Pratidin Ek Kavita

Kewal Main Nahi Hun | Ramdarash Mishra


Listen Later

केवल मैं नहीं हूँ | रामदरश मिश्र 


तुम्हारे लिए लाता रहा

रंग-बिरंगे उपहार

लैंडस्केप

रेडियो

टी.वी.

वीडियो-गेम्स

फ्रीज

तरह-तरह के फर्नीचर

और न जाने कितने-कितने उपकरण साज-सज्जा के 

जब देखा कि

मेरा कमरा एकदम भर गया है इनसे

तो मैं कितना ख़ुश हुआ था

ओ मेरे सुख!

अब सोचता हूँ-

सभी कुछ तो है इस कमरे में

केवल मैं नहीं हूँ।


...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Pratidin Ek KavitaBy Nayi Dhara Radio