Padhaku Nitin

Padhaku Nitin

By Aaj Tak RadioHistory
Download on the App Store

All Padhaku Nitin episodes

  • बुद्ध से लेकर शिव तक: दुनियाभर के सिक्कों में क्यों छपते थे भारतीय देवी देवता? : Padhaku Nitin
    रुपया-पैसा हमारी ज़िंदगी में कितना रचा-बसा है, इसका अंदाज़ा हमारी भाषा में इस्तेमाल होने वाली कहावतों से लगाया जा सकता है. लेकिन जिस पैसे के बिना हमारा काम नहीं चलता, उसके इतिहास के बारे में हम कितना जानते हैं?

    दुनिया में पहली बार Currency का इस्तेमाल किसने किया? दुनिया के पहले सिक्के कैसे बनाए जाते थे? हड़प्पा के दौर में व्यापार किस तरह होता था? मौर्य और मुगल काल के सिक्कों में क्या अंतर था? चाणक्य कैसी Currency चाहते थे? चमड़े के सिक्के चलाने का प्रयोग क्यों नाकाम रहा? और ग्रीक शासक अपने सिक्कों पर कृष्ण और बलराम की तस्वीरें क्यों छपवा रहे थे?

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम जानेंगे भारतीय मुद्रा यानी Indian Currency का दिलचस्प इतिहास.

    इन तमाम सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं महक सेजवाल, जो Indian Institute of Heritage में Assistant Professor हैं. वह Palaeography, Epigraphy और Numismatics जैसे विषय पढ़ाती हैं. उनकी पढ़ाई National Museum Institute, Delhi से हुई है और उनकी किताब का नाम है Indian Currency.

    देखिए और सुनिए भारतीय मुद्रा की इस दिलचस्प कहानी को, Padhaku Nitin के साथ.

    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Piyush Kumar
    1 hr 19 min
  • भारत के टुकड़े टुकड़े करने का Jinnah Plan कैसे फेल हुआ? Ft. Josy Joseph : Padhaku Nitin
    1947 सिर्फ भारत की आज़ादी का साल नहीं था। यह भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास का सबसे उथल-पुथल भरा दौर था। देश आज़ाद हो रहा था, बंट रहा था और एक नए पाकिस्तान का जन्म हो रहा था। लेकिन भारत के भीतर भी एक बड़ी टूटन का खतरा मंडरा रहा था। सैकड़ों रियासतें थीं, जिनके अपने शासक, अपने हित और अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग महत्वाकांक्षाएं थीं।

    त्रावणकोर से हैदराबाद तक, भोपाल से कश्मीर तक, इन रियासतों का भारत में विलय किसी आसान राजनीतिक प्रक्रिया का नतीजा नहीं था। इसके पीछे थी कूटनीति, चालबाज़ियां, दबाव, बगावत, अविश्वसनीय रणनीतियां और कुछ ऐसे फैसले, जिन्होंने आधुनिक भारत का नक्शा तय किया।

    पढ़ाकू नितिन के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं मशहूर पत्रकार और लेखक जोज़ी जोसेफ़ (Josy Joseph) की किताब Birth of the Nation की। यह कहानी है उस असाधारण राजनीतिक ऑपरेशन की, जिसने सैकड़ों रियासतों को एक देश में पिरोया और भारत को एक राष्ट्र के रूप में गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    आखिर कैसे सरदार पटेल और वी.पी. मेनन ने इस चुनौती का सामना किया? क्यों कुछ रियासतें भारत में शामिल होने से इनकार कर रही थीं? कैसे एक स्कूल ड्रॉपआउट सरकारी अधिकारी ने भारतीय नेतृत्व के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक को अंजाम दिया?

