Modern Masters

प्यास की आबरू


Listen Later

हारी बाज़ी सी फैली रात का भूला हुआ कतरा
सहम कर कुछ आरजुए बुनता
झगड़ते हुए ये जज़्बात
मन बनाते मुक्कम्मल हो जाने का
सोचा था क़ि आज तुमको सोचेंगे
अब आरजुओं का क्या है
बेख़ौफ़ चली आती हैं
मैं रह जाता हूँ
तुम्हारी बेरुखी की काली चादर को समेटने के लिए
ये अकेलेपन के बियाबान के कटीले पेड़
तमगे हैं मेरी प्यास के कम रह जाने के
कभी रखो आबरू इन डरे हुए ख्वाबों की
अपने अजनबीपन को नफरत का नाम देकर।
कुछ मिटें
कुछ लुटें
इक बेदाम गुमशुदा सी कुर्बानी में
मतलब खोजेंगे जब अपने आवारापन को सस्ता करने का मन होगा।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Modern MastersBy Dhiraj