
Sign up to save your podcasts
Or


आइए अब हम हमारे ध्यान को चपरास की ओर लगाते है जिसके द्वारा महायाजक इस्राएल के लोगों का न्याय करता था। उपरका भाग हमें कहता है की न्याय की चपरास को कपड़े से चौकोर और दोहरे नाप से बनाया था और उसकी लम्बाई और चौड़ाई एक एक बित्ते की थी। इस कपड़े को सोने, नीले, बैंजनी, और लाल कपड़े और बटी हुई सनी के कपड़े को एकसाथ मिलाकर बुना गया था। इस कपड़े के ऊपर चार पंक्ति में बारह कीमती मणि लगाए गए थे। परमेश्वर ने मूसा से यह भी कहा था की वह उरीम और तुम्मीम को भी न्याय की चपरास पर लगाए। यहाँ उरीम और तुम्मीम का मतलब है ‘प्रकाश और संपूर्णता।’
https://www.bjnewlife.org/
https://youtube.com/@TheNewLifeMission
https://www.facebook.com/shin.john.35
वह महायाजक था जो प्रायश्चित के दिन इस्राएल के लोगों के लिए बलिदान अर्पण करता था। यह बलिदान इस्राएली पंचांग के मुताबिक़ साल में एक बार सातवे महीने के दसवे दिन दिया जाता था। उस दिन, जब महायाजक हारून इस्राएल के लोगों के स्थान पर उनके लिए अर्पण चढ़ाता था, तब वास्तव में उनके सारे अपराध इस बलिपशु के ऊपर चले जाते थे और शुध्ध हो जाते थे। इसलिए प्रायश्चित का दिन इस्राएल के लोगों के लिए एक बड़ा उत्सव बन गया।
https://www.bjnewlife.org/
https://youtube.com/@TheNewLifeMission
https://www.facebook.com/shin.john.35
आइए अब हम हमारा ध्यान महायाजक के वस्त्रों को बनाने के लिए इस्तेमाल हुए सामग्री की ओर लगाते है। महायाजक के द्वारा पहने जानेवाले वस्त्रों में से एपोद अनूठा था। यह एपोद सोने, नीले, बैंजनी, और लाल कपड़े और बटी हुई सनी के कपड़े से बुना हुआ था। महायाजक का यह पवित्र वस्त्र निपुण कढ़ाई के काम करनेवाले के हाथों से बनाया गया था।
बाइबल में सोने का कपड़ा सच्चे विश्वास के बारे में बताता है। महायाजक के वस्त्रों के लिए इस्तेमाल हुआ नीला कपड़ा मनुष्यजाति के पापों को उठाने के लिए यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से यीशु ने लिए हुए बपतिस्मा को दर्शाता है (मत्ती ३:१५)। बैंजनी कपड़ा राजाओं के राजा के बारे में बात करता है और लाल कपड़ा बलिदान के बारे में बात करता है जो यीशु मसीह ने मनुष्यजाति के पापों के दण्ड को सहने के लिए दिया था। महायाजक के वस्त्रों के लिए इस्तेमाल हुआ सफ़ेद सनी का कपड़ा परमेश्वर की धार्मिकता को दर्शाता है की परमेश्वर ने नीले, बैंजनी, और लाल कपड़े से प्रत्येक व्यक्ति के पापों को मिटाया था।
https://www.bjnewlife.org/
https://youtube.com/@TheNewLifeMission
https://www.facebook.com/shin.john.35
From the publisher's feed