    यह सिर्फ भारत के एकीकरण की कहानी नहीं, बल्कि उस 'प्रसव पीड़ा' की कहानी है, जिससे गुजरकर उस देश का जन्म हुआ जिसे आज हम भारत कहते हैं।

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Piyush Kumar
    1 hr 28 min
  • मोटापे को Sumo Didi ने कैसे बनाई अपनी ताकत? फिल्म देखकर खुल जाएगी आंखें! : Padhaku Nitin
    मोटापे को समाज ने हमेशा किस नज़र से देखा है? क्यों आज भी मोटे लोगों, खासकर महिलाओं को अपने वज़न की वजह से भद्दे मज़ाक, ताने और भेदभाव का सामना करना पड़ता है? और इसका उनके Mental Health पर क्या असर होता है?

    इस बार पढ़ाकू नितिन में हमारे साथ हैं अभिनेत्री श्रीयम भगनानी, जो फिल्म Sumo Didi में भारत की पहली महिला सूमो रेसलर हेतल दवे का किरदार निभा रही हैं।

    हेतल दवे की कहानी सिर्फ़ सूमो रेसलिंग तक सीमित नहीं है। यह कहानी है समाज की बनाई हुई धारणाओं को चुनौती देने की, अपने शरीर को लेकर होने वाले भेदभाव से लड़ने की और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों के पीछे डटे रहने की।

    इस बातचीत में श्रीयम से जानेंगे कि हेतल दवे के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की, उनकी ज़िंदगी को समझने के लिए क्या कुछ किया और एक ऐसी महिला का किरदार निभाना कैसा रहा, जिसने समाज की सोच को चुनौती दी।

    इसके अलावा, फिल्म देखते हुए हमारे मन में उठे कुछ दिलचस्प सवालों पर भी श्रीयम से खुलकर बात होगी।

    देखिए Sumo Didi की अभिनेत्री श्रीयम भगनानी के साथ पढ़ाकू नितिन की यह खास बातचीत!

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Piyush Kumar
    51 min
  • Harappa का Mahabharat Connection, Dwarka पर खुलासा और Buddhism की Violent जड़ें? : Padhaku Nitin
    इंसान का Time और Space से एक अजीब रिश्ता है। कभी हम भविष्य में झाँकना चाहते हैं, तो कभी अतीत की उन कहानियों को जानना चाहते हैं, जो वक़्त की परतों में कहीं दफ़्न हो गईं। आसमान में हम भविष्य की संभावनाएँ तलाशते हैं, और ज़मीन के नीचे अपने अतीत के सुराग़!

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम खोलेंगे ज़मीन की परतें और तलाशेंगे भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब, जिन पर आज भी बहस जारी है।

    हमारे साथ हैं Dr. Sanjay Kumar Manjul, Additional Director General (Archaeology), Archaeological Survey of India (ASI), जिनका दशकों का अनुभव भारत की अलग-अलग Archaeological Sites की खुदाई और प्राचीन सभ्यताओं के अध्ययन से जुड़ा रहा है।

    करीब तीन साल पहले भी हमारी संजय जी से बातचीत हुई थी। तब चर्चा थी सिनौली की खुदाई की, जहाँ मिले रथों और हथियारों ने प्राचीन भारत के इतिहास को लेकर कई नई बहसों को जन्म दिया था। उस बातचीत में हमने वादा किया था कि अगली बार भारत की दूसरी पुरातात्विक साइट्स पर भी बात करेंगे, जहाँ से इतिहास के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

    इस बार हम उसी वादे को पूरा करने लौटे हैं!

    🔎 इस एपिसोड में जानिए:

    🔸 Harappan Civilization: हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख Sites से अब तक क्या मिला है और कौन-से सवाल अभी भी अनसुलझे हैं?

    🔸 Rakhigarhi: राखीगढ़ी की खुदाई से प्राचीन भारत के इतिहास के बारे में क्या पता चला है? यहाँ अभी क्या खोजा जाना बाकी है?

    🔸 Dwarka: द्वारका में हुई Archaeological Explorations से क्या संकेत मिले हैं? क्या समुद्र के नीचे छिपे साक्ष्य प्राचीन इतिहास की नई परतें खोल सकते हैं?

    🔸 Elephanta Caves: एलिफ़ेंटा की गुफ़ाओं का इतिहास क्या है और इनकी कला व वास्तुकला हमें उस दौर के बारे में क्या बताती है?

