अपने जिले की चिट्ठी

पीड़ित परिवार से मिले मनोहरथना विधायक


Listen Later

झालावाड़ जिले के अकलेरा के ग्राम पंचायत गुलखेड़ी के गांव बाडिया में करंट से हुई मौत के मामले में विधायक गोविंद रानीपुरिया ने पीड़ित परिवार से मिल आर्थिक सहायता की मांग की।17 सितंबर को भुलाबाई पत्नी पूरसिंह गुर्जर 26 साल व रामविलास पुत्र पूरीलाल भील 24 साल निवासी बाडिया की कृषि कार्य करते हुए बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। इनके परिवार को सांत्वना दी और झालावाड़ कलक्टर से अकलेरा एसडीएम बिजली विभाग के एक्सईएन ग्राम पंचायत गुलखेड़ी सरपंच से मौके पर बातचीत कर परिवार जन को आर्थिक सहायता का दिलवाने का विश्वास दिलाया। मृतक के बच्चों को पालनहार की योजना का सहयोग के लिए समझाइश की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दिनेश मंगल समाजिक कार्यकर्ता रघुनंदन गुप्ता रोशन लोधा इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

अपने जिले की चिट्ठीBy Balbahadur Singh