झालावाड़ जिले के मनोहरथना विधानसभा क्षेत्र के किसानों को फसल खराब का मुवावजा दे सरकार । विधायक गोविंद रानीपुरिया ने बताया कि ऊपर से फसल खराब होने के कारण क्षैत्र के किसानो की आर्थिक हालात पूर्णरूप से खराब हो चुके है। विधानसभा क्षैत्र मनोहरथाना के किसानों के खेतों का शीघ्र ही सर्वे कराने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को देकर किसानों की नष्ट फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। की कृपा करे। खरीफ फसल 2020 के नुकसान के मुआवजे के मामले में उचित मुवावजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। विधायक गोविंद रानीपुरिया ने बताया कि विधानसभा क्षैत्र मनोहरथाना में वर्तमान में खेतों में जो खरीफ की फसल खड़ी है। उसमें खराब मौसम के कारण विभिन्न प्रकार के रोग यथा सोयाबीन में इल्ली पीलिया एवं गलन रोग व मक्का तेज हवा के कारण आड़ी पड़ जाने से पूर्णरूप से नष्ट हो चुकी है।