गोदी मीडिया ने आम जनता को इस तरह से झूठ की चपेट में ले लिया है कि जनता के लिए भी उससे निकलना आसान नहीं. गोदी मीडिया के अलावा आईटी सेल है, और अन्य संगठनों से जुड़े लोग इस तंत्र के नॉन स्टेट एक्टर हैं, जो हर स्टेट का काम कर रहे हैं.
संसद के दोनों सदनों में आज CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई. हालांकि इस मौके पर भी राजनीति टकराव बना रहा. विपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं मिली जिसके विरोध में टीएमसी ने वॉकआउट किया. उधर, विपक्ष के सांसदों ने आज निलंबन के विरोध में अपना धरना स्थगित किया.
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा चुका है. शाम करीब 8 बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में लाया गया. उनके साथ दुर्घटना में जिन भी अधिकारियों का निधन हुआ है, उनके पार्थिव शरीर को भी लाया गया है.
9 नवंबर को दिन के 12 बजे किसान आंदोलन के समाप्त होने का ऐलान हो सकता है. बशर्ते सरकार, किसान नेताओं के भेजे प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगा दें. एक गारंटी की शक्ल दे दे. संयुक्त किसान मोर्चा ने आज दिनभर लंबी बैठक की.
तमिलनाडु में आज भारत के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को लेकर उड़ रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें उनकी और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मौत हो गई. आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट के करीब जब ये खबर आई तो सरकार और रक्षा प्रतिष्ठानों में सन्नाटा पसर गया.
विदिशा के स्कूल पर भीड़ ने कैसे स्कूल पर हमला कर दिया, कि छात्र बाल बाल बचे. सोमवार को बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भोपाल से लगभग 100 किलोमीटर दूर गंजबासौदा के सेंट जोसेफ स्कूल में जबरन घुस गए. आरोप लगाया कि स्कूल के आठ छात्रों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है.
चुनावों के कारण यूपी की सरकार हर दिन अखबारों में विज्ञापन दे रही है. जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ही सुंदर-सुंदर दावे किये जा रहे हैं. जैसे मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने से लेकर डॉक्टरों की नियुक्ति के दावों से ये धारणा मजबूत हो सकती है कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं हैं.
सेना के हाथों नागिरकों की मौत की घटना से नगालैंड में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए है. राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा है कि हमारे भाइयों की मौत सुरक्षा बलों के हाथों हुई है.
एम्स एक ऐसा अस्पताल है जो पूरा कभी नहीं बनता. टुकड़े टुकड़े में बनता है और कई मामलों में दस पंद्रह साल निकल जाने के बाद भी पूरा बनता ही रहता है. अब चुनावी कारणों से एम्स को चालू किया जाने लगा लेकिन उसमें भी कुछ विभागों के सहारे इसे चालू कर दिया जाता है.
जैसे-जैसे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, सियासी सरगर्मियां बढ़ रही हैं. रैलियों का दौर चल रहा है. अरविंद केजरीवाल पंजाब में, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में, तो अखिलेश यादव बीजेपी के गढ़ बुंदेलखंड में तीन दिन से रैलियां कर रहे हैं.