Prime Time

Prime Time

By NDTV
Download on the App Store

Prime Time episodes

  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या मंदी का असर भारत पर पड़ेगा?
    अभी दो महीने पहले की बात है, जब वित्त मंत्री से लेकर रिज़र्व बैंक के गवर्नर के बयान हेडलाइन में छप रहे थे कि भारत में मंदी नहीं आएगी. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने तो कई बार ट्विट किया है कि अमुक चीज़ का निर्यात बढ़ गया है. ट्विटर पर अलग अलग आइटमों के निर्यात की सूचना अलग अलग शीर्षक से देते रहते हैं. बस किसी आइटम की तुलना 2013 से करते हैं तो किसी कि 2021 से. कभी अप्रैल सितंबर का पैमाना होता है तो कभी अप्रैल से अगस्त का. 
    39 min
  • भारत जोड़ो यात्रा ने पूरा किया 2000 KM का सफर, अब MP में एंट्री
    कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है. यात्रा में 119 भारत यात्री रजिस्टर्ड हैं. ये कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पूरा करेंगे.
    5 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्‍या हमारा चुनाव आयोग निष्‍पक्ष है, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए कई गंभीर सवाल
    देश का चुनाव आयुक्त कैसा हो, क्या ऐसा हो कि घुटने पर झुक जाए, प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगे तो कार्रवाई करने से नहीं हिचके या दबाव पड़ने पर हां में हां मिलाता रहे. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ से जो आवाज़ें आ रही हैं, उसे ध्यान से सुनिए, हाल के वर्षों में जो होता दिख रहा था, जिसे कहने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा था, क्या सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ उन्हीं बातों को नहीं उठा रही है? क्या हमारा चुनाव आयोग निष्पक्ष है.
    36 min
  • SC का चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में दखल, अरुण गोयल की नियुक्ति संबंधी मांगी फाइल
    सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर बड़ा दखल देते हुए चुनाव आयुक्त के तौर पर अरूण गोयल की नियुक्ति संबंधी फाइल  मांगी. SC ने कहा कि सुनवाई शुरू होने के तीन दिन के भीतर नियुक्ति हो गई. नियुक्ति के लेकर अर्जी दाखिल करने के बाद ये नियुक्ति की गई.
    4 min
  • प्राइम टाइम : कांग्रेस के दिग्गज गुजरात में चुनाव प्रचार में क्यों नहीं जुटे?
     गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम जारी है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्रियों, केंद्र सरकार के मंत्रियों की सेना को एक तरह से धुआंधार प्रचार के लिए जमीन पर उतार दिया है. आम आदमी पार्टी भी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में गुजरात के गांव शहरों की गली मोहल्लों में प्रचार में जुटी है और सत्तारूढ बीजेपी को चुनौती दे रही है. लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी की क्या रणनीति है? 
    36 min
  • प्राइम टाइम : मध्‍य प्रदेश में गौशालाओं को आठ महीने से नहीं मिला अनुदान, कर्ज से चल रहा काम 
    मध्‍य प्रदेश के हर हिस्‍से में आपको गाय दिखाई देगी. मध्‍य प्रदेश में लाखों की संख्‍या में गौवंश है, लेकिन गौशालाओं को आठ माह से अनुदान का इंतजार है. सरकार हर गाय पर 20 रुपये देती है. 
     
    6 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या ज़ुल्म के ख़िलाफ़ बोलना देशभक्ति नहीं?
    इन दिनों क़तर में फुटबॉल का विश्व कप चल रहा है. ईरान की टीम के खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया है, जिससे हम देशभक्ति के पहलुओं को समझ सकते हैं. देशभक्ति एकतरफा नहीं होती है कि आप जिस देश में पैदा होते हैं, जिसके नागरिक हैं, उसे हर हाल में प्यार ही करते रहेंगे, हर हाल का मतलब आप पर या आपके नागरिकों पर ज़ुल्म होता रहे और आप प्यार करने का नाटक करते रहेंगे. उस ज़ुल्म के ख़िलाफ़ बोलना भी देशभक्ति है. 
    37 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आटा नहीं अब डेटा से भरेगा पेट!
    चुनाव के समय कई बयानों का कोई ओर-छोर नहीं होता है. लोग पूछ रहे हैं आटा महंगा है, प्रधानमंत्री कहते हैं डाटा सस्ता है. जनता पूछ रही है कि गैस का सिलेंडर महंगा हो गया. प्रधानंमत्री कह रहे हैं कि इंस्टा और रील देखना सस्ता हो गया है. मोदी सरकार है इसलिए 250-300 का डेटा मिल रहा है, वर्ना कांग्रेस की सरकार होती तो एक महीने का बिल 5000 रुपये का आ रहा होता। इतना बचा दिया है प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की नीति ने. 
    37 min
  • MCD चुनाव के प्रचार के लिए आखिर क्यों 'दिग्गजों' को उतार रही बीजेपी ?
    दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह तक के नाम शामिल हैं. यही नहीं 12 केंद्रीय मंत्री समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निगम चुनाव प्रचार में लगाया जा रहा है. दिल्ली में तेलंगाना निगम चुनाव का मॉडल बीजेपी अपना रही है. आखिर इसके मायने क्या हैं?
    23 min
  • प्राइम टाइम : MCD चुनाव में चलेगी 'झाड़ू' या BJP बरकरार रख पाएगी अपना किला ?
    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में खींचतान बढ़ गई है. दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी शाख बचाने में लगी हुई हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रही है. 
    36 min