यूरोपीय संघ के अंदर कुछ बदलाव आने के संकेत हैं. फ्रांस में चुनाव के बाद राष्ट्रपति बने फ्रांसोआ ओलांद ने यूरोप के बजट समझौते की पुष्टि से इनकार कर दिया है. इससे जहां एक ओर यूरोप के अंदर वित्तीय संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है, वहीं इस बात की आशंका भी उठने लगी है कि किसी पारित समझौते को अगर कोई सदस्य देश इस तरह नकारेगा, तो 27 मुल्कों के संघ में कितनी एकता बनी रह पाएगी.