
Sign up to save your podcasts
Or


माँ सिद्धिदात्री | सफलता से सम्पूर्णता तक की कहानी | Maa Durga 9 Roop 9 Kahaaniyaan | Episode 9
क्या सब कुछ हासिल कर लेना ही कामयाबी है? या असली सिद्धि वो है, जब आप अपने भीतर से सम्पूर्ण और संतुष्ट महसूस करें?
Maa Durga 9 Roop 9 Kahaaniyaan के अंतिम एपिसोड में, RJ Deepak लेकर आए हैं माँ सिद्धिदात्री की कहानी — उस दिव्य स्वरूप की, जिनकी कृपा से महादेव को आठों महासिद्धियाँ प्राप्त हुईं और जिनके शक्ति स्वरूप के साथ एकाकार होकर शिव ने अर्धनारीश्वर रूप धारण किया।
यह सिर्फ एक पौराणिक कहानी नहीं, बल्कि आज की भागती-दौड़ती ज़िंदगी के लिए एक नया नज़रिया है। जानिए क्यों बाहरी सफलता के साथ-साथ अपने भीतर की शक्ति, संवेदनशीलता और संतुलन को पहचानना भी ज़रूरी है।
सुनिए माँ सिद्धिदात्री की कहानी और महसूस कीजिए सम्पूर्णता का असली अर्थ।
Narrated by RJ Deepak
अगर माँ दुर्गा के नौ रूपों का यह सफर आपको अच्छा लगा, तो वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ Share करें और ऐसे ही दिल को छूने वाली कहानियों के लिए RJ Deepak को Subscribe करें।
पूरी सीरीज़ यहाँ सुनें:
Spotify | Apple Podcasts | Amazon Music | JioSaavn
Is success really about achieving everything you desire? Or does true fulfilment begin when you finally feel complete within yourself?
In the final episode of Maa Durga 9 Roop 9 Kahaaniyaan, RJ Deepak brings you the story of Maa Siddhidatri — the divine form of Adi Shakti whose blessings granted Lord Shiva the eight great siddhis and whose union with Shiva gave rise to the powerful form of Ardhanarishwar.
Beyond its mythological significance, this story offers a timeless lesson for our fast-paced lives: external achievements may bring success, but inner balance, self-awareness and harmony are what make us feel truly whole.
Listen to the story of Maa Siddhidatri and discover a deeper meaning of success, balance and completeness.
Narrated by RJ Deepak
If this nine-part journey through the nine forms of Maa Durga touched your heart, Like and Share this video, and Subscribe to RJ Deepak for more meaningful stories that connect ancient wisdom with modern life.
Listen to the complete series on Spotify, Apple Podcasts, Amazon Music and JioSaavn.
माँ महागौरी | तपस्या का पसीना, निखार और करुणा का संगम | Maa Durgaa 9 Roop 9 Kahaaniyaan | Episode 8
क्या आपने कभी किसी मंज़िल को पाने के लिए खुद को पूरी तरह तपाया है? माँ महागौरी की यह कथा सिखाती है कि कठिन तपस्या के बाद ही असली निखार आता है और सफलता के बाद इंसान के भीतर घमंड नहीं, बल्कि विनम्रता और बड़प्पन होना चाहिए।
सुनिए RJ Deepak की आवाज़ में माँ महागौरी की दिव्य कहानी और जानिए इसका हमारी ज़िंदगी से जुड़ा गहरा संदेश।
जय माँ महागौरी!
पूरी सीरीज़ सुनें YouTube, Spotify, Apple Podcasts, Amazon Music और JioSaavn पर।
Maa Mahagauri | The Journey from Penance to Radiance | Maa Durgaa 9 Roop 9 Kahaaniyaan | Episode 8
What does it take to achieve your greatest dream? The story of Maa Mahagauri reveals how intense perseverance leads to inner radiance—and why success should bring humility, compassion and a generous heart, not ego.
Listen to RJ Deepak narrate this divine story and discover its timeless lessons for our everyday lives.
Jai Maa Mahagauri!
Listen to the complete series on YouTube, Spotify, Apple Podcasts, Amazon Music and JioSaavn.
माँ कालरात्रि – 7 | माँ दुर्गा – 9 रूप 9 कहानियाँ | RJ Deepak
जब रक्त की हर बूँद एक नए राक्षस को जन्म देने लगे, तब उस विनाश को रोकने के लिए किस शक्ति का प्रकट होना ज़रूरी था? सुनिए माँ कालरात्रि की रोमांचक कहानी—उस शक्ति की, जिसके सामने काल भी काँप उठे।
लेकिन इस कहानी के राक्षस सिर्फ़ पौराणिक नहीं हैं। हमारी ज़िंदगी में भी कुछ ऐसे लोग और आदतें हैं, जो हमें भीतर से कमज़ोर करते रहते हैं। कौन हैं हमारे चंड-मुंड, शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज? और इनसे लड़ने के लिए अपना कालरात्रि मोड कैसे ऑन करें?
सुनिए यह कहानी, और पहचानिए अपने भीतर छिपी उस शक्ति को, जो हर नकारात्मकता का अंत कर सकती है।
Maa Kaalratri – Episode 7 | Maa Durga – 9 Roop 9 Kahaaniyaan | RJ Deepak
What happens when every drop of a demon’s blood creates another demon? Only a force as fierce as Maa Kaalratri can stop the seemingly unstoppable. Experience the gripping story of the Goddess whose power makes even death tremble.
But what if these demons exist in our lives too? Who are our Chand-Mund, Shumbh-Nishumbh, and Raktbeej? And how do we activate our own Kaalratri mode to confront the people, habits, and negative patterns that hold us back?
Listen to this powerful story—and discover the strength it takes to break the cycle.
