अपने जिले की चिट्ठी

सड़क दुर्घटना में राहगीर घायल


Listen Later

झालावाड़ जिले के अकलेरा में नेशनल हाईवे 52 पर भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक की टक्कर लगने से राहगीर युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था मे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिपुरा परलिया निवासी देशराज मीणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई ग्यारसिराम रविवार सुबह करीब 6:30 बजे शौचालय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान घाटोली की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए से टक्कर मार दी। इससे वह अचेत हो गया। सूचना मिलने पर परिजन अकलेरा में एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार चल रहा है। सिर व सीने में चोटे आई है। पुलिस ने ट्रक को डिटेन कर लिया है। और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

अपने जिले की चिट्ठीBy Balbahadur Singh