Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about Quint Hindi Episodes:How many episodes does Quint Hindi Episodes have?The podcast currently has 469 episodes available.
January 25, 2019170: QPodcast: ISRO ने कलाम सैट किया लॉन्च, 2019 में BJP की वापसी मुश्किलISRO ने एक बार फिर इतिहास रचा है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर में गुरुवार देर रात इसरो ने छात्रों का बनाया सबसे हल्का सैटेलाइट 'कलाम सैट' लॉन्च कर दिया है. छात्रों ने इस सैटेलाइट का नाम पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर 'कलाम सैट' रखा गया है....more4minPlay
January 24, 2019169: QPodcast:प्रियंका की पॉलिटिक्स में एंट्री,रेलवे में 4 लाख नौकरियांलंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी की एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री हो ही गई. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. इस कदम का साफ मतलब है कि यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बाद कांग्रेस पिछलग्गू बनकर चुनाव नहीं लड़ने जा रही है. यहां बात सिर्फ चुनाव की ही नहीं, पिछले दो दशक से यूपी में साइड हीरो का किरदार निभा रही कांग्रेस अब राज्य में लीड में आना चाहती है. इसे अंजाम तक पहुंचाने की आस प्रियंका गांधी में पार्टी को दिख रही है...more4minPlay
January 23, 2019168: QPodcast: एक्शन में चुनाव आयोग, चीन को पछाड़ देगा भारतईवीएम पर उठे विवाद को बढ़ता देख अब चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखा है. इलेक्शन कमीशन ने अपने लेटर में इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग की है. ECI ने कहा कि लंदन में हुए कार्यक्रम में सैयद शुजा द्वारा किए गए दावों की जांच की जाए. शुजा ने दावा किया था कि भारत में इस्तेमाल EVM हैक किए जा सकते हैं. साइबर एक्सपर्ट की तरफ से किए गए दावों के बाद बीजेपी और कांग्रेस में भी जुबानी जंग छिड़ गई है. केंद्रीय मंत्री और BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल चुनाव हारने के डर से यह खुराफात करवा रहे हैं.वहीं विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में बीजेपी के खिलाफ हमला बोलना शुरू कर दिया है. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और बीएसपी प्रमुख मायावती ने आने वाले लोकसभा चुनाव ईवीएम की जगह बैलट पेपर से कराने की मांग की है. नायडू ने कहा कि हैकर ने साबित कर दिया है कि भारत में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है....more4minPlay
January 22, 2019167: QPodcast: EVM को लेकर राजनीतिक घमासान, बंगाल में अमित शाह की रैलीइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में अमेरिकी ईवीएम एक्सपर्ट सैयद शुजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय राजनीति को लेकर कई बड़े और चौंका देने वाले दावे किए. उन्होंने दावा किया कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में ईवीएम टेंपरिंग कर भारी गड़बड़ी हुई थी.लंदन में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुजा ने बीजेपी पर आरोप लगाया गया कि उसने कई बार ईवीएम टेंपरिंग की कोशिश की. इससे पहले शुजा ने दावा किया था कि वो साबित कर सकते हैं कि ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ मुमकिन है. इस दावे की सच्चाई जानने के लिए क्विंट लंदन में मौजूद था....more4minPlay
January 21, 2019166: QPodcast: सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण 1 फरवरी से,चंद्र ग्रहण आजकेंद्र सरकार की नौकरियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से गरीब लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण 1 फरवरी से लागू हो जाएगा. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Personnel and Training Department) ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है. यानी 1 फरवरी के बाद केंद्रीय सेवाओं में जो भी वैकेंसी निकाली जाएंगी, उनमें यह 10 फीसदी आरक्षण लागू होगा. आदेश के मुताबिक, सालाना आठ लाख रुपये से कम इनकम वाले परिवारों के लोगों को इस आरक्षण का फायदा मिलेगा....more4minPlay
January 18, 2019165: QPodcast: बारिश के बाद शुरु हुआ मैच, CBI में तबादले पर तबादलाCBI में तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा के ट्रांसफर के बाद अब स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना का भी तबादला कर दिया गया है. सीबीआई के कुल 4 बड़े अफसरों का कार्यकाल कम कर तबादला कर दिया गया है. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने गुरुवार शाम इस प्रस्ताव को मंजूरी दी...more4minPlay
January 17, 2019164: जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर का नया हुक्मनामाजावेद अख्तर के जन्मदिन पर पेश है हमारा स्पेशल पॉडकास्ट. कैसे दुनिया उनकी नज्मों के जरिए लोकतंत्र और सेक्यूलरिज्म का असली मर्म सीख सकती है?...more4minPlay
January 17, 2019163: QPodcast: SP-BSP गठबंधन में RLD भी शामिल, IT रिटर्न अब 1 दिन में-सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर विवाद-SP-BSP गठबंधन में जयंत चौधरी की RLD भी शामिल-ब्रिटिश PM टेरीजा मे को राहत-इनकम टैक्स रिटर्न अब सिर्फ 1 दिन में-अमित शाह को स्वाइन फ्लू, AIIMS में चल रहा इलाज...more4minPlay
January 16, 2019162: QPodcast:कुंभ में पहले दिन बना रिकॉर्ड, ब्रेक्जिट की राह में रोड़ाब्रिटेन के यूरोपीय संघ यानि EU में बने रहने या फिर अलग होने को लेकर वहां की संसद में हुई वोटिंग में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की करारी हार हुई है. ब्रेग्जिट समझौते के पक्ष में 202 वोट तथा विपक्ष में 432 वोट पड़े हैं. डील खारिज होने के बाद ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से अलग होने की योजना मुश्किल में पड़ गई है. वहीं अब पीएम टेरीजा को इस्तीफा तक देना पड़ सकता है. ब्रेग्जिट से निकलने के लिए 29 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है. अभी इसमें दो महीने का समय बचा है. अब ब्रिटिश संसद में प्रस्ताव पारित नहीं होने की स्थिति में ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना खटाई में पड़ सकती है. या फिर ब्रेग्जिट के लिए एक्सट्रा टाइम मांगा जा सकता है....more4minPlay
January 15, 2019161: QPodcast: प्रयागराज में आस्था का संगम, टीम इंडिया का “करो या मरो”क्विंट हिंदी की टीम प्रयागराज के कुंभ क्षेत्र में मौजूद है. कुंभ की स्पेशल तस्वीरें, मेले से जुड़े तमाम दिलचस्प किस्से और कुंभ 2019 के आयोजन से जुड़ी हर बात के लिए लॉग ऑन कीजिए QuintHindi.com पर....more4minPlay
FAQs about Quint Hindi Episodes:How many episodes does Quint Hindi Episodes have?The podcast currently has 469 episodes available.