Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new... more
FAQs about Padhaku Nitin - World Affairs Podcast:How many episodes does Padhaku Nitin - World Affairs Podcast have?The podcast currently has 37 episodes available.
April 28, 2026बालेन शाह का इंडिया कनेक्शन, तूफानों से घिरा नेपाल और चीन की चिंता: Padhaku Nitin World Affairsएक अमेरिकन अफ्रीकन एक्टिविस्ट थे फ्रेड हैंपटन. हैंपटन ने कहा था कि You can kill a revolutionary but you can never kill a revolution. यानि आप क्रांतिकारी को तो ख़त्म कर सकते हैं. क्रांति को नहीं. आपको याद होगा 2025 सितंबर में भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बहुत बड़ी क्रांति हुई. जो किसी ऐसी आंधी की तरह थी कि सरकार का पूरा सिस्टम ही उड़ा ही ले गई थी. इस आंधी का नाम था GenZ क्रांति. और इस आंधी-तूफ़ान के बाद अब मालूम होता है कि मौसम साफ़ हो चुका है. एक नई सरकार गठित हो चुकी है. GenZ के नेता Balen Shah अब वहां के प्रधानमंत्री भी बन चुके हैं. लेकिन क्या ये शांति वाकई अच्छे मौसम की निशानी है या बादल दोबारा घूम कर तूफ़ान बनने की ओर लौट रहे हैं ये कहना अभी मुश्किल है. Balen Shah, बहुत एक्टिव तो नज़र आ रहे हैं. 100 Point Program लाए वो जिसमें वो कह रहे हैं कि Bureaucrats का पॉलिटिक्स में आना पूरी तरह रोक देंगे. Judicial System को और पारदर्शी बनाएंगे. यानि वही बात कि Revolution जारी है. लेकिन दूसरी तरफ़ बालेन शाह की पार्टी में खुद भी करप्शन के निशान दिख रहे हैं. तो इस एपिसोड में बात नेपाल और Balen Shah पर ही. समझेंगे Balen Shah का India को लेकर विज़न क्या है? वो कैसा नेपाल चाहते हैं? नेपाल के साथ भारत के रिश्ते कैसे चाहते हैं? ये सब समझिए South Asian University में International Relation पढ़ाने वाले Dhananjay Tripathi से. Border Studies पर इनका Specialised काम है. प्रड्यूसर : मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती वीडियो एडिटर : आशीष रावत...more59minPlay
April 22, 2026Hamas की क्रूरता, Israel की लापरवाही, और Iran की Ground-Breaking Reality! : Padhaku Nitin World AffairsWest Asia की जंग के बीच से ख़बरें आ रहीं हैं कि Islamabad में एक और Peace Talk होनी हैं. हालांकि सब कुछ इतना धुंधला है कि उधर ईरान कह रहा है कि भैया हमारे यहां से तो कोई अभी तक पाकिस्तान पहुंचा ही नहीं. तो जब इस मामले में कुछ साफ़ होगा तो उसपर तो बात करेंगे ही. आज एक अलग तरह का एपिसोड है. Exclusive Episode हैं. अभी कुछ दिन पहले हमने Anchor और Journalist Sweta Singh को बुलाया था जो Israel से Ground Reporting करके लौटी थीं. आज हमारे साथ हैं Anchor और Journalist Sumit Chaudhary. फरवरी 2026 में Sumit खुद ईरान गए. वहां रुके. रिपोर्टिंग की. कई ईरानी शहरों में गए और Protest भी कवर किए. उसके बाद से भी लगातार वहां की घटनाओं पर नज़र बनाए हुए हैं. तो Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में उनसे समझते हैं कि Iran, जिसको Stone Age में पहुंचाने की कसमें ट्रंप खा रहे हैं. वो दरअसल इन्हें कैसा दिखा? प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: अमन पाल...more1h 28minPlay
