झालावाड़। श्रीकृष्ण सेवा समिति बस स्टैण्ड के तत्वावधान में 10 दिवसीय गणेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। 11वे दिन अनन्त चर्तुदर्शी के पावन पर्व पर समिति ने प्रथम पुज्य गणेशजी की महाआरती कर के विदाई दी। कोविड 19 माहमारी के चलते सोशल डिस्टेन्स की पालना करते हुए इस पर्व पर गणेशजी की प्रतिमा को समिति के महावीर दाधीच ने सिर पर लेकर बस स्टैण्ड से रवाना हुए जो भवानी सर्किल ,पोस्ट आफिस ,सुभाष सर्किल होते हुए कनक रेजिडेन्सी , कंचन सिटि , बृजनगर होते हुए कालीसिंध नदी की पुलिया पर पहुचकर पुजा अर्चना कर आरती की। और जयकारे लगाते हुए सदस्यो ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ गणपति को पानी में विर्सजन किया। इस अवसर पर समिति के रितेश अग्रवाल हेमराज प्रजापति प्रेमचन्द्र ,मनोज शर्मा मामा ,आकाश खगांर मनोज खंगार महावीर वेष्णव ,नन्दलाल संदीप भटिया सहित कई सदस्य मोजूद रहे।