संवाद (सुमंत विद्वांस)

संवाद (सुमंत विद्वांस)

By सुमंत विद्वांसNewsNews Commentary
Download on the App Store

संवाद (सुमंत विद्वांस) episodes

  • रूस का युद्ध और यूरोप का संकट

    रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो अमरीका और यूरोप ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए। उन्होंने रूस के उत्पादों को प्रतिबंधित कर दिया या उन पर भारी कर लगा दिया। बैंकिंग के स्विफ्ट नेटवर्क से रूसी बैंकों को बाहर कर दिया। अन्य देशों में रूसियों का जो धन या निवेश था, उसे निकालने पर रोक लगा दी। अमरीका और यूरोप को विश्वास था कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था ढह जाएगी और युद्ध बंद हो जाएगा। लेकिन परिणाम इसका उल्टा हुआ और अब यूरोप स्वयं भारी संकट में फंस गया है।

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    7 min
  • यूक्रेन में हलचल...

    इन दिनों यूक्रेन की सीमा पर रूस और नाटो देशों की सेनाएँ आमने-सामने खड़ी हैं। आखिर इस तनाव का कारण क्या है? आज के एपिसोड में इसी मुद्दे की पड़ताल हो रही है।

    (चित्र फ्लिकार से)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    12 min
  • आकाशवाणी से मेरी बात...
    सबको नमस्कार! आज विश्व रेडियो दिवस है। फरवरी 2019 में मेरे शहर बालाघाट के आकाशवाणी केन्द्र में मुझे एक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। उस इंटरव्यू में हमने भारतीय भाषाओं के बारे में, देश-विदेश में हिन्दी के मेरे अनुभवों के बारे में और बच्चों के लिए मातृभाषा की आवश्यकता जैसे कई विषयों के बारे में बातचीत की थी। आज आपके लिए मैं वही इंटरव्यू प्रस्तुत कर रहा हूं।
    ---
    Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/sumantv/message
    10 min
  • इज़राइल-फ़िलिस्तीनी संघर्ष की कहानी

    इज़राइल की भूमि पर आधिपत्य के सांप्रदायिक संघर्ष का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। लेकिन इन दिनों जो राजनैतिक संघर्ष चल रहा है, वह लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व आरंभ हुआ था। आइए आज के एपिसोड में इज़राइल और फ़िलिस्तीन के राजनैतिक संघर्ष के इतिहास के बारे में बात करें।

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    29 min
  • काश्मीर की कहानी (भाग 1)

    सबको नमस्कार! काश्मीर का विवाद क्या है? धारा तीन सौ सत्तर क्या है? जब आजादी के बाद शेष साढ़े पाँच सौ रियासतें भारत में पूरी तरह शामिल हो गईं थीं, तो केवल काश्मीर में ही समस्या क्यों हुई? इसी विषय को समझने के लिए मैंने काश्मीर के बारे में पढ़ना शुरू किया और फिर मुझे लगा कि यह जानकारी शायद आप सबके लिए भी उपयोगी हो सकती है। इसलिए मैंने अपने ब्लॉग पर इसका प्रकाशन शुरू किया। आज के ऑडियो का यह पहला भाग मेरे ब्लॉग पर जनवरी 2021 में प्रकाशित लेख का ऑडियो संस्करण है। वह लेख आप यहाँ पढ़ सकते हैं। 

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    11 min
  • अर्जेन्टीना में मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन (1960)

    सबको नमस्कार!

    क्या आपको पता है कि इजराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद ने किस तरह बिल्कुल फ़िल्मी तरीके से हिटलर के साथी आइकमन को युद्ध के कई सालों बाद पकड़ा और इजराइल लाकर मौत की सज़ा दी? आज के एपिसोड में सुनिए इज़राइल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के इसी रोमांचक और सीक्रेट ऑपरेशन की कहानी। यह लेख सबसे पहली बार सितंबर 2015 में मेरे ब्लॉग पर प्रकाशित हुआ था। यदि आप मूल लेख पढ़ना चाहें, तो इस लिंक पर क्लिक करें।

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    16 min
  • भारत के नए कृषि-कानून

    पिछले कई महीनों से भारत में नए कृषि-कानूनों के विरोध में कुछ लोग दिल्ली में आन्दोलन कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि वे कानून किस बारे में है? आज के एपिसोड में सुनिए भारत में कृषि कानूनों का इतिहास और मोदी सरकार के नए कानूनों की जानकारी। यह एपिसोड मेरे ब्लॉग पर प्रकाशित लेख का स्वचालित ऑडियो संस्करण है। मूल लेख आप यहाँ पढ़ सकते हैं: "कृषि कानून का विवाद"। 

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    15 min
  • इनर मंगोलिया में चीनी आतंक?

    सबको नमस्कार! आपने मंगोलिया का नाम सुना होगा, लेकिन क्या इनर मंगोलिया का नाम सुना है? इनर मंगोलिया चीन का उत्तरी इलाका है और इस वर्ष चीनी सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके विरोध में पूरे इनर मंगोलिया में चीन के खिलाफ आन्दोलन हो रहा है। आइए आज पॉडकास्ट में इसी पर बात करें। आप इस विषय को मेरे ब्लॉग पर भी पढ़ सकते हैं। वहाँ आपको कई अन्य विषयों के बारे में बहुत-से लेख पढ़ने को मिलेंगे।

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    10 min
  • नेपाल में क्या हो रहा है?

    पिछले एक महीने से नेपाल की राजनीति में भारी उठापटक चल रही है। कुछ दिनों पहले आपने समाचार सुना होगा कि नेपाल सरकार ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि भारत सरकार दो-तीन ऐसे क्षेत्रों को अपना बता रही है जिन पर नेपाल अपना दावा करता है। इसके बाद नेपाल सरकार ने अपने देश का एक नया नक्शा भी जारी किया, जिसमें वे इलाके नेपाल में दिखाए गए थे। नेपाल जैसा प्यारा भाई आज भारत के बजाय चीन के साथ खड़ा है। लेकिन इसके लिए केवल चीन को दोष नहीं दिया जा सकता। हमें यह भी समझना चाहिए कि यह स्थिति रातोंरात नहीं बनी है। पिछले कई दशकों में भारत और नेपाल दोनों ही देशों के नेताओं ने कई भारी गलतियां की, जिनके कारण चीन को नेपाल में पैर पसारने का अवसर मिला।


    ऊपर मैंने नेपाल की वर्तमान राजनीति में जिस उठापटक का उल्लेख किया था, आज अपने पॉडकास्ट के इस पहले एपिसोड में मैं आपके लिए उसी विषय की जानकारी लेकर आया हूँ। तो आइये समझने का प्रयास करते हैं कि आखिर नेपाल की राजनीति में हो क्या रहा है?

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/sumantv/message
    17 min

About संवाद (सुमंत विद्वांस)

From the publisher's feed

भारत और वैश्विक राजनीति, कूटनीति, इतिहास, समाज, भाषाओं और पुस्तकों की बात...