April 14, 2026एक फोन कॉल... और Fail हो गई Islamabad Peace Talk : Padhaku Nitin World Affairsअगर Geopolitics कोई जीता जागता व्यक्ति होता, तो शायद उसे Vitamin D की ज़रूरत सबसे ज़्यादा होता. D for Diplomacy. D for Deal. पिछले पूरे हफ़्ते लोगों की नज़र इस्लामाबाद में होने वाली बड़ी Diplomatic Meeting पर थी. तेहरान और वॉशिंगटन से डेलिगेट्स आए. पूरी दुनिया को उम्मीदें थी कि शायद अब इस जंग को conclusion मिल ही जाए. लेकिन मालूम होता है कि बहुत कठिन है डगर Deal की. Talks fail हुईं. Blockade जारी है. टेंशन अब भी बनी हुई है और आशंकाएं भी. क्योंकि क्या पता ट्रंप कब क्या कर दें. Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में आज समझते हैं कि पीस डील में दोनों पक्षों के लिए है क्या? क्यों बात बनी नहीं? क्या पीस डील एकतरफ़ा है? Oman, Qatar को छोड़ अब इस्लामाबाद क्यों मध्यस्थता करवा रहा है? इसके कुछ फायदे नुकसान भी हैं क्या पाकिस्तान को? और सबसे बड़ी बात, भारत क्यों नहीं करवा रहा मध्यस्थता? पूछे हमने सारे सवाल हमारे मेहमान Prof. K उर्फ़ Prof Mohsin Raza Khan से. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: अमन पाल...more55minPlay
April 08, 2026जंग के बीच Israel से Ground Reporting के Unfiltered किस्से ft. Sweta Singhरजत कपूर की एक फिल्म है आंखों देखी. बड़ी सुंदर फिल्म है. इसमें मुख्य किरदार है संजय मिश्रा का. जो एक बात कहता है- जब तक मैं खुद अपनी आंखों से नहीं देख लेता, मानूंगा नहीं. वो कहता है कही-सुनी नहीं मानूंगा. आंखों देखी मानूंगा. वेस्ट एशिया में जंग छिड़ी हुई है.. पिछले 4-5 हफ़्तों से तो हम हर एपिसोड पर इसी बारे में बात कह सुन रहे ही हैं. लेकिन आज हमारे साथ एक ऐसी मेहमान हैं, जिनके लिए ये युद्ध आंखों देखी है. पढ़ाकू नितिन World Affairs के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं. न्यूज़ एंकर और जर्नलिस्ट श्वेता सिंह. श्वेता जी हाल ही में इस युद्ध के दौरान ही Israel गईं. हम जिन जिन इलाकों के नाम सुनते हैं. जैसे टेल अवीव. Israel Lebanon Border. बेत शेमैश. Jordan Israel Border. ये उन सब जगह खुद गईं. वो भी तब जब मिसाइलें लगातार गिर रहीं थीं. इनकी ग्राउंड रिपोर्ट्स में आपको पीछे मलबे का ढेर आसानी से दिख जाएगा. Background में Bomb Sirens, धमाकों की आवाज़ें भी सुनाई पड़ जाएंगी. इस एपिसोड में सुनिए वहां का आंखों देखा हाल....more1h 3minPlay
April 07, 2026Mojtaba Khamenei- IRGC की सेटिंग, Witkoff का कंफ्यूज़न और Trump के Mood Swing! : Padhaku Nitin World AffairsDeadline! ये शब्द सुनते ही पैनिक सा मचने लगता है न? मन में Anxiety? कईयों के तो हाथ ही कांपने लगते हैं. आज 6 अप्रैल 2026 जो जब हम Padhaku Nitin World Affairs का ये एपिसोड रिकॉर्ड कर रहे हैं. तब भी हम एक डेडलाइन पर ही खड़े हैं. ये डेडलाइन है ट्रंप की. उन्होंने ईरान से कहा था कि 6 अप्रैल तक एक डील कर लें. वरना वो Iran के Infrastructure पर हमले शुरू करेंगे. उधर ईरान ने ऐसा कोई मन बनाया ही नहीं है. Iran के Foreign Minister Araghchi कह रहे हैं कि Trust level is at zero. तो फिलहाल कोई डील होती तो नहीं दिख रही है. लेकिन दरअसल ये डील क्यों नहीं हो रही है? आजकल इसपर बात करेंगे. US और Iran दोनों पक्षों की तरफ़ से कौन है जो इसमें अड़ंगा डाल रहा है. और ये भी कि अगर बाई चांस डील हो भी गई जंग रुक भी गई. तो आने वाले दिनों में ईरान का हाल क्या होने वाला है? खामेनेई सीनियर तो जा चुके. खामेनेई जूनियर अपना चेहरा तक नहीं दिखा रहे हैं. सामने आ रहे हैं तो बस IRGC के नए नए कमांडर्स. तो भी जानेंगे कि कहीं Iran Guard state बनने की तरफ़ तो नहीं जा रहा है. कहीं पाकिस्तान के बगल में एक और पाकिस्तान तो नहीं बनने जा रहा है? पूछेंगे सब कुछ Vishwajeet singh Akhawat से. VIF में रिसर्चर हैं आप इन्हें पिछले एपिसोड में भी सुन चुके हैं. West Asia में IRGC पर इनकी MPhil है. तो इनसे अच्छा कौन समझाएंगा. क्योंकि ये है Padhaku Nitin जहां हम कहते हैं एक लाइफ़ है… जानना सब है प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: रोहन भारती...more1h 3minPlay
March 31, 2026Trump का Report Card, IRGC की मनमानी और Netanyahu का Greater Israel Plan! : Padhaku Nitin World Affairsफरवरी 2026 के आखिरी दिन, ट्रंप ने वेस्ट एशिया में जंग की शुरूआत कर दी थी. वही ट्रंप जो कि खुद को No war President कहते थे और सफ़ाई दी कि परेशान मत होइए आप लोग, बस यूं जाएंगे और 4 हफ़्तों में रिजीम चेंज करके जंग ख़त्म कर देंगे. सिंपल! लेकिन हालात आज ऐसे हो गए हैं कि न तो 4 हफ़्तों में जंग ख़त्म हुई है, न ढंग से रिजीम चेंज. ऊपर से जिस ईरान को ट्रंप से हिसाब से अब तक टूट जाना चाहिए था. वही ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर कब्ज़ा किए बैठा है. तेल भी अटका रखा और अमेरिका इज़रायल समेत वेस्ट एशिया के कई देशों की जान भी. उधर अब तक जिस जंग को ट्रंप मिसाइलों के ज़रिए लड़ रहे थे. उसी जंग में ट्रंप अब अमेरिकी सैनिक उतार रहे हैं. ट्रंप ने 4 हज़ार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक(US Marines) और 82nd Airborne Division भेज दी है. Boots on Ground आ चुके हैं. उधर ईरान के अंग्रेज़ी अख़बार ने उनका स्वागत किया है अपने अख़बार के पहले पेज पर लिखा है “Welcome to Hell”. तो लगातार बदलते हालातों के बीच, बात ज़रूरी है. इसलिए Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में बात Iran War पर ही करेंगे. जानेंगे कि पिछले चार हफ़्तों में किसने क्या खोया? क्या पाया? जानेंगे कि जंग का पांचवा हफ़्ता क्या किसी ख़तरे का निशान है? इस पांचवे हफ़्ते में क्या नया होने को है? रणनीतियां कैसे बदल रही हैं? और क्या इस सबके बीच ट्रंप की कुर्सी को ख़तरा तो नहीं है? पूछे ये सारे सवाल हमारे नए मेहमान से. Dr. Vishwajeet Singh Akhawat हमारे साथ हैं. Vivekananda International Foundation में Research Associate के तौर पर काम करते हैं. West Asia और स्पेशली Iran के संदर्भ में सालों से पढ़ लिख रहे हैं. इनकी MPhil की रिसर्च का टॉपिक था Role of IRGC in Iranian Politics. और इनका कोर सब्जेक्ट है, Iranian Security और Foreign Policy....more1h 13minPlay
March 24, 2026Trump इन 5 दिनों में क्या खेल करेंगे? : Padhaku Nitin World AffairsIran War का असर अब बड़ी बड़ी कंपनियों के शेयर्स से लेकर फुटपाथों तक दिखने लगा है. चाय वाले तक चाय के दाम बढ़ा रहे हैं. उधर ट्रंप भी Confused नज़र आ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि जंग 4 हफ़्तों में ख़त्म होगी. चौथा हफ़्ता ख़त्म होने को ही है. ज़रा देख समझ लेते हैं कि इस Deadline में ट्रंप ने क्या खोया क्या पाया? क्या वो वादा निभा पाएंगे? या Deadline Cross होने ही वाली है? कोई रास्ता निकल पाया है क्या? या दुनिया अब भी इस जंग में लंबे समय के लिए फंसने वाली है? पूछेंगे ये सारे सवाल हमारे नए मेहमान से. Prof. जजति पटनायक से. JNU के Centre of West Asian Studies में पढ़ाते हैं. पिछले 28 सालों से West Asia रीजन पर इनकी पकड़ रही है. एपिसोड पूरा सुनिएगा प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: अमन पाल...more57minPlay
March 17, 2026West Asia की टेंशन, LPG Crisis का समाधान और घबराए Trump की Confusion! : Padhaku Nitin World AffairsGeopolitics में भी पिछले महीने कुछ ऐसा घटा है जिसका असर स्क्रीन और सोशल मीडिया छोड़ कर सीधा भारतीयों की रसोई और वाहनों की टंकियों पर दिखने लगा है. और अब लगभग पूरी दुनिया Iran का नाम भी जानती है. America भी. उन्हें ये भी पता है कि LPG की किल्लत की ख़बरें आ रही हैं. पेट्रोल भी महंगा होने की संभावना है. और उनका इंट्रेस्ट इस बात में भी बढ़ने लगा है कि जाना जाए… क्यों हो रहा है ये सब? Padhaku Nitin World Affairs का ये एपिसोड इसी पर. जानिए कि West Asia में ऐसा क्या चल रहा है कि पूरी दुनिया वहां देख रही है? पिछले हफ़्तों में अब क्या बदला है? कब तक बदलेगा? ट्रंप की दिक्कतें-मजबूरियां. Iran में नए लीडर की मजबूरियां. Europe और West Asia के अलग देशों की मजबूरियां.. ये सब समझिए Professor Mohsin Raza से. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: सूरज सिंह...more1h 18minPlay
March 03, 2026Khamenei पहले ही बना गए थे US की नाक में दम करने का ये प्लान! : Padhaku Nitin World AffairsWest Asia में जंग भड़क चुकी है और आप भी इसे महसूस कर रहे होंगे। सोशल मीडिया की बहसों से लेकर टीवी डिबेट्स तक… अख़बारों की सुर्खियों से लेकर गली–नुक्कड़ की चर्चाओं तक, हर जगह इसी टकराव की गूंज है. पिछले एपिसोड में हमने Padhaku Nitin World Affairs पर Ambassador Anil Trigunayat जी के साथ एक बेहद अहम और गहरी बातचीत की। अगर आपने वो एपिसोड नहीं देखा है, तो ज़रूर देखिएगा — क्योंकि उसमें War के इर्द-गिर्द चल रही Diplomacy पर कई ऐसी Exclusive बातें सामने आईं, जो आपको कहीं और सुनने को नहीं मिलेंगी। इस एपिसोड में आज बात हुई है War के Military पक्ष की. मेहमान हैं Defence Expert Sandeep Unnithan. आप इन्हें Padhaku Nitin पर पहले भी देख चुके हैं. लेकिन आज इनकी मौजूदगी सिर्फ़ एक चर्चा नहीं, बल्कि एक ज़रूरत है. क्योंकि इस वक्त ज़रूरी है कि शोर से अलग हटकर War का ठंडे दिमाग़ से Strategic Analysis किया जाए. आख़िर तक सुनिएगा प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: रोहन भारती...more1h 7minPlay
March 02, 2026Khamenei की हत्या के बाद अब Iran किस बड़ी तैयारी में? : Padhaku Nitin World Affairsजिस जंग के बारे में हम लगभग हर दूसरे हफ्ते Padhaku Nitin World Affairs में बात करते थे, वह पिछले दो दिनों में इतनी तेज़ी से escalate हुआ है कि यकीन करना मुश्किल है. आज से ठीक एक हफ्ते पहले तक डोनाल्ड ट्रंप जिन खामेनेई के साथ नेगोशिएशन टेबल पर थे, वही खामेनेई अब 40 शीर्ष कमांडरों समेत US–Israel की स्ट्राइक्स में मारे जा चुके हैं. ईरान ने जहां-जहां अमेरिका के बेस थे, वहां-वहां जवाबी हमले किए हैं। पूरा वेस्ट एशिया अब इस युद्ध की गिरफ़्त में आता दिख रहा है। इसीलिए इस एपिसोड में चर्चा सिर्फ इसी मुद्दे पर होगी. हमारे मेहमान आपके जाने-पहचाने हैं.. एंबेसडर अनिल त्रिगुणायत। पिछले तीन दशकों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व दुनिया के अलग-अलग देशों में किया है. जॉर्डन, लीबिया और माल्टा में वे राजदूत रह चुके हैं. यानी वेस्ट एशिया और उसकी जटिलताओं को वे गहराई से समझते हैं. अंत तक बने रहिए, पूरा एपिसोड सुनिएगा और शेयर ज़रूर कीजिएगा. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: सूरज सिंह...more1h 1minPlay
FAQs about Padhaku Nitin - World Affairs Podcast:How many episodes does Padhaku Nitin - World Affairs Podcast have?The podcast currently has 37 episodes available.