आज की तारीख में गांव से शहर तक ऐसा परिवार खोजना मुश्किल है, जिनके पास स्मार्ट फोन न हो..ऐसा युवा खोजना मुश्किल है..जो Facebook, Whatsapp, Twitter, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव न हो..ये लोगों को पूरी दुनिया से Virtually जोड़ने का माध्यम हैं । आज की तारीख में बच्चों से लेकर बुर्जुगों तक की सामूहिक चेतना को प्रभावित करने में इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बड़ी भूमिका निभा रहे हैं । लेकिन, इस माध्यम ने लोगों के सामने एक नए तरह का संकट पैदा कर दिया है । ये लोगों को तो वर्जुअली पूरी दुनिया से जोड़ रहा है, लेकिन पूरी दुनिया से जुड़ने के चक्कर में लोग अपनों से कटने लगे हैं । सोशल मीडिया पर ओवर एक्टिव रहना एक बड़ी बीमारी की तरह बनता जा रहा है? ये एक खतरनाक नशे का रूप लेता जा रहा है..जिसकी चपेट में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी अपने तरीके से आ रहे हैं । ऐसे में आज के इस खास एपिसोड में अनुराधा प्रसाद से सोशल मीडिया और इंटरनेट से जुड़े सभी पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे सिर्फ PODCAST 24 AWAAZ SABKI पर ।
Support the show