Pratidin Ek Kavita

Khalipan | Vinay Kumar Singh


Listen Later

 ख़ालीपन |  विनय कुमार सिंह


माँ अंदर से उदास है

सब कुछ वैसा ही नहीं है

जो बाहर से दिख रहा है

वैसे तो घर भरा हुआ है

सब हंस रहे हैं

खाने की खुशबू आ रही है

शाम को फिल्म देखना है

पिताजी का नया कुर्ता

सबको अच्छा लग रहा है

लेकिन माँ उदास है.

बच्चा नौकरी करने जा रहा है

कई सालों से घर, घर था

अब नहीं रहेगा

अब माँ के मन के एक कोने में

हमेशा खालीपन रहेगा !


...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Pratidin Ek KavitaBy Nayi Dhara Radio