Mission Berlin | Да учим немски | Deutsche Welle

Mission Berlin | Да учим немски | Deutsche Welle

By DW.COM | Deutsche WelleEducation
Download on the App Store

Mission Berlin | Да учим немски | Deutsche Welle episodes

  • Mission Berlin 25 – सब गड़बड़ है.
    समय खत्म होने को है और अना को पॉल से अब विदा लेनी ही पड़ेगी ताकि वह 9 नवंबर 2006 में लौट जाए. अपना मिशन पूरा करने के लिए उसके पास सिर्फ पांच मिनट है. क्या यह काफी होंगे?
    खिलाड़ी अना को सलाह देता है कि भीड़ का फायदा उठा कर अना गायब हो जाए. लेकिन पॉल से विदा लिए बिना अना लौटना नहीं चाहती. परिणामों को सेव करने के बाद उसे समझ में आता है कि जंग लगी चाबी पहेली का हल है. लेकिन क्या बुरी दुर्घटना रोकने के लिए वह सही समय पर पहुंच जाएगी. उसके पास अब मिशन सफलतापूर्वक खत्म करने के लिए सिर्फ पांच मिनट हैं.
    5 min
  • Mission Berlin 21 – एक नई योजना
    अना 2006 में लौटती है. पादरी कावालियर को लाल कपड़ों वाली महिला अगवा कर लेती है. चूंकि अना को नहीं पता कि पादरी को कहां रखा गया है इसलिए वह दीवार गिराए जाने वाली रात यानी 9 नवंबर 1989 में जाती है.
    2006 में अना को पॉल बताता है कि पादरी गायब हो गए हैं. उनका लाल कपड़ों वाली महिला ने अपहरण कर लिया है. लगता है कि पॉल को पादरी और टाइम मशीन के बारे में ज्यादा जानकारी है लेकिन इस बारे में बात करने के लिए अना के पास समय नहीं है. अना 9 नवंबर 1989 की रात में जाना चाहती है. वहां उसे ऐसा शहर मिलता है जो दीवार गिरने की खुशी मना रहा है. इस भीड़भाड़ में वह चुपचाप जा कर बक्सा निकाल लाना चाहती है.
    5 min
  • Mission Berlin 15 – समय में सफर
    अना को बंटे हुए बर्लिन के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी हिस्से में जाना है. इतना ही नहीं, 55 मिनट में उसे पता लगाना है कि रटावा कौन सी ऐतिहासिक घटना इतिहास के पन्नों से मिटा देना चाहता है. दीवार का बनना या उसका गिराया जाना?
    1961 में पहुंची अना कांटेश्ट्रासे में पहुंचने की कोशिश कर रही है. यह संभव नहीं क्योंकि जीडीआर सरकार ने दीवार बनाने की शुरुआत कर दी है और अना फिलहाल बर्लिन के पूर्वी हिस्से में है और कांटेश्ट्रासे पश्चिमी बर्लिन में है. परिणामों को फिर से देखने पर खिलाड़ी और अना को समझ में आता है कि रटावा के दो लक्ष्य हो सकते हैं: बर्लिन की दीवार का बनना या फिर गिराया जाना. अना और खिलाड़ी के पास 55 मिनट का समय है यह सब पता लगाने के लिए.
    5 min
  • Mission Berlin 24 – समय बीत रहा है
    अना को 1961 में छिपाया हुआ बक्सा मिल जाता है लेकिन वह इसे खोल नहीं पाती क्योंकि इसमें जंग लगा है. जब वह इसे खोलती है तो एक चाबी मिलती है. क्या यह रहस्य की चाबी है?
    समय पंख लगा कर उड़ रहा है और अना को जल्दी वह बक्सा खोलना है. लेकिन खिलाड़ी चेतावनी देता है कि बक्सा दूसरे के सामने न खोला जाए. अना को बक्से में एक पुरानी जंग लगी चाबी मिलती है. अब उसे जल्दी से जल्दी 2006 में लौटना है ताकि वह लाल कपड़ों वाली महिला से बदला ले सके. क्या इसके लिए उसके पास समय है?
    5 min
  • Mission Berlin 23 – फिर मिलते हैं.
    अना को एमरे ओगुर मोफा पर बेर्नाउअर श्ट्रासे में ले जाता है. वह उसे बर्लिन में शुभकामना देता है. लेकिन क्या यह लाल कपड़ों वाली महिला से भागने और धातु के बक्से को ढूंढने के लिए काफी होगा?
    खिलाड़ी अना को सलाह देता है कि वह बेर्नाउअर श्ट्रासे में जाने के लिए किसी से लिफ्ट ले ले. उसे एक युवा लिफ्ट देता है. यही युवा बाद में कमिश्नर एमरे ओगुर बनता है. अब जब अना हाइडरुन और पॉल से मिलती है तो लाल कपड़ों वाली महिला भी आ जाती है. पॉल, हाइडरुन और उसका पति रॉबर्ट भागने में सफल होते हैं. इस दौरान अना बक्सा लाने के चल पड़ती है. क्या इतने साल बाद भी वह अपनी जगह पर होगा?