    🔸 Golconda: गोलकुंडा के इतिहास और वहाँ मौजूद पुरातात्विक साक्ष्यों से हम क्या जान सकते हैं?

    🔸 Sinauli Excavation: सिनौली में मिले रथों और हथियारों ने प्राचीन भारत को समझने के हमारे नज़रिये पर क्या असर डाला?

    🔸 Future of Indian Archaeology: भारत में आने वाले समय में कौन-सी खुदाइयाँ हमारे अतीत को समझने का नज़रिया बदल सकती हैं?

    संजय जी से बातचीत के दौरान हम यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि Archaeologists किसी Site के इतिहास का पता कैसे लगाते हैं, खुदाई में मिले साक्ष्यों की व्याख्या कैसे की जाती है और किन सवालों के जवाब पाने के लिए अभी और Research की ज़रूरत है।

    संजय जी जल्द ही राखीगढ़ी की Site पर खुदाई के लिए रवाना होने वाले हैं। ऐसे में यह बातचीत और भी दिलचस्प हो जाती है!

    तो अंत तक बने रहिएगा। पूरा एपिसोड सुनिएगा, क्योंकि भारत के अतीत से जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आएँगी, जो शायद आपको भी चौंका दें!

    देखिए, सुनिए और जानिए भारत के प्राचीन इतिहास की अनकही कहानियाँ, सिर्फ़ Padhaku Nitin पर।
    1 hr 16 min
  • Mahabharat की Real Locations के नीचे क्या दबा मिला? ASI DG Sanjay Manjul Unfiltered : Padhaku Nitin
    इंसान हमेशा से अपने अतीत को जानने के लिए उत्सुक रहा है। हमारी सभ्यताएँ कैसे विकसित हुईं? हमारे पूर्वज कैसे रहते थे? और ज़मीन की परतों में दफ़्न कौन-से ऐसे राज़ हैं, जो भारत के इतिहास को देखने का हमारा नज़रिया बदल सकते हैं?

    इस बार Padhaku Nitin Podcast में हमारे साथ हैं Archaeological Survey of India (ASI) के Additional Director General (Archaeology), Dr. Sanjay Kumar Manjul। करीब तीन साल पहले संजय जी से हमारी बातचीत सिनौली की खुदाई और वहाँ मिले रथों व हथियारों पर हुई थी। इस बार हम भारत की दूसरी महत्वपूर्ण पुरातात्विक साइट्स की पड़ताल कर रहे हैं।

    इस एपिसोड में जानिए:
    🔸 राखीगढ़ी (Rakhigarhi): हड़प्पा सभ्यता की इस महत्वपूर्ण साइट पर अब तक क्या मिला है? कौन-से रहस्य अब भी अनसुलझे हैं?
    🔸 सिनौली (Sinauli): यहाँ मिले रथों और हथियारों ने प्राचीन भारत के इतिहास को लेकर क्या नई बहसें छेड़ीं?
    🔸 द्वारका (Dwarka): समुद्र के भीतर और आसपास मिले पुरातात्विक साक्ष्य हमें क्या बताते हैं?
    🔸 एलिफ़ेंटा की गुफ़ाएँ (Elephanta Caves): इन प्राचीन गुफ़ाओं का इतिहास और इनके निर्माण से जुड़े सवाल क्या हैं?
    🔸 गोलकुंडा (Golconda): इस ऐतिहासिक क्षेत्र की पुरातात्विक अहमियत क्या है?
    🔸 ASI की खुदाइयाँ: हाल के वर्षों में भारतीय पुरातत्व में क्या नई खोजें हुई हैं और भविष्य में कौन-सी खुदाइयाँ इतिहास की हमारी समझ को बदल सकती हैं?

