
Sign up to save your podcasts
Or


जानिये कहानी जानी अनजानी 2022 की टॉप दस हिंदी कहानियां , आपके जाने माने पियूष अग्रवाल और शो प्रोडूसर देवांशी बत्रा के साथ |
Listen to know the top 10 hindi audio stories 2022 of Kahani Jaani Anjaani, with your own Piyush Agarwal and show producer Devanshi Batra.
Link to Top 10 stories
10. Episode 91 - Do Jadugar - https://link.chtbl.com/QW-r83Lv
9. Episode 129 - Highway - https://link.chtbl.com/xsqC6_hu
8. Episode 115 - Antaratma Ka Chor - https://link.chtbl.com/uorXqaCp
7. Episode 127 - Sundar - https://link.chtbl.com/W3RfTLea
6. Episode 128 - Saroj Raaniyaan - https://link.chtbl.com/2h4eqrVX
5. Episode 111 - Khara Paani - https://link.chtbl.com/PsO3McOO
4. Episode 109 - Dil Ki Awaaz - https://link.chtbl.com/MQzerDzy
3. Episode 108 - Jis Marne Se Jag Dare - https://link.chtbl.com/ngNHDnSl
2. Episode 105 - Highway - https://link.chtbl.com/xsqC6_hu
1. Episode 125 - Janmdin Mubarak - https://link.chtbl.com/hfqHhqZZ
Bonus Story (Episode 100) - Button Button - https://link.chtbl.com/a931K0SC
Show Producer - Devanshi Batra
If you like the stories of Kahani Jaani Anjaani, please do leave us a review on Apple Podcasts. You can also email us [email protected] and to contribute to our self funded podcast please go to our "piyushagarwal.com/contribute".
You can also check out Episode and Author details in our shownotes at www.piyushagarwal.com
कहानी भूत में पुत्री को तरसते वकील और उनकी पत्नी हैं जिनके स्वर्ग सिधारने पर विधुर वकील बाबू की मनोभावनाओं के बदलाव को बड़े ही दिलचस्प ढंग से चित्रित किया गया है।
राजुल अशोक की रूचि लेखन, एंकरिंग,अभिनय और गायन में है, एक कहानी संग्रह है, वातायन। टेली फिल्म की है नृत्य नाटिका का निर्देशन और मंचन किया है, अनेक अंग्रेजी फिल्मों और धारावाहिकों का हिंदी में अनुवाद किया है। विविध भारती राष्ट्रीय सेवा में उद्घोषिका हैं।
एक्ट्रेस कहानी एक रंगमंच नायिका की है जो अपने 35 वसंत पार कर चुकी है, वह शादी की एक रात पहले कुंवर साहब के प्रेम को मन में बसाये शहर छोड़ कर चली जाती है, क्यों, यह जानने के लिए आइये, कहानी सुनते हैं।
उषा छाबड़ा ने 24 साल तक अध्यापन कार्य किया है, रचनात्मक लेखन, कहानी वाचन आदि पर कई वर्कशॉप्स करती हैं। आठवीं तक के बच्चों के लिए तीन सीरीज लिखीं। कहानीकार हैं, बच्चों को कहानियां सुनाना उन्हें बहुत पसंद है,वे रेक्स कर्मवीर अवार्ड से भी सम्मानित की जा चुकी हैं। बच्चों के लिए ताक धिना धिन नामक गीतों की पुस्तक भी लिखी है।
कहानी स्त्री और पुरुष के नायक विपिन बाबू के लिए स्त्री का शारीरिक सौंदर्य ही संसार की सबसे बड़ी चीज थी, उनका विवाह जिस स्त्री से होता है, उसमे बाह्य सुंदरता का अभाव था किन्तु उसका हृदय अमूल्य रत्न था। क्या विपिन बाबू के लिए यह गुण पर्याप्त था या उनके लिए बाह्य सुंदरता के आगे सब कुछ बेमानी था ? इस प्रश्न का जवाब देता है इस कहानी का अंत जो सहजता के साथ बुना गया है।
