Sneha Gupta

Sneha Gupta

By Basuri pixBusinessCareers
Download on the App Store

Sneha Gupta episodes

  • 20 जनवरी 2021
    सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत खलपाड़ा पुलिस फाड़ी कि पुलिस ने अभियान चलाकर एक ३ साल से लापता नाबालिग को बरामद किया । बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ३ साल पहले असम के तांटि काटा से लापता हो गई थी ।।आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कि तफ्तीश जारी है।।
    1 min
  • 20 जनवरी 2021
    अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न इलाके में कल की तरह आज सुबह से हल्की बारिश जारी है । सुबह से ही पूरे जिले में आकाश बादलों से ढका है । दूसरी ओर अचानक मौसम के मिजाज बदलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सा मना करना पड़ रहा है ।
    1 min
  • 20 जनवरी 2021
    जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी में आज तड़के सुबह भयावह सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कल रात मयनागुड़ी रानिरहाट इलाके से पांच छोटे वाहनों में सवार होकर लोग धुपगुड़ी की इर रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते मे जलधाका के निकट वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लाया गाया। जहाँ घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जलपाईगुडी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफेर कर दिया गया।
    1 min
  • Volleyball
    ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जलपाईगुड़ी महिला वॉलीबॉल टीम बिहार के लिए रवाना हुई ।  20 व  21 जनवरी को बिहार के बेगूसराय इलाके में ईस्टर्न जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
    1 min
  • वन
    नौकरी में  प्राथमिकता देने , वेतन निर्धारित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 'वन बंधू' का आंदोलन लगातार जारी है।  ये सभी  जलपाईगुड़ी अरण्य भवन के सामने पिछले 77 दिनों से धरने पर बैठे हैं।  उत्तर बंग वनबंधु नामक संगठन के अध्यक्ष अनंत राय ने बताया कि   इतने दिनों तक यहाँ धरने पर बैठने के बावजूद अब तक वन विभाग का कोई अधिकार उनसे मिलने नहीं पहुंचा। साथ ही उन्होंने कहा की मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    1 min
  • News
    कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन व कर्मचारी फेडरेशन ने सोमवार को जलपाईगुड़ी में कानून तोड़ो आंदोलन का पालन । इससे पहले संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर जलपाईगुड़ी शहर में एक विशाल रैली निकाली गई।  रैली में शामिल विभिन्न संगठन के नेताओं ने जल्द से जल्द केंद्र सरकार द्वारा हालही में लागू किए गए कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग की.
    1 min
  • News
    सालूगाडा रेंज के वनकर्मियों ने रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में कल देर रात बंगाल सफारी पार्क के निकट अभियान चलाकर चोरी की लकड़ी से लदे दो वाहनों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है ।वन विभाग सूत्रों के अनुसार जप्त लकड़ियों का बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपये बताए जा रहा हैं । ये लकड़िया कालिमपोंग से बिहार तस्करी की जा रही थी । वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
    3 min
  • News
    सिलीगुड़ी शहर के पानीटंकी मोड़ स्थित रास्ट्रीय बैंक के दो एटीएम में डकैती का प्रयास किये जाने का सनसनीखेज मामला समने आया है। बदमाशों ने दोनों ही बैंक में डकैती का प्रयास किया पर वह लोग कुछ नहीं ले जा पाए। आज सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद सिलीगुड़ी थाना एंव खालपाड़ा आउटपोस्ट की पुलिस ने बैंक पहुंचकर घटना की जाँच शुरू कर दी है।
    1 min

About Sneha Gupta

From the publisher's feed

YouTube, facebook, instagram, blogger, news, With All voice over