झालावाड़ । 31 दिसम्बर व 1 जनवरी, 2021 को कोविड 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार दर्शनार्थी कामखेड़ा बालाजी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट निकया गोहाएन ने बताया कि कामखेड़ा सार्वजनिक ट्रस्ट ने बालाजी के दर्शन के लिए कम से कम पचास हजार दर्शनार्थी के दर्शन के लिए आना बताया जाकर व्यवस्था के लिए निवेदन किया था। इस पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट मनोहरथाना व थानाधिकारी कामखेड़ा ने कोविड19 के संक्रमण के मद्देनजर इस संबंध में स्वीकृति नहीं दिए जाने की अनुशंषा की है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मनोहरथाना व थानाधिकारी कामखेड़ा की रिपोर्ट के आधार पर 31 दिसम्बर व 1 जनवरी के अवसर पर कामखेड़ा बालाजी में पचास हजार दर्शनार्थियों को दर्शन की अनुमति प्रदान किया जाना संभव नहीं होने से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र खारिज किया एवं दर्शन की अनुमति प्रदान नहीं की है।