कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन व कर्मचारी फेडरेशन ने सोमवार को जलपाईगुड़ी में कानून तोड़ो आंदोलन का पालन । इससे पहले संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर जलपाईगुड़ी शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल विभिन्न संगठन के नेताओं ने जल्द से जल्द केंद्र सरकार द्वारा हालही में लागू किए गए कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग की.