    5 min
  • Mission Berlin 22 – अब रवाना हो जाओ
    अना साल 1989 में बर्लिन पहुंच गई हैं जहां दीवार गिराए जाने के बाद खुशी का माहौल है. बक्सा निकाल कर लाने के लिेए उसे भारी भीड़ से निकलना होगा. क्या यह संभव है ?
    जैसे ही अना 1989 में यात्रा करना चाहती है, तो काले हेलमेट वाले आ धमकते हैं. लाल कपड़ों वाली महिला ने उन्हें अना को जिंदा ढूंढ लाने का निर्देश दिया है.
    फिर भी अना टाइम मशीन से बर्लिन की दीवार गिरने वाले दिन की ओर यात्रा करने में सफल हो जाती है. वह खुद को ब्रांडनबुर्गर दरवाजे की भीड़भाड़ में पाती है. उसे बेर्नाउअर श्ट्रासे पहुंचना है. उसके पास सिर्फ 30 मिनट हैं. क्या वह इतनी भीड़ में से तेजी से निकल पाएगी?
    5 min
  • Mission Berlin 06 – लाल कपड़ों वाली महिला
    अना को एक महिला टकराती है जो दावा करती है कि वह 1961 में अना की दोस्त थी. साथ ही अना एक खबर से चकित होती है कि लाल कपड़ों वाली एक महिला उसका पीछा कर रही है.
    हर कोने पर अना को अनजान चेहरे दिख रहे हैं. इस बार उसे हाइडरुन द्राय नाम की महिला मिलती है जो 1961 में अना की दोस्त होने का दावा करती है. वह अना को उसके मिशन में मदद करना चाहती है और लाल रंग के कपड़ों वाली महिला से उसे सावधान करती है. लेकिन हाइडरुन द्राय को यह सब कैसे पता?
    5 min
  • Mission Berlin 16 – पुरानी पहचान
    सन 1961 में भी अना का पीछा हथियार लिए मोटरसाइकिल सवार कर रहे हैं. इस खतरनाक स्थिति में उसे एक अनजान महिला मदद करती है. लेकिन वह क्यों मदद कर रही है. क्या अना उस पर विश्वास कर सकती है?
    मोटरसाइकिल सवार अना का लगातार पीछा कर रहे हैं. वह उनसे बचने के लिए किराने की दुकान में छिप जाती है. दुकानदार अना से कहता है कि दुकान बंद होने का समय हो गया है तो साथ काम करने वाली महिला कहती है कि अना उसकी सहेली है. कैश काउंटर पर बैठने वाली महिला अना को अपने घर ले जाती है और खुद को अना का स्कूल फ्रेंड बताती है. अना पशोपेश में है कि वह क्या करे. खिलाड़ी कहता है कि वह इस महिला पर भरोसा कर सकती है. महिला के घर पर वह उसके भाई पॉल विंकलर से मिलती है.
    5 min
  • Mission Berlin 11 – फास्ट फूड
    खाते समय अना पॉल को अजीब से वाक्य, "बंटवारे में हल है. संगीत के पीछे जाओ!" के बारे में बताती है. पॉल को खतरे की बू आती है और वह उसे फादर कावालियर के पास भेजता है. लेकिन क्या यह सही सुराग है?
    पॉल ने खिलौना ठीक कर दिया है लेकिन इसकी धुन पूरी नहीं बजती. एक हिस्सा नहीं है. अना वह अजीब वाक्य बताती है. पॉल उसे खिलौना देता है और अना को गेत्सेमाने चर्च में फादर मार्कुस कावालियर के पास भेज देता है. अना को खिलाड़ी बताता है कि चर्च पूर्वी जर्मनी (जीडीआर) सरकार के विरोधियों के मिलने की जगह थी.
    5 min
  • Mission Berlin 10 – अंधे मोड़ पर
    खिलाड़ी ढूंढ निकालता है कि 13 नवंबर 1961 बर्लिन दीवार बनाने की शुरुआत का दिन था और 9 नवंबर 1989 उसके गिराए जाने का. मिशन इन दोनों तारीखों से गहरा जुड़ा है. लेकिन अना क्या कर सकती है?
    पॉल और अना लाल कपड़ों वाली औरत से भागते हुए काडेवे सुपरमार्केट में पहुंच जाते हैं जहां अना अपना गेम सेव कर रही है और सभी संकेतों का सार निकाल रही है. खिलाड़ी अना को बताता है कि 13 नवंबर 1961 और 9 नवंबर 1989 बर्लिन दीवार बनाए और गिराए जाने के दिन थे. अना को समझ में आता है कि पूरे मिशन का हल बर्लिन के बंटवारे से जुड़ा है.
    5 min

About Mission Berlin | Да учим немски | Deutsche Welle

From the publisher's feed

Mission Europe е езиков курс за начинаещи и се състои от криминалетата Mission Berlin, Misja Krakow и Mission Paris. Потопете се в света на езиците и учете немски, полски или френски!