जो सब कुछ को प्रकट करता है वह ज्योति है। इस कारण वह कहता है, “हे सोने वाले, जाग और मृतकों में से जी उठ, तो मसीह की ज्योति तुझ पर चमकेगी।” (इफिसियों 5:14)
जब यीशु लाज़र को मरे हुए में से जी उठने के लिए आज्ञा देता है, तो लाज़र ने कैसे उस आज्ञा का पालन किया? यूहन्ना 11:43 कहता है, “उसने [यीशु] ऊँची आवाज़ में पुकारा, “हे लाज़र, निकल आ।” यह आज्ञा एक मृतक व्यक्ति को दी गई थी। अगला पद कहता है, “जो मर गया था वह कफ़न से हाथ-पैर बँधा हुआ निकल आया” (यूहन्ना 11:44)।