किसी भी देश की आर्थिक और सामाजिक तरक्की में पूंजी की बड़ी भूमिका होती है । पूंजी मुहैया कराने में मुल्क का बैंकिंग सेक्टर अहम भूमिका निभाता है..पिछले कुछ महीनों में हमने अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर में आए भूचाल की ख़बरें देखी..दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के Eco System में चल रहे कई बड़े बैंक डूब गए..यूरोप के भी बैंकों का बड़ा बुरा हाल है । लेकिन, भारत में तस्वीर दूसरी है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें रोजगार मेले में 70 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर बांटते हुए भारत के भीतर बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर बहुत जोर दिया..उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में देश में बैंकिंग की तस्वीर कितनी बदल गयी है। देश के बैंकिंग सेक्टर के चाल, चरित्र और चेहरे में बदलाव की कहानी किन पड़ावों से गुजरते हुए इस मुकाम तक पहुंची है–इसे समझने के लिए सुनिए हमारा खास कार्यक्रम कितने बदल गए भारतीय बैंक सिर्फ Podcast 24 Awaaz Sabki पर..।
Support the show