    दशकों के अनुभव और देश की अलग-अलग पुरातात्विक साइट्स पर काम करने वाले डॉ. संजय कुमार मंजुल के साथ इस बातचीत में समझेंगे कि Archaeology यानी पुरातत्व का विज्ञान कैसे काम करता है, किसी खोज से इतिहास के बारे में हमारी धारणाएँ कैसे बदलती हैं और किसी ऐतिहासिक दावे को प्रमाणित करने के लिए किस तरह के साक्ष्यों की ज़रूरत होती है।

    📌 Padhaku Nitin को Subscribe करें ऐसी ही दिलचस्प बातचीत, इतिहास की अनसुनी कहानियों और दुनिया को समझने वाले नए नज़रियों के लिए।
    1 hr 13 min
  • Jantar Mantar की असली कहानी: Raja Jai Singh की Laboratory या Indian Protest का मंदिर? : Padhaku Nitin
    क्या इंसान को जीने के लिए सिर्फ़ खाना और पानी चाहिए? अगर ऐसा होता, तो न्याय की माँग करते हुए लोग अनशन क्यों करते? भारत में जब भी किसी ने अपने हक़ और इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाई, तो दिल्ली के एक ठिकाने का नाम बार-बार सामने आया — जंतर-मंतर।

    पिछले तीन दशकों में किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के प्रदर्शन, बेरोज़गार युवाओं की माँगों से लेकर निर्भया को इंसाफ़ दिलाने की लड़ाई तक, जंतर-मंतर ने कई आंदोलनों को आवाज़ दी है। लेकिन आज यही जगह एक नई बहस के केंद्र में है। चर्चा है कि यहाँ प्रदर्शनों की इजाज़त पर रोक लग सकती है।

    मगर जिस जंतर-मंतर को हम आज विरोध और प्रतिरोध की जगह के तौर पर जानते हैं, उसकी अपनी कहानी क्या है? इसे किसने बनवाया? इसका नाम जंतर-मंतर क्यों पड़ा? और आख़िर यह है क्या — मंदिर, किला या कोई ऐसी इमारत, जिसका असली मक़सद हम भूल चुके हैं?

    इस एपिसोड में समझेंगे जंतर-मंतर का इतिहास, विज्ञान से उसका हैरतअंगेज़ रिश्ता और उन इमारतों की कहानी, जो इससे प्रेरित होकर बनाई गईं। जानेंगे कि सदियों पहले बने इन विशाल उपकरणों का इस्तेमाल खगोलीय घटनाओं को समझने और समय मापने के लिए कैसे किया जाता था।

    इस ऐतिहासिक सफ़र में हमारे साथ हैं इतिहासकार और वास्तुकार अनीशा मुखर्जी, जो Jantar Mantar, Maharaja Sawai Jai Singh’s Observatory in Delhi की लेखिका हैं।

    देखिए पढ़ाकू नितिन का यह ख़ास एपिसोड और जानिए उस जंतर-मंतर की कहानी, जिसे आज हम विरोध प्रदर्शनों के लिए जानते हैं, लेकिन जिसकी पहचान कभी विज्ञान और खगोलशास्त्र से जुड़ी थी।
    1 hr 31 min
  • Draupadi की बेइज़्ज़ती, Gandhari की Insecurity, Kunti का Virginity वरदान: Padhaku Nitin
    महाभारत की कहानी को अगर स्त्रियों की नज़र से देखा जाए, तो क्या कुछ बदल जाएगा? क्या द्रौपदी, गांधारी, कुंती और सत्यवती की नज़र से महाभारत की नई परतें खुलती हैं? क्या इस महागाथा की स्त्रियां महज़ निमित्त मात्र थीं, या उनके बिना महाभारत की कहानी अधूरी है?

    इतिहास हो, कोई घटना या कोई किरदार—उसे समझने के लिए अलग-अलग नज़रियों से देखना ज़रूरी है। आचार्य चतुरसेन ने अपने उपन्यास ‘वयं रक्षामः’ में रामायण की कहानी को रावण के नज़रिए से देखा, तो मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कृति ‘यशोधरा’ में बुद्ध की कहानी को उनकी पत्नी यशोधरा की नज़र से प्रस्तुत किया।

    तो फिर महाभारत को उसकी स्त्रियों की नज़र से पढ़ने पर क्या दिखाई देता है? इस महागाथा में द्रौपदी, गांधारी, कुंती, गंगा, अंबा, अंबालिका, सत्यवती, माद्री और उत्तरा जैसी स्त्रियों की अपनी इच्छाएं, संघर्ष, दर्शन और सवाल क्या थे? क्या वे केवल पुरुषों के फैसलों और युद्धों के बीच मौजूद पात्र थीं, या महाभारत की पूरी कहानी को दिशा देने में उनकी भी निर्णायक भूमिका थी?

