झालावाड़ जिले के अकलेरा सीएचसी में लंबे समय से सोनोग्राफी की सुविधाएं बन्द है। लेकिन चिकिसालय की इस सुविधा पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को चिकिसक जब सोनोग्राफी की सलाह देते है तब महंगी सोनोग्राफी निजी अस्पताल में करनी पड़ती है। या झालावाड़ रेफर करना पड़ता है।