शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम मैच किंग्स इलेवन पंजाब से था, जिसे कोलकाता ने 7 विकेट से जीता. जिस कोलकाता की टीम में दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रॉबिन उथप्पा जैसे बड़े अनुभवी खिलाड़ी खेल रहे हैं, उस टीम को पूरे सीजन की सबसे अहम जीत दिलाई 19 साल के शुभमन गिल ने.