    पढ़ाकू नितिन के इस एपिसोड में बात महाभारत की स्त्रियों की। उनके मन, उनके दर्शन, उनकी पीड़ा, उनके संघर्ष और उनके किरदारों की उन परतों को समझने की कोशिश, जिन पर अक्सर पर्याप्त चर्चा नहीं होती।

    हमारे साथ हैं सुमन केशरी जी, जो पिछले तीन दशकों से महाभारत की स्त्रियों पर लेखन और चिंतन कर रही हैं। उन्होंने इन स्त्रियों पर कविताएं लिखी हैं, नाटक रचे हैं और उनके जीवन-दर्शन को समझने की कोशिश की है। उनके नाटकों में गांधारी, हिडिंबा और सावित्री जैसे पात्रों की दुनिया खुलती है, जबकि उनके कविता-संग्रह ‘निमित्त नहीं’ की कविताएं इन स्त्रियों के अनुभवों और अस्तित्व को समर्पित हैं।

    क्या महाभारत की स्त्रियां सचमुच निमित्त मात्र थीं? या फिर उनकी कहानियों को समझे बिना हम महाभारत को पूरी तरह समझ ही नहीं सकते?

    सुनिए पढ़ाकू नितिन का यह विशेष एपिसोड।
    1 hr 59 min
  • Gandhi Decoded: मुस्लिम तुष्टिकरण, नास्तिकता, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, हिंदुत्व Ft. Purushottam Agrawal : Padhaku Nitin
    Gandhi पर इतनी किताबें लिखी जा चुकी हैं कि लगता है अब उनके बारे में कुछ नया कहने को बचा ही नहीं। फिर भी आज गांधी या तो बिना सवाल के ‘महात्मा’ हैं, या सोशल मीडिया पर गाली देने के लिए आसान निशाना।

    प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब ‘मजबूती का नाम महात्मा गांधी’ इन दोनों आसान रास्तों से अलग गांधी को समझने की कोशिश करती है।


    इस बातचीत में 1947 की वही पुरानी बहस नहीं, बल्कि गांधी के दिमाग, अंतर्विरोध, ज़िद और दर्शन को समझने की कोशिश है।


    क्या गांधी की अहिंसा आम इंसान के बस की थी? क्या उनका आधुनिकता-विरोध एक खूबसूरत भ्रम था? खुद को गर्व से हिंदू कहने वाले गांधी पर मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदू-विरोधी होने के आरोप क्यों लगे? और गांधी की ‘मजबूती’ उनकी ताकत थी या हठधर्मिता?


    इन्हीं असहज सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल—पूर्व JNU प्रोफेसर, लेखक, कबीर और भारतीय साहित्य के गहरे अध्येता और UPSC के पूर्व सदस्य।

    आइए, गांधी को न भक्त की तरह, न विरोधी की तरह बल्कि सवाल पूछने वाले की तरह समझने की कोशिश करते हैं।
    1 hr 24 min
  • Gandhi का अंतिम साल: बेटे का धोखा, ब्रह्मचर्य की सनक और Patel से नाराज़गी! : Padhaku Nitin Podcast
    कोई विचार कालजयी है या नहीं—ये कौन तय करता है? बीतता हुआ समय? आने वाली पीढ़ियाँ? या फिर वो लोग, जो हर नए दौर में उस विचार में अपने समय के सवालों का जवाब ढूंढते हैं?

    अगर कोई विचार समय बीतने के साथ और ज़्यादा relevant होता जाए, और ज़्यादा लोग उससे connect करने लगें—तो क्या इसका मतलब है कि वो विचार महान भी है और ज़रूरी भी?

