बात करते हो,
हर जन्म के बाद
नए जन्म की बात करते हो,
मैं तो एक योनि नित्य बिताता हूँ
हर क्षण एक नया जन्म पाता हूँ !
जो मिल जाता है
उसे खुशी मानकर,
अपना भाग्य लिखा जानकर
नए-नए आयाम बनाता हूँ,
आने वाले हर पल को
नया जन्म मानकर
नई-नई योजनाएं बनाता हूँ !
भाग्य देखो मेरा !
सब सत्य जानकर भी
जो पल बीत गया
उसकी याद में
या तो कसीदे पढ़ता हूँ
या आंसू बहाता हूँ
आखिर मैं अभी
इस जन्म में तो