पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जल रहा है..वहां कभी भी और कुछ भी हो सकता है..पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और उनके समर्थक लाहौर से इस्लामाबाद तक सड़कों पर कोहराम मचा रहे हैं । ऐसा लग रहा है, जैसे पाकिस्तान एक मुल्क नहीं बल्कि क्रिकेट का मैदान है..जिसमें दो टीमें हैं-एक टीम में इमरान खान के समर्थक हैं - जिनके हाथों में लाठी और डंडे हैं। दूसरी टीम में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लोग यानी पुलिस और पैरा-मिलिट्री के जवान हैं, जिनके हाथों में बंदूक है..टीयर गैस के गोले हैं..दोनों ही टीमों के टारगेट सेट हैं.. अब सवाल उठता है कि पाकिस्तान में जो हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है-उसका अंजाम क्या होगा ? इमरान खान फायदे में रहेंगे या किनारे लगा दिए जाएंगे ? भारत के लिए इमरान खान ठीक रहेंगे या शाहबाज शरीफ ? पाकिस्तान में चल रही उथल-पुथल का भारत पर किस तरह से असर पड़ेगा और इसमें में भारत को कहां-कहां सतर्क रहने की जरूरत है..? सुनिए हमारे ख़ास कार्यक्रम ''पाकिस्तान की ‘इमरान’ परीक्षा'' में PODCAST24 AWAAZ SABKI पर..।
Support the show