इसका अर्थ यह है कि आपके पास यह निश्चयता हो सकती है कि आप स्वर्ग में विराजमान अपने पिता की दृष्टि में सिद्ध और पूर्ण हो चुके हैं, इसलिए नहीं कि आप अभी सिद्ध हैं, परन्तु ठीक इसलिए क्योंकि आप अभी सिद्ध नहीं हैं किन्तु “शुद्ध किए जा रहे हैं,” “पवित्र बनाए जा रहे हैं”— अर्थात्, परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं में विश्वास के द्वारा, आप अपने दीर्घ काल से बनी हुई असिद्धता से दूर होते हुए और अधिक पवित्रता की ओर बढ़ रहे हैं। इब्रानियों 10:14 का यही अर्थ है।