लल्लनटॉप बाजा आपके लिए लाया है एक नया टॉक शो जिसका नाम है चैट-नी: बातों की चटनी. एपिसोड में दी लल्लनटॉप के गर्वित और गरिमा की मज़ेदार बातचीत सुनने को मिलेगी. आज के एपिसोड में किसी भी मीटिंग, ऑफिस या काम पर देर से पहुंचने वाले लोगो पर बातचीत हो रही है. जानिए देर से आना या काम को देर से शुरू करना कैसे आदत बन जाता है. एपिसोड में आप देर से आने वाले लोगो के बहानो और कारणों के बारे में भी सुनेंगे. जानिए एपिसोड में कि इस तरह से देर करने की आदत में सुधार के लिए क्या नए प्रयोग किये जा सकते हैं. एपिसोड के लास्ट में आप इस मुद्दे से जुड़ा एक पैरोडी सांग भी सुनेंगे.