    हम गांधी के देश में रहते हैं। जब भी कोई आंदोलन होता है, जब भी अहिंसा, सत्याग्रह या नागरिक प्रतिरोध की बात होती है, गांधी का नाम सामने आता है। लेकिन इसके साथ एक सवाल भी उठता है—**आज के समय में गांधी का तरीका कितना relevant है?**

    2 अक्टूबर, गांधी जयंती के आसपास रिकॉर्ड किए गए इस खास एपिसोड में हम इसी सवाल को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस बातचीत की शुरुआत हुई एक किताब से—**‘गांधी का सैंतालीस’**, जिसे लिखा है वरिष्ठ पत्रकार **पुष्यमित्र** ने।

    लेकिन सवाल ये है कि **2026 में 1947 के गांधी की बात करना क्यों ज़रूरी लगा?**

    1947 में देश आज़ाद हुआ, लेकिन उसी साल भारत ने विभाजन, सांप्रदायिक हिंसा और विस्थापन की भयानक त्रासदी भी देखी। उस दौर में गांधी सत्ता के केंद्र में नहीं, बल्कि उन जगहों पर मौजूद थे जहाँ समाज सबसे ज्यादा टूट रहा था—नोआखाली से लेकर दिल्ली तक।

    पुष्यमित्र ने 1947 के गांधी को फिर से पढ़ने की जरूरत क्यों महसूस की? उस गांधी से आज हम क्या सीख सकते हैं? क्या गांधी का सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव का विचार आज भी उतना ही relevant है? और क्या गांधी को समझने के लिए उनके समर्थकों से ज्यादा उनके आलोचकों को सुनना जरूरी है?

    किताब पढ़ते हुए मेरे मन में एक एहसास आया—**शायद गांधी सिर्फ अपने समर्थकों के नहीं थे। शायद वो अपने आलोचकों के और भी करीब रहना चाहते थे।**

    इन्हीं सवालों और क़िस्सों के साथ यह बातचीत।

    गांधी में जिज्ञासा रखते हैं, तो ये पॉडकास्ट सुनिए।
    गांधी से असहमति रखते हैं, तो ये पॉडकास्ट और भी ज़रूर सुनिए।

    क्योंकि किसी विचार को समझने का सबसे अच्छा तरीका शायद उसे मान लेना नहीं, बल्कि उससे सवाल करना है।
    1 hr 24 min
  • Dhurandhar का आंखों देखा सच, USA का पतन और कैसे होता है Nation का Rise & Fall? : Padhaku Nitin
    इंसान कई तरीकों से सीखता है. कभी सवाल करके, कभी Experiment करके और कभी दूसरों को देखकर. अब राष्ट्रों का भी यही हिसाब समझ आता है, वो भी ऐसे ही सीखते हैं. और जैसे राष्ट्र सीखता है, वैसे ही राष्ट्र के Citizens भी.
    अगर आपको ये सवाल परेशान करते हैं या जिज्ञासा पैदा करते हैं कि आखिर देश चलता कैसे है, Policy बनती कैसे है? सही विदेश नीति क्या होती है, गलत विदेश नीति क्या होती है? देश अपने Rise पर है या Fall पर? तो ये किताब आपके लिए है….How Nations Fail and the Unmaking of America’s World. इस किताब को लिखा है Former Diplomat Rajiv Dogra ने.

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम Rajiv Dogra ये भी जानेंगे कि भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर वो कौन-सी Secret Deal थी? क्या Trump अमेरिका को पतन की ओर ले जा रहे हैं? China क्या सच में Superpower बन चुका है? और Russia ने आखिर अपना Superpower का दर्जा कैसे खो दिया?
    साथ ही समझेंगे Nations के Rise & Fall, Foreign Policy और Power Politics का वो खेल, जो तय करता है कि कोई देश दुनिया में ऊपर उठता है या धीरे-धीरे अपनी ताकत खो देता है.
    1 hr 41 min