Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Amplify your policy experience with the world's leading think-tank on diplomacy, geopolitics, governance, and more with ORF PolicyPod... more
FAQs about ORF PolicyPod:How many episodes does ORF PolicyPod have?The podcast currently has 104 episodes available.
November 01, 2019एपिसोड 4: बग़दादी की मौत और इस्लामिक स्टेट का भविष्य?दिवाली की रात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबु बकर अल़ बग़दादी की अमेरिकी सेना के हाथों मौत होने के बाद ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बग़दादी की मौत के साथ ही आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के वजूद पर सवालिया निशान लग गया है. क्या बग़दादी की मौत के साथ ही ये संगठन भी ख़त्म हो जाएगा? बग़दादी और उनके सेकेंड इन लीड कमांड अबु हल मुजाहिद के मरने के बाद इस संगठन का नेतृत्व कौन करेगा? क्या इसका असर सीरिया में चल रहे गृहयुद्द पर भी पड़ेगा ? और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दावों में कितना दम है. इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की गई है इस बार पॉडकास्ट में - कबीर तनेजा और स्वाति अर्जुन के साथ....more11minPlay
October 25, 2019एपिसोड 3: धारा 370 के बाद, कश्मीर अब तक!जम्मू कश्मीर राज्य राजनीतिक पहचान को बदले हुए तक़रीबन तीन महीने होने को हैं और इस दौरान घाटी में एक असामान्य किस्म की शांति है. ये शांति - स्वाभाविक है या थोपी हुई – ये वाले दिनों में साफ़ हो जाएगा. लेकिन, जो बात अभी साफ़ नज़र आ रही है वो है - राज्य में एक स्थानीय सरकार की कमी, राजनीतिक शून्यता, प्रशासनिक द्वंद और सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल. इसके अलावा जो सबसे ज़्यादा अहम् बात वो है राज्य के लोगों के मन में जिस तरह से एक तरह का डर - घर कर गया है, वो जल्दी जाने वाला नहीं है. इन सभी विषयों पर क्रेंद्रित इस चर्चा में शामिल हुए ओआरएफ़ के एसोसिएट फ़ेलो - ख़ालिद शाह और स्वाति अर्जुन।...more12minPlay
October 18, 2019एपिसोड 2: सुदूर पूर्व में रूस की सामरिक महत्वकाँक्षाएंरूस के लिए उसके Far East यानि सुदूर पूर्व का क्या महत्व है? वे इलाके कौन से हैं, उनमें कौन-कौन से शहर शामिल हैं, जिनपर अब रूस की निगाह बनी हुई है. रूस की कुल आबादी के मात्र पाँच प्रतिशत वाला ये इलाका, प्राकृतिक संसाधनों से भरा-पूरा होने के बावजूद अब तक हाशिये पर क्यों था? रूस की इन महत्वकांक्षाओं के बीच में भारत कहाँ खड़ा है और इससे उसका क्या फायदा जुड़ा है – व्लादिवोस्तक में मोदी-पुतीन के बीच हुई मुलाक़ात आगे क्या राह पकड़ेगी जानने के लिए सुनें ओआरएफ़ हिंदी रिसर्च अपडेट का ये ताज़ा अंक....more12minPlay
September 30, 2019एपिसोड 1: NRC और भारत-ऑस्ट्रेलिया सम्बन्धओआरएफ़ हिंदी ने आज से अपना पहला पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम है ओआरएफ़ रिसर्च अपडेट. इसके पहले एपिसोड में हमने हमारी वेबसाइट पर छपे एक रिसर्च आर्टिकल और एक इश्यू ब्रीफ़ पर चर्चा की है. हम चाहेंगे कि हमारे पाठक इस पॉडकास्ट को सुनें और फिर अपनी प्रतिक्रिया दें कि आपको इसमें क्या अच्छा लगा और क्या कम अच्छा लगा — हमारी कोशिश होगी कि हम अपने पाठकों और श्रोताओं की राय के मुताबिक इसे और बेहतर कर सकें.— टीम ओआरएफ़...more30minPlay
FAQs about ORF PolicyPod:How many episodes does ORF PolicyPod have?The podcast currently has 104 episodes available.