"शाबाश मिठू" श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म मिताली राज की जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। यह उतार-चढ़ाव और मिताली के जीवन के गौरव के क्षणों का वर्णन करता है। यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।
मिताली राज भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हजार या इससे ज्यादा रन बनाये। मिताली राज एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने एक से अधिक आईसीसी ओडीआई विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया है, जो 2005 और 2017 में दो बार ऐसा हुआ था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर 20 जून 2022 को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू मिताली राज के किरदार में और विजय राज उनके कोच के किरदार में, मुमताज सोरकर झूलन गोस्वामी के किरदार में, देवादर्शिनी मिताली राज की मां के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी प्रिया एवन ने लिखी है, अजीत अंधारे इसके प्रोड्यूसर है और श्रीजीत मुखर्जी ने फिल्म निर्देशित की है।
सुनिए "शाबाश मिठू" का शानदार ट्रेलर सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर।
पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी।
Support the show