Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Sports News in Hindi: Watch and Read All Latest Sports Hindi News, IPL 2020 News hindi, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट समाचार, live scores (लाइव स्कोर) on Cricket, Tennis, Badminton and more related to spo... more
FAQs about Sports News - हिन्दी:How many episodes does Sports News - हिन्दी have?The podcast currently has 99 episodes available.
September 28, 2023Asian Games 2023: जीत के बाद भावुक हुईं Roshibina Devi, मणिपुर को समर्पित किया सिल्वर मेडलभारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने गुरुवार को एशियाई खेलों की महिला 60 किग्रा वुशु सांडा फाइनल में स्थानीय दावेदार वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 की हार के साथ सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने यह मेडल मणिपुर हिस्सा के पीड़ितों को समर्पित किया. रोशिबिना का गृह राज्य मणिपुर इस साल मई से हिंसा से जूझ रहा है. Asian Games 2023: इतिहास रचने से चूकीं Roshibina Devi, सिल्वर से करना पड़ा संतोष विरोधी कुकी जातीय समुदाय के दबदबे वाले चूरचांदपुर के करीबी बिष्णुपुर के क्वाशिफाई गांव की रहने वाली मैतेई समुदाय की रोशिबिना को स्थानीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. मणिपुर में दोनों समुदायों के बीच हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि घायलों का आंकड़ा भी काफी अधिक है. रोशिबिना ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा, 'मणिपुर जल रहा है. मणिपुर में हिंसा जारी है. मैं अपने गांव नहीं जा सकती. मैं यह मेडल उन लोगों को समर्पित करना चाहती हूं जो हमारी रक्षा कर रहे हैं और वहां पीड़ा सह रहे हैं.' मणिपुर की इस खिलाड़ी ने रोते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या होगा, लड़ाई तो जारी है. यह कब रुकेगा और पहले की तरह सामान्य जिंदगी कब लौटेगी.' रोशिबिना को डिफैंडिंग चैंपियन शियाओवेई के खिलाफ जूझना पड़ा और उन्होंने चीन की खिलाड़ी को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया. जजों ने दो दौर के बाद शियाओवेई को विजेता घोषित किया. चीन की खिलाड़ी पहले दौर से ही आक्रामक दिखी और उन्होंने रोशिबिना को गिराकर प्वॉइंट्स बनाए. मणिपुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए शियाओवेई का पैर पकड़कर उन्हें सीमा रेखा से बाहर करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही जिससे चीन की खिलाड़ी ने 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे राउंड में चीन की खिलाड़ी ने रोशिबिना के शरीर के ऊपरी हिस्से पर प्रहार से अंक जुटाए और जीत दर्ज की. रोशिबिना ने 2018 में जकार्ता खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रोशिबिना ने बुधवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट वियतनाम की थी थू थुइ एनगुएन को 2-0 से हराकर कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया था. इस भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार को अपने माता-पिता से बात की और उन्होंने अपनी बेटी को मणिपुर हिंसा से ध्यान नहीं भटकने देने और फाइनल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरे से कहा कि मैं मैच पर ध्यान दूं ना कि अन्य चीजों पर. मेरा परिवार ठीक है. मैं उनसे नियमित रूप से बात नहीं करती क्योंकि मेरे कोच कहते हैं कि वहां हो रही हिंसा से मेरा ध्यान भटक जाएगा.' रोशिबिना ने कहा, 'हमने बहुत अच्छी तैयारी की और हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सके और सिल्वर मेडल जीता.'...more1minPlay
September 28, 2023Asian Games 2023: इतिहास रचने से चूकीं Roshibina Devi, सिल्वर से करना पड़ा संतोषएशियन गेम्स 2023 के 5वें दिन भारत ने सिल्वर मेडल के साथ शुरुआत की है. यहां रोशिबिना देवी ने वूशू में सिल्वर मेडल जीता. उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन वे फाइनल में चीन की खिलाड़ी से हार गईं. Asian Games 2023: शिव थापा हारे, संजीत कुमार को भी राउंड ऑफ 16 में मिली शिकस्त रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 0-2 से हार गईं और पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहीं. इससे पहले नाओरेम रोशिबिना ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को हराकर मेडल पक्का किया था. यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का एशियाई खेलों में लगातार दूसरा मेडल था. उन्होंने इससे पहले 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था....more1minPlay
