अपने जिले की चिट्ठी

मृत्यु भोज नहीं करने


Listen Later

झालावाड़ जिले के अकलेरा में रविवार को मैला मैदान के सामने गणेश मंदिर पर अध्यक्ष श्याम मनोहर मेहर की अध्यक्षता में मेहर समाज जागृति संस्थान अकलेरा की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सरपंच अमृतलाल रायग्वाल घांटाखेडी रहे। बैठक का शुभारंभ हनुमान जी व मेर शिरोमणी परमपूज्य पूज्य बापू मालदेव राणा को दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण के साथ हुआ।
सचिव देशराज मेर ने बताया कि बैठक में कोषाध्यक्ष रामचरण मेहर ने मृत्यु भोज पर अपने विचार रखकर अपने परिवार में भविष्य में मृत्यु भोज नहीं करने का संकल्प लेकर मृत्यु भोज पर होने वाली खर्च राशि एक लाख रुपए संस्थान को देने की घोषणा की। इसका बैठक में उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने अभिवादन किया। व मृत्यु भोज नहीं करने पर गहन विचार विमर्श हुआ। साथ ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए स्थाई सम्पत्ति को लेकर रुपरेखा तैयार की। बैठक के दौरान ही सरपंच अमृतलाल मेहर श्याम लाल मेहर प्रभुलाल मेहर आदि ने संस्थान की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में समाज की एकता से ही समाज का सही मायने में विकास होने वाली बात कही।
बैठक में अध्यक्ष श्याम मनोहर मेहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल मेहर सचिव देशराज मेर कोषाध्यक्ष रामचरण मेहर सलाहकार मंत्री रतनलाल लाल मेर राकेश कुमार मेर प्रचार मंत्री घनश्याम मेहर एस के त्रिवेन्द्रम पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल मेहर उपसरपंच श्यामलाल मेहर सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे ।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

अपने जिले की चिट्ठीBy Balbahadur Singh