जोश और जुनून के साथ पूरे दिल से कोविड महामारी के दौरान बहुत लोगों के लिए उम्मीद का दिया बन कर उभरने वाली दिल्ली की कवि, लेखक अणु शक्ति सिंह मूलतः बिहार के सहरसा ज़िले से हैं।
फेमिनिज्म ऑन माय स्लीव के उद्धरण को जीने वाली अणु शक्ति सिंह के अब तक दो उपन्यास ‘शर्मिष्ठा’ और ‘स्टापू’ प्रकाशित हुए हैं।
ब्रॉडकास्ट मीडिया और कम्युनिकेशन प्रफ़ेशनल के तौर पर काम करते हुए उन्हें बीबीसी, सुलभ इंटरनेशनल, रेडियो नीदरलैंड्स और ज़ी मीडिया के साथ काम करने का भी अनुभव है।
साल 2019 में कविता के लिए बिहार के प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार, विद्यापति पुरस्कार और 2021 में अपने पहले उपन्यास ‘शर्मिष्ठा’ के लिए उन्हें अमर उजाला शब्द सम्मान ‘थाप’ से सम्मानित किया गया
प्रस्तुति
प्रज्ञा मिश्र, मुंबई
---
Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/shatdalradio1/message