माँ कात्यायनी — बुराई के अंत की शक्ति
माँ कात्यायनी की कहानी, जो महिषासुर के आतंक का अंत करने और संसार में संतुलन स्थापित करने के लिए योद्धा रूप में प्रकट हुईं। साहस, न्याय और धर्म की रक्षा की एक ऐसी कहानी, जो याद दिलाती है कि जब बुराई हदें पार कर जाए, तो उसके सामने खड़े होने की शक्ति भी ज़रूरी हो जाती है।
सुनिए “माँ दुर्गा — 9 रूप 9 कहानियाँ”, RJ Deepak की आवाज़ में।
Maa Katyayani — The Power to Destroy Evil
The story of Maa Katyayani, the fierce warrior form of Goddess Durga who rises to confront Mahishasura and restore balance. A powerful tale of courage, justice and righteousness, reminding us that when evil threatens what is right, sometimes the strength to fight back becomes a necessity.
Listen to “Maa Durga — 9 Roop 9 Kahaaniyaan”, narrated by RJ Deepak.
एक बच्चे के जन्म के साथ सिर्फ़ एक नई ज़िंदगी शुरू नहीं होती, एक माँ के भीतर भी एक नई दुनिया जन्म लेती है। माँ स्कंदमाता की यह कहानी है ममता, प्रेम, त्याग और उस शक्ति की, जो अपने बच्चे के लिए हर चुनौती का सामना कर सकती है।माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप, माँ स्कंदमाता की इस कहानी के ज़रिए जानिए कि कैसे मातृत्व किसी स्त्री की पहचान को सीमित नहीं करता, बल्कि उसकी शक्ति को एक नया आयाम देता है।सुनिए Maa Durga – 9 Roop 9 Kahaaniyaan की पाँचवीं कहानी, RJ Deepak की आवाज़ में। जय माता दी!The birth of a child doesn’t just begin a new life. It creates an entirely new world within a mother. The story of Maa Skandmata celebrates motherhood, unconditional love, sacrifice and the extraordinary strength that awakens when a mother stands up for her child.The fifth form of Maa Durga reminds us that motherhood isn’t a limitation on a woman’s identity. It is another dimension of her strength, courage and compassion.
माँ कूष्मांडा | Maa Durga — 9 Roop 9 Kahaaniyaan | Episode 4 | RJ Deepak
कहते हैं, माँ कूष्मांडा की एक मुस्कान से सृष्टि का सृजन हुआ। जानिए माँ के इस दिव्य स्वरूप की कहानी और उससे जुड़ा एक ऐसा जीवन संदेश, जो हमें अंधकार में भी नई शुरुआत की उम्मीद देता है।
They say the universe came into existence through Maa Kushmanda’s divine smile. Discover the story of the fourth form of Maa Durga and a timeless life lesson about finding hope, strength and new beginnings even in the darkest moments.
Narrated by RJ Deepak
माँ चंद्रघंटा — अपने प्रियजनों की रक्षा का साहस
पार्वती के माँ चंद्रघंटा के रूप में परिवर्तन की कहानी—एक ऐसा रूप, जिसमें साहस, शांति और अन्याय के सामने खड़े होने की शक्ति एक साथ दिखाई देती है। एक ऐसी कहानी, जो याद दिलाती है कि असली शक्ति डर पैदा करने में नहीं… बल्कि अपनों और सही के लिए खड़े होने के साहस में होती है।
सुनिए “माँ दुर्गा — 9 रूप 9 कहानियाँ”, RJ Deepak की आवाज़ में।
Maa Chandraghanta — The Strength to Protect What Matters
The story of Parvati’s transformation into Maa Chandraghanta, the warrior form of the Goddess who embodies courage, grace and the power to stand up against injustice. A timeless story that reminds us that true strength is not about creating fear, but having the courage to protect what truly matters.
Listen to “Maa Durga — 9 Roop 9 Kahaaniyaan”, narrated by RJ Deepak.
माँ ब्रह्मचारिणी — अटूट संकल्प की शक्ति
पार्वती की वह यात्रा, जिसमें उन्होंने राजमहल का सुख छोड़कर महादेव शिव को पाने के लिए कठिन तपस्या का मार्ग चुना। धैर्य, त्याग और अटूट संकल्प की एक ऐसी कहानी, जो याद दिलाती है कि कुछ मंज़िलों के लिए तेज़ चलना नहीं… बस चलते रहना ज़रूरी होता है।
सुनिए “माँ दुर्गा — 9 रूप 9 कहानियाँ”, RJ Deepak की आवाज़ में।
Maa Brahmacharini — The Power of Unwavering Determination
The journey of Parvati, who left behind comfort and chose the path of intense penance to attain Mahadev Shiva. A timeless story of patience, sacrifice and unwavering determination — reminding us that some goals demand not speed, but the courage to keep going.
Listen to “Maa Durga — 9 Roop 9 Kahaaniyaan”, narrated by RJ Deepak.
माँ शैलपुत्री — एक अंत के बाद नई शुरुआत
सती से शैलपुत्री तक की वह कथा, जिसमें प्रेम, पीड़ा, त्याग और पुनर्जन्म एक साथ दिखाई देते हैं। एक ऐसी कहानी, जो बताती है कि किसी अंत के पीछे कभी-कभी एक नई शुरुआत छिपी होती है।
सुनिए “माँ दुर्गा — 9 रूप 9 कहानियाँ”, RJ Deepak की आवाज़ में।
Maa Shailputri — When an Ending Becomes a New Beginning
The timeless journey from Sati to Shailputri — a story of love, loss, sacrifice and rebirth. A story that reminds us that sometimes, what feels like an ending is simply the beginning of a new journey.
Listen to “Maa Durga — 9 Roop 9 Kahaaniyaan”, narrated by RJ Deepak.