आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियाँ अभी से तैयारी में लग गई हैं, इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने यूपी में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से अपनी पत्नी डिम्पल यादव को खड़ा कर ये संदेश दिया है कि मुलायम सिंह यादव की विरासत और सियासत पर उनका पूरा अधिकार है। वहीं भाजपा ने भी समाजवादी पार्टी को घेरते हुए रघुराज शाक्य पर दाव लगाया है। सुनिए "राष्ट्र की बात" मानक गुप्ता के साथ और जानिए क्या हैं इन बदलावों के सियासी मायने, Podcast24 Aawaz Sabki पर।
Support the show