News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 40: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग पर सबकी नजर
    बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में अब वोटर की बारी है. नामांकन से लेकर प्रचार के बाद बुधवार को इस चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. न्यूज 18 के इस पॉडकास्ट (News18 Podcast) की शुरुआत हम बिहार चुनाव के साथ ही कर रहे हैं. मध्य प्रदेश उपचुनाव की भी चर्चा होगी. 
    8 min
  • 39: फर्श से अर्श तक सफर तय करने वाले युवा की कहानी...
    बिहार में कोरोनावायरस से नेता संक्रमित हो रहे हैं, पर चुनाव प्रचार पर इसका असर नहीं दिख रहा है. मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर एडीआर ने रिपोर्ट जारी की है. हम इस न्यूज पॉडकास्ट (News18 Podcast) में इन खबरों के साथ भारत और चीन की कूटनीतियों की बात भी करेंगे. और अंत में हम आपको मिलवाएंगे ऐसे शख्स से जिसने अपने नौवीं कोशिश में मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में पास की. 
    9 min
  • 38: बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक चुनावी वादों की बयार
    कोरोनावायरस से परेशान लोगों को अब हवा भी तंग करने लगी है. खासकर दिल्ली में. बिहार और मध्य प्रदेश में चुनावी वादों की बहार है, तो जयपुर में कब्रिस्तान में जगह भर गई है और नए कब्रिस्तान की मांग सामने आ रही है. न्यूज18 के आज के पॉडकास्ट में हम इन्हीं सब मसलों पर बात करेंगे. 
    8 min
  • 37: दिल्ली की खराब होती हवा और मध्य प्रदेश में बह रहे जहरीले बोल
    चाहे वह दिल्ली की हवा हो या मध्य प्रदेश की चुनावी हवा. दोनों की हालत गड़बड़ है. दिल्ली में सांस लेना दूभर हो रहा है तो मध्य प्रदेश में कानों पर हाथ रखने पड़े रहे हैं. लेकिन किसानों और पुलिसवालों के लिए उम्मीदभरी खबर है. केंद्र ने किसानों के लिए और हरियाणा सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए कुछ फैसले लिए हैं, जो उन्हें फायदे पहुंचा सकते हैं. ऐसी ही खबरें सुनने के लिए बने रहिए न्यूज 18 के पॉडकास्ट (News18 Podcast) के साथ...
    9 min
  • 36: पुलिसवाला बना ‘डियर टीचर’ और आगरा में सजी रोटी वाली अम्मा की थाल
    इन दिनों बिहार और मध्य प्रदेश में चुनावी बयार बह रही है. वादे, वादाखिलाफी और बदजुबानी शवाब पर हैं. सीएम से लेकर पूर्व सीएम के बोल बिगड़े हुए हैं. हम इस पॉडकास्ट में इन चुनावी खबरों के साथ 2 अच्छी खबरें भी सुनाएंगे. एक खबर पुलिस वाले की है जो मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा है. दूसरी खबर आगरा की है, जहां लोग अब अम्मा की रोटी खरीदने के लिए पहुंचने लगे हैं. 
    9 min
  • 35: Podcast: भारत-चीन के रिश्ते, गुर्जर आंदोलन और कोरोना वैक्सीन...
    भारत और चीन के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं. दोनों देशों ने लद्दाख सीमा पर 50-50हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं. भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V का क्लीनिकल ट्रायल जल्द शुरू होगा. ऐसी ही और अन्य खबरों के लिए सुनते रिहए न्यूज18 पर पॉडकास्ट. 
    7 min
  • 34: गुल्लक फोड़ बच्चे ने भरी सीनियर्स की फीस, देश में बढ़ी बेटियों की संख्या
    इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज का सर्वे बताता है कि बेटियों की संख्या पिछले 3 दशक से बढ़ रही है, समाज में बेटों की चाहत रखने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है.
    8 min
  • 33: 14 October News Podcast: आज इन खबरों पर बनी रहेगी नजर
    14 अक्टूबर यानी बुधवार, खबरों के लिहाज से अहम तारीख है. इस पर हम स्पेशल पॉडकास्ट लेकर आए हैं. न्यूज 18 के इस पॉडकास्ट में आप खास-खास खबरों की चर्चा सुन सकते हैं. आज हम चर्चा कर रहे हैं कानपुर के चर्चित बिकरू कांड, हाथरस कांड, आईपीएल और अन्य खबरें की. 
    6 min
  • 32: Podcast: जब हम दिमागी बीमारियों को मात दे रहे, तो कोरोना क्या चीज़ है!
    आज 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) है. पहले इस विषय पर ज्यादा बात नहीं होती थी. लेकिन लेकिन अब मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता और इलाज पर चर्चा बढ़ी है. यह अच्छी बात है.
    6 min
  • 31: Corona Podcast: स्कूल से लेकर बाजार तक सबकुछ ‘ऑनलाइन’, और यह तो अभी ट्रेलर है
    कोविड-19 (Covid-19) के कहर से पहले हमने शायद ही सोचा होगा कि बच्चे स्कूल जाने की बजाय ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे. लेकिन अब हम इसके अभ्यस्त हो गए हैं. कोरानाकाल में ऐसे ही कुछ बदलाव रोजगार और बाजार में देखे जा रहे हैं. वर्क फ्रॉम होम ऐसा ही एक बदलाव है.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन