
Sign up to save your podcasts
Or


पहाड़ी बच्चा । निर्मला पुतुल
पहाड़ की गोद में
पहाड़ के छोटे-छोटे टुकड़ों सा
खेलता है पहाड़ी बच्चा
लड़खड़ाते कदमों से पहाड़ चढ़ते
रोपता है पहाड़ी धरती पर पाँव
पहाड़ी माहौल में पहाड़ की तरह
पूरी ताकत से होने के लिए
पहाड़ी बच्चों के भीतर होता है
पूरा का पूरा पहाड़,
और पहाड़ों की गोद में होता है
दौड़ता, भागता पहाड़ी बच्चा,
पहाड़ी बच्चा देखता है
पहाड़ के ऊपर से गुज़रता जहाज़
और पूछता है पिता से
उस नए पक्षी के बारे में
उस नए पक्षी के बारे में
उस नए पक्षी के बारे में।
By Nayi Dhara Radioपहाड़ी बच्चा । निर्मला पुतुल
पहाड़ की गोद में
पहाड़ के छोटे-छोटे टुकड़ों सा
खेलता है पहाड़ी बच्चा
लड़खड़ाते कदमों से पहाड़ चढ़ते
रोपता है पहाड़ी धरती पर पाँव
पहाड़ी माहौल में पहाड़ की तरह
पूरी ताकत से होने के लिए
पहाड़ी बच्चों के भीतर होता है
पूरा का पूरा पहाड़,
और पहाड़ों की गोद में होता है
दौड़ता, भागता पहाड़ी बच्चा,
पहाड़ी बच्चा देखता है
पहाड़ के ऊपर से गुज़रता जहाज़
और पूछता है पिता से
उस नए पक्षी के बारे में
उस नए पक्षी के बारे में
उस नए पक्षी के बारे में।