लकी राजीव पुणे में रहती हैं। शास्त्रीय नृत्य, बागवानी, लेखन में विशेष रूचि है। सौ से ज्यादा कहानियां लिख चुकी हैं। रेडियो पर भी कहनाईयों का प्रसारण हुआ है। एक कहानी संग्रह किंडल पर भी आया है।
अनघा जोगलेकर पेशे से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीअर हैं लेकिन साहित्य की ओर झुकाव है, कहानियां और उपन्यास लिखती हैं। अब तक कई पौराणिक पात्रों पर उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। कैलाश मानसरोवर पर यात्रा वृत्तांत भी प्रकाशित हुआ है। लघु कथाएं भी लिखती हैं, आजकल एक कहानी संग्रह पर काम कर रही हैं।
कहानी धोखा में एक राजकुमारी को एक गायक से प्रेम हो जाता है लेकिन उसका विवाह किसी राजा से हो जाता है लेकिन अंत में कुछ ऐसा होता है कि यह कहना कठिन हो जाता है कि राजा ने धोखा दिया था या रानी ने।
डॉ तोषी व्यास फिजिओथेरपिस्ट हैं , गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। दैनिक भास्कर मधुरिमा पैनल ऑफ़ एक्सपर्ट की मेंबर रही हैं। कहानियां और कवितायें लिखती हैं। उनकी रचनाएं उनकी आवाज़ में आप उनके यू ट्यूब चैनल ख्वाहिशें विथ तोषी पर सुन सकते हैं।
प्रेम का उदय कहानी स्त्री और पुरुष मन, प्रेम, इच्छा,संतोष के इर्द गिर्द घूमती है। दैनिक जीवन की आवश्यकताएं, इच्छाएं किस तरह मन पर हावी होने लगती हैं, कहानी में बखूबी दिखाया गया है।
तृप्ति वर्मा कहानीकार व कवयित्री हैं। लिखने पढ़ने और सुनने में आनंद व आत्मिक शान्ति मिलती है। इनकी रचनाएं इनके फेसबुक पेज अंतस पर पढ़ सकते हैं।
स्वर्ग की देवी - आज़ाद ख्याल दुनिया से निकल कर, ससुराल में बहू पत्नी और माँ की भूमिका कर्तव्यपरायणता से निभाती लीला की कहानी है।
पल्लवी अमित कहानीकार और फ्रीलान्स कंटेंट राइटर हैं। शास्त्रीय संगीत, पेंटिंग, पढ़ना लिखना अत्यंत प्रिय है। कई कहानियां व लेख प्रकाशित हो चुके हैं। आकाशवाणी की ए ग्रेड कलाकार हैं। कहानी आखिरी तोहफा एक दिलफेंक पुरुष की कहानी है जो स्त्री को सिर्फ सौंदर्य के पैमाने पर नापता है पर एक देशभक्त और सिद्धांतवादी स्त्री उसका मोहभंग करती है।
पूजा अनिल उदयपुर राजस्थान, में जन्मी हैं, मेड्रिड स्पेन में रहती हैं। प्राणी विज्ञान में मास्टर डिग्री, पूजा हिंदी और स्पेनिश में कवितायेँ लिखती हैं और अनुवाद भी करती हैं। इंटरनेट रेडियो साइट रेडियो प्लेबैक इंडिया पर हिंदी कविताओं का प्रोग्राम संचालित करती हैं और कहानियों कविताओं को अपनी आवाज़ भी देती है। शॉर्ट फिल्म द लास्ट केस के लिए लिखा गया इनका गीत सपनों वाली परी बेहद पसंद किया गया। वे हिंदी में अपना ब्लॉग भी लिखती हैं, आप इनके ब्लॉग को यहाँ देख सकते हैं– poojanil.blogspot.com
चमत्कार कहानी में प्रेमचंद एक व्यक्ति के माली हालात बयान करते हुए उसकी गरीबी और ख्वाहिशों का जिक्र करते हैं, वह किस तरह अपनी गलती का पछतावा करता है, वह पूरी घटना हम इस कहानी में सुनेंगें।
डॉ सुषमा गुप्ता, PhD , लेखक, Youtuber हैं व इनकी 4 किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
कहानी रसिक सम्पादक एक विधुर सम्पादक के मनचले हृदय और व्यवहार की कहानी है। ये प्रेमचंद जी की मशहूर कहानियों से काफी अलग और मनोरंजक कहानी है।
From the publisher's feed