कर्नाटक में कल वोटिंग होनी है... कर्नाटक चुनाव में हवा किसके पक्ष में थी और अब किसके पक्ष में है..इसको लेकर सबके अपने-अपने आंकलन हैं..कर्नाटक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट की फसल तैयार करने की कोशिश की गई फिर आरक्षण के नाम पर वोट बैंक बढ़ाने का दांव पेंच चला गया लेकिन आखिर आते-आते चुनाव में बजरंगबली की भी एंट्री हो ही गई... जिसका जिक्र पिछले एपिसोड में किया गया है... आज बात कर्नाटक की क्षेत्रीय पार्टियां इस चुनाव में कहां खड़ी हैं क्योंकि लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी हो जाता है..कि आखिर कर्नाटक की धरती पर क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत क्यों नहीं हैं..जैसे महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी हैं,आंध्र प्रदेश में कांग्रेस है,तेलंगाना में बीआरएस है और तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके है...आज के इस खास एपिसोड में अनुराधा प्रसाद से जानिए क्या कर्नाटक में क्षेत्रीय पार्टियों के लिए यहां की धरती उपजाऊ नहीं है ? क्या कन्नड़ लोगों ने क्षेत्रीय राजनीति को खारिज कर दिया है? इस बार कर्नाटक की चुनावी रणभूमि में कांग्रेस बीजेपी के अलावा कौन-कौन सी पार्टियां खड़ी हैं सिर्फ PODCAST 24 AWAAZ SABKI पर ।
Support the show