भारत में शायद ही कोई ऐसा गांव हो..जहां भगवान शिव का मंदिर ना हो..जहां शिवालयों में घंटे-घड़ियाल की आवाज न गूंजती हो..शिव भक्त न हों । लेकिन, क्या कभी आपके जेहन में आया है कि भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति में सबसे अहम देव यानी महादेव आखिर कौन हैं ? भगवान हैं..पुरुष हैं या पौराणिक कथाओं के किरदार ? गले में सांप, सिर पर चंद्रमा..जटाओं में गंगा..नंदी की सवारी..आखिर क्या इशारा करता है? लोगों के मन-मस्तिष्क में भगवान शिव का ये स्वरूप कैसे, क्यों और कहां से आया ? शक्ति और संहार के देवता शिव किस तरह..समाज को जोड़ने के साथ-साथ सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं ? ऐसे सभी सवालों के जवाब पौराणिक ग्रंथों, मान्यताओं और विज्ञान की कसौटी पर समझने की कोशिश करेंगे..सुनिए अनुराधा प्रसाद के साथ ख़ास कार्यक्रम 'शिव, संकट और समाधान' और जानिए इन सभी सवालों के जवाब PODCAST24 AWAAZ SABKI पर।
Support the show