Reporters Off Air

Reporters Off Air

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Reporters Off Air episodes

  • राहुल गांधी-अभिजीत दिपके की दोस्ती? मोदी सरकार लाएगी पत्रकारों के लिए कानून?: Reporters Off Air
    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का संघर्ष जारी है. चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी और सीजेपी के नेता क्या एक साथ आ सकते हैं? उधर, चुनाव आयोग के बदलते रुख और नियमों से क्या संकेत मिल रहे हैं? क्या पत्रकारों के लिए अलग कानून लाने की जरूरत है? अगर ऐसा हुआ, तो उसका स्वरूप क्या होगा?

    एक तरफ पत्रकारिता की पहचान पर सवाल है, तो दूसरी तरफ रील बनाने वालों और असली पत्रकारों के बीच फर्क तय करने की चुनौती है. आखिर पत्रकार किसे माना जाएगा और यह फैसला कौन करेगा?

    इन्हीं सवालों के जवाब और सियासत से पत्रकारिता तक की अंदरूनी कहानी जानने के लिए देखिए और सुनिए आजतक रेडियो का चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, श्रेया चटर्जी और राहुल गौतम के साथ.

    Producer - Ankit
    Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Shreya Chatterjee and Rahul Gautam
    Sound - Suraj Singh
    1 hr 28 min
  • इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार ने आजतक के रिपोर्टर को क्या बताया?: Reporters Off Air
    दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष लगातार चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है. पिछले पूरे हफ्ते कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर दिखे. इस दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. इन सबके बीच गृह मंत्रालय और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच बातचीत की ख़बर भी सामने आई.

    ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देंगे? क्या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है? और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आजतक के रिपोर्टर को क्या-क्या बताया? साथ ही, क्या स्मृति ईरानी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी?

    इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ.

    Producer - Ankit
    Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Piyush Mishra and Rahul Gautam
    Sound - Suraj Singh
    1 hr 22 min
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्लान और इंडिया गठबंधन को राहुल गांधी का मंत्र: Reporters Off Air
    ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के बड़े दावे से लेकर चुनाव आयोग में संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस तक, सियासी हलचल तेज है. क्या दो चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं? क्या चुनाव आयोग के भीतर की नाराज़गी अब खुलकर सामने आएगी?

    उधर राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में 15 साल बाद का सपना दिखाया. क्या इंडिया गठबंधन को नया साथी मिलने वाला है? और इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव क्यों नहीं आए?

    इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अनमोल बाली, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम के साथ.

    Producer - Ankit
    Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Anmol Bali, Amit Bhardwaj and Rahul Gautam.
    Sound - Suraj Singh
    1 hr 23 min
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की रणनीति, मोदी की धड़ाधड़ मीटिंग और राज्यसभा चुनाव: Reporters Off Air
    चुनाव आयोग के अंदर क्या पक रहा है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की रणनीति क्या है और राहुल गांधी अब कौन सा बड़ा कदम उठा सकते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दबाव बढ़ेगा या उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है? उधर प्रधानमंत्री मोदी की धड़ाधड़ बैठकों के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर में क्या हुआ? बीजेपी अब जेन ज़ी का नाम क्यों नहीं लेगी? और उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित क्या है? साथ ही राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव ने यात्रा क्यों निकाली? क्या इसके पीछे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कोई बड़ी रणनीति है? इन तमाम सवालों का जवाब देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ.

    Producer - Ankit
    Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra and Rahul Gautam
    Sound - Rohan Bharti
    1 hr 31 min
  • मोदी कैबिनेट के अंदर की बात पता चली, UPI की फांस और कांग्रेस की आधी रात की बैठक: Reporters Off Air
    मोदी कैबिनेट में आखिर ऐसी कौन सी बात हुई कि एक मंत्री ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया? मंत्री के तेवरों के पीछे क्या कहानी है और सरकार के अंदर क्या चल रहा है? UPI को लेकर सरकार के सामने क्या नई चुनौती है? उधर, DUSU चुनाव का विवाद राहुल गांधी तक क्यों पहुंच गया? कांग्रेस की आधी रात की मीटिंग में किस-किस को डांट पड़ी और प्रियंका गांधी का पार्टी में कद बढ़ने की चर्चा क्यों तेज है? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टरों संजय शर्मा, मौसमी सिंह, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और अनमोल बाली के साथ.

    Producer - Ankit
    Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra and Anmol Bali
    Sound - Rohan Bharti
    1 hr 29 min
  • सोनिया गांधी के घर का क्या राज़ खुला और यूपी-पंजाब का चुनावी गेमप्लान सुनिए: Reporters Off Air
    पीएम मोदी की Gen Z वाली रैली पर बतकही. राहुल गांधी खुद इंटरव्यूअर क्यों बने और उनके इंटरव्यू का पूरा खेल क्या है? सोनिया गांधी के घर का कौन सा राज सामने आया? कैबिनेट में फेरबदल क्यों टला और इसकी गाड़ी कहां फंसी? साथ ही यूपी और पंजाब में कौन सी चुनावी खिचड़ी पक रही है और इसके पीछे क्या है पूरा चुनावी गेमप्लान? अंत में बात नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट 2026 की भी होगी.

    देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में इन सभी सवालों की अंदर की कहानी. आजतक के रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, राहुल गौतम, अनमोल बाली और गीता मोहन के साथ.

    Producer - Ankit
    Reporters -Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, Anmol Bali and Geeta Mohan
    Sound - Rohan Bharti
    1 hr 38 min
  • मोदी कैबिनेट में फेरबदल की उल्टी गिनती शुरू, राहुल-अखिलेश की बात कहां पहुंची?: Reporters Off Air
    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ राहुल गांधी की टीम ने क्या प्लान बनाया? GDP के आंकड़ों पर क्या बहस हुई? क्या मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल का काउंटडाउन शुरू हो गया है? क्या 2 अक्तूबर के बाद मंत्रियों के साथ-साथ कई राज्यपालों की भी छुट्टी हो सकती है? आखिर मोदी सरकार के गुपचुप प्लान में क्या है?

    उधर, यूपी को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सियासी समीकरण बन रहे हैं? इन तमाम सवालों और पर्दे के पीछे चल रही सियासी हलचल पर होगी खुलकर बतकही, ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में.

    आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, मंजीत नेगी, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और अनमोल बाली के साथ सुनिए सियासत के अंदर की कहानी, जानिए बड़े सवालों के जवाब और समझिए उन राजनीतिक हलचलों को, जो आने वाले दिनों में तस्वीर बदल सकती हैं. सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का नया एपिसोड.

    Producer - Ankit
    Reporters - Mausami Singh, Manjeet Negi, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra and Anmol Bali
    Sound - Rohan Bharti
    1 hr 29 min
  • मोदी कैबिनेट में किसका पत्ता कटेगा और सोनिया गांधी की किताब पर बवाल क्यों मचा है?: Reporters Off Air
    मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है. सवाल है कि 2026 में किस मंत्री की कुर्सी जाएगी और किसके हाथ लगेगी बड़ी जिम्मेदारी? बीजेपी के अंदरखाने क्या पक रहा है, किन मंत्रियों पर गिरेगी गाज और किसकी लगेगी लॉटरी? उधर, सोनिया गांधी की किताब के छपने से पहले ही विवाद क्यों खड़ा हो गया है? चिराग पासवान क्या योगी आदित्यनाथ का गेम बिगाड़ सकते हैं? इन तमाम सियासी सवालों और पर्दे के पीछे की हलचल पर चर्चा होगी ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में. आजतक के रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ जानिए इन सवालों के जवाब और सियासत के अंदर की कहानी, ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस नए एपिसोड में.

    Producer - Ankit
    Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, and Piyush Mishra
    Sound - Suraj Singh
    1 hr 17 min
  • पैलेट गन पर भिड़े राहुल गांधी, वंदे मातरम् की राजनीति और बीजेपी की नई टीम में बवाल?: Reporters Off Air
    राहुल गांधी अचानक धरने पर बैठ गए, जिसकी वजह से ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ की रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी. लेकिन पॉडकास्ट की शुरुआत होगी वंदे मातरम् विवाद से. इसके बाद बात होगी बीजेपी की नई टीम और मोदी कैबिनेट में होने वाले संभावित बदलाव की. साथ ही यूपी और पंजाब चुनाव की अंदरूनी सियासत पर भी चर्चा होगी. इन सभी मुद्दों पर अंदर की खबर, राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टर्स के अनुभव सुनिए आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और अमित भारद्वाज के साथ, ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस नए एपिसोड में.

    Producer - Ankit
    Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, and Amit Bhardwaj
    Sound - Rohan Bharti
    1 hr 26 min
  • मानसून सत्र की रस्साकशी, मोदी कैबिनेट में क्या बदलेगा और राहुल गांधी का 2029 प्लान: Reporters Off Air
    संसद के मानसून सत्र में हंगामा, प्रदर्शन और सियासी टकराव लगातार देखने को मिला. संसद में प्रदर्शन का सामान कैसे पहुंचा? संसद परिसर में बंदर कैसे आया? और क्या मोदी सरकार को नए साथी मिलने वाले हैं? वहीं, राहुल गांधी को यूथ कांग्रेस का साथ क्यों नहीं मिला? और सबसे बड़ा सवाल, अमित शाह पूरे सत्र के दौरान सदन से क्यों दूर रहे? इसके अलावा, आपको यूपी से लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव तक की खबरें सुनने को मिलेंगी. साथ ही, बात मोदी सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट रिशफल की भी होगी. इन सभी मुद्दों पर अंदर की खबर, राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टर्स के अनुभव सुनिए आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ, 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस नए एपिसोड में.

    Producer - Ankit
    Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, and Piyush Mishra
    Sound - Suraj Singh
    1 hr 12 min

About Reporters Off Air

From the publisher's feed

What really happens behind the camera?
While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that…