PODCAST24 पर आज बात करेंगे… देश की उन बेटियों की जिन्होंने छोटी सी उम्र में एक बड़ा सपना देखा और पूरी शिद्दत के साथ मेहनत से ना सिर्फ़ उसे पूरा किया बल्कि देश में उन लोगों के लिए मिसाल बनीं हैं जो बेटियों को समाज में बराबर का हक़ देने से कतराते हैं। जी हां , हम बात कर रहे हैं महिला विश्व चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वालीं नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, निखत ज़रीन और लवलीना बोरगोहेन की भारत की ये बेटियाँ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है… इनके ज़बरदस्त प्रदर्शन के चलते देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया आज इनकी मुरीद बन चुकी है। आज के हमारे एपिसोड में जानिए इनकी संघर्ष की कहानी।
Support the show