क्योंकि परमेश्वर का प्रेम यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें; और उसकी आज्ञाएँ बोझिल नहीं हैं। क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है; और वह विजय जिसने संसार पर जय प्राप्त की यह है—हमारा विश्वास। और वह कौन है जो संसार पर विजयी होता है, सिवाय उसके जो यह विश्वास करता है कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र है? (1 यूहन्ना 5:3-5)
प्रेरित यूहन्ना कहता है, “वह विजय जिसने संसार पर जय प्राप्त की यह है—हमारा विश्वास” (1 यूहन्ना 5:4)। दूसरे शब्दों में, विश्वास को उत्पन्न करने के द्वारा ही परमेश्वर में नया जन्म, हमें परमेश्वर की आज्ञाओं को हम पर सांसारिक रीति से बोझिल होने पर विजयी बनाता है। इसकी पुष्टि 1 यूहन्ना 5:1 में की गई है, जो कहता है, अक्षरशः, “जो कोई विश्वास करता है कि यीशु ही ख्रीष्ट है, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है ।”