Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
August 13, 2022न्यूज़ पोटली 401: सलमान रश्दी पर हमला, उन्नाव रेप पीड़िता पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट और यमुना का बढ़ा जल स्तरउन्नाव बलात्कार पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर, अपने खिलाफ चल रहे एक मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है.जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकी संबंधों के चलते, गिरफ्तार आतंकी बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया दिया है. यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है. वहीं शनिवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.99 मीटर हो गया. एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेडे को जाति के मामले में राहत मिली है. शुक्रवार को भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रश्दी पर अमेरिका में चाकू से हमला हुआ था. अंतिम समाचार मिलने तक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया हैं.होस्ट: बसंत कुमार प्रोड्यूसर: तहरीन रौशन एडिटिंग: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
August 12, 2022न्यूज़ पोटली 400: बिहार के मजदूर की आतंकियों ने की हत्या और दिल्ली पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद किया असलहासुल्ली डील्स और बुली बाई एप के आरोपी की याचिका पर सुनवाई, कश्मीर में एक और मजदूर की गोली मारकर हत्या, चीन और नेपाल के बढ़ते रिश्ते, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नॉएडा में सुपरटेक के टावर्स को गिराने की तारीख सुनिश्चित की और दिल्ली पुलिस के द्वारा एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में असला बरामद. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
August 11, 2022न्यूज़ पोटली 399: जगदीप धनखड़ बने उपराष्ट्रपति, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला और महाराष्ट्र में आईटी की कार्रवाईकश्मीर के राजौरी के दारहाल में आतंकियों ने आर्मी कैंप पर किया आत्मघाती हमला, आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में पांच व्यापारिक समूहों के ठिकानों पर की छापेमारी, गुरुवार को जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में मुफ्त सुविधाओं का वादा करने वाली राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द वाली अर्जी पर सुनवाई की और श्रीलंका के प्रदर्शनकारियों ने खत्म किया प्रदर्शन. होस्ट: बसंत कुमार प्रोड्यूसर: तहरीन रौशन एडिटिंग: सैफ अली इकराम Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
August 10, 2022न्यूज़ पोटली 398: नीतीश कुमार और तेजस्वी ने ली शपथ, वरवरा राव को जमानत और ताइवान का युद्ध अभ्यासबिहार में नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री, भीमा कोरेगांव मामले में वरवरा राव को मिली जमानत, कोरोना वायरस के मामलों में उछाल, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन पर निशाना साधते हुए कहा, यह बेहद खेदजनक है कि दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादियों को 'ब्लैकलिस्ट' करने के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया और चीन के युद्ध अभ्यास के जवाब में ताइवान ने भी किया युद्धाभ्यास. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
August 09, 2022न्यूज़ पोटली 397: नीतीश कुमार का इस्तीफा, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार और गिरफ्तार हुए भाजपा नेता श्रीकांत त्यागीमहाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का हुआ विस्तार. 18 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. मंगलवार को बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटा. नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में अवैध निर्माण करने और महिला से बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार. ‘मुफ्त’ योजनाओं के बचाव में सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी. पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने वहां के चर्चित न्यूज़ चैनल एआरवाई न्यूज़ के प्रसारण पर रोक लगा दी है. होस्ट: बसंत कुमारप्रोड्यूसर: लिपि वत्स एडिटिंग: सैफ इकराम Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
August 08, 2022न्यूज़ पोटली 396: श्रीकांत त्यागी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और खाटू श्याम मेले में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौतसोमवार सुबह नोएडा प्रशासन द्वारा श्रीकांत त्यागी के घर पर की गई बुलडोजर करवाई, सीकर के खाटू श्याम मेले में मंदिर के कपाट बंद होने पर भीड़ बेकाबू हो गई जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई, सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग वाली याचिका पर की सुनवाई, इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक और अमेरिका के बोस्टन शहर में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न खास तरीके से मनाया जाएगा. इसमें 32 देश भाग लेंगे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
August 06, 2022न्यूज़ पोटली 395: एलजी की कार्रवाई, बिहार में जहरीली शराब से मौत और कॉमनवेल्थ गेम्ससुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कई सालों से जेल में बंद विचाराधीन कैदियों की रिहाई पर केंद्र सरकार को विचार करने को कहा, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने आबकारी विभाग के 11 अधिकारियों को किया निलंबित, बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत कई बीमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुश्ती में जीता तीन स्वर्ण और इजरायल ने गाजा पट्टी पर किया हमला.होस्ट: अश्वनी कुमार सिंहप्रोड्यूसर: तहरीम रौशनएडिटिंग: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
August 05, 2022न्यूज़ पोटली 394: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रेपो रेट में वृद्धि और अमरोहा में गायों की मौतबढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट बढ़ाया. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक सरकारी गोशाला में 61 गायों की मौत. सुप्रीम कोर्ट ने बीते यूपी विधानसभा चुनाव में आपराधिक इतिहास रखने वाले उम्मीदवारों से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करने से किया इनकार और अमेरिकी सीनेट में फिनलैंड और स्वीडन को नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
August 04, 2022न्यूज़ पोटली 393: शिवसेना के चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद, नए सीजेआई और चीन ने ताइवान स्ट्रेट में दागी कई मिसाइलेंउद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच शिवसेना पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. कोर्ट अभी कोई निर्णायक फैसला देने से मना कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने गुरुवार को अगले मुख्य न्यायाधीश का नाम पेश किया. जस्टिस रमन्ना ने कानून मंत्री किरण रिजिजू से जस्टिस यूयू ललित के नाम की सिफारिश की है.मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को फटकार लगते हुए पद से हटाए जाने की तक की बात कही. मुंबई पुलिस ने गुरूवार को पालघर ज़िले के नालासोपारा इलाके से मादक पदार्थ मैफेड्रोन की 700 किलोग्राम की खेप पकड़ी है. इसकी कीमत लगभग 1400 करोड़ रुपए बताई जा रही है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चीन ने ताइवान स्ट्रेट में कई बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
August 03, 2022न्यूज़ पोटली 392: भारत के एक्सपोर्ट में गिरावट, कोरोना वायरस और नैंसी पेलोसी का ताइवान दौराझारखंड सरकार की 2016 की नियोजन नीति को असंवैधानिक ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, देश में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, 17 महीनों में पहली बार भारत के एक्सपोर्ट में गिरावट, कॉमनवेल्थ गेम्स में छठे दिन तक भारत ने जीते 14 मेडल और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी प्रतिनिधिमंडल के साथ ताइवान पहुंची.होस्ट: अश्वनी कुमार सिंहप्रोड्यूसर: लिपि वत्सएडिटिंग: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.