September 28, 2023World Cup 2023: सात साल बाद भारत दौरे पर पहुंची पाकिस्तान टीम, हुआ जोरदार स्वागतपाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सात साल बाद भारत के दौरे पर पहुंची जहां उसे पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है. बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दुबई से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद में काफी समय बिताएगी. टीम बुधवार को तड़के लाहौर से रवाना हुई थी और रात को यहां पहुंची. पाकिस्तान वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी. Asian Games 2023: शिव थापा हारे, संजीत कुमार को भी राउंड ऑफ 16 में मिली शिकस्त पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं. केवल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं. बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, 'बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी और उनकी अच्छी देखभाल की जाएगी, इसलिए हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी.' टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था, विशेषकर अहमदाबाद में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान देश से होगा....more1minPlay
September 27, 2023Asian Games 2023: 28 सितंबर को चौथे नंबर पर पहुंचेगा भारत? इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरेंAsian Games 2023: एशियाई खेल 2023 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते अपना छठा स्थान बरकरार रखा. लगातार आगे बढ़ते इस टूर्नामेंट में जहां चीन टॉप पर बना हुआ है. वहीं भारत भी चौथे और पांचवें पायदान की रेस में बना हुआ है. 28 सिंतबर को इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन का खेल खेला जाएगा. भारत इस पांचवें दिन कई खेलों में हिस्सा लेगा. ऐसे में भारत के पास ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर चौथी पॉजिशन पर पहुंचने का सुनहरा मौका भी रहने वाला है. इस दिन हॉकी, सेलिंग से लेकर बॉक्सिंग जैसे खेल खेले जायेंगे. 28 सितंबर को सभी की नजरें अनिर्बान लाहिड़ी और अदिति अशोक जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- शूटिंग 09:00 - पुरुष टीम 10 मीटर एयर पिस्टल09:00 - महिलाओं की 10 मीटर दौड़ का लक्ष्य09:00 - महिला टीम 10 मीटर दौड़ लक्ष्य11:30 - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल13:00 - मिश्रित टीम स्कीट कांस्य पदक मैच14:00 - मिश्रित टीम स्कीट स्वर्ण पदक मैच वुशु 09:30 - महिलाओं का 52 किग्रा फाइनल09:42 - महिलाओं का 60 किग्रा फाइनल10:10 - पुरुषों का 56 किग्रा फाइनल10:32 - पुरुषों का 60 किग्रा फाइनल10:54 - पुरुषों का 65 किग्रा फाइनल11:16 - पुरुषों का 70 किग्रा फ़ाइनल11:38 - पुरुषों का 75 किग्रा फ़ाइनल Sepak takraw 09:00 - महिला टीम रेगु सेमीफाइनल 1 (कांस्य)14:00 - महिला टीम रेगु सेमीफाइनल 2 (कांस्य) Fencing 11:00 - पुरुष टीम सेबर सेमीफ़ाइनल (कांस्य)13:30 - महिला टीम सेमीफ़ाइनल में विफल रही (कांस्य)18:00 - पुरुष टीम सेबर स्वर्ण पदक मैच18:35 - महिला टीम ने स्वर्ण पदक मैच को विफल कर दिया तायक्वोंडो 14:00 से - महिला +67 किग्राइसके बाद - पुरुष +80 किग्रा Beach volleyball 14:00 - पुरुषों का कांस्य पदक मैच (आईआरआई बनाम काज़)15:00 - पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच (सीएचएन बनाम क्यूएटी) Artistic gymnastics 14:30 - पुरुषों का फ़्लोर व्यायाम फ़ाइनलइसके बाद - महिला वॉल्ट फ़ाइनलइसके बाद - पुरुषों का पॉमेल हॉर्स फ़ाइनलइसके बाद - महिलाओं का अनइवेन बार्स फाइनलइसके बाद - पुरुषों की रिंग फाइनल घुड़सवार 15:00 - ड्रेसेज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट I फ्रीस्टाइल Go (Weiqi) 15:00 - पुरुषों के व्यक्तिगत पदक मैच साइक्लिंग ट्रैक 15:45 - महिला मैडिसन फाइनल16:57 (या यदि निर्णायक आवश्यक हो तो 17:41) - पुरुषों का स्प्रिंट फ़ाइनल17:03 - पुरुषों की ऑम्नियम पॉइंट रेस eSports 19:00 - स्ट्रीट फाइटर वी: चैंपियन संस्करण लूज़र्स ब्रैकेट फ़ाइनल (कांस्य)20:00 - स्ट्रीट फाइटर वी: चैंपियन संस्करण फाइनल Swimming 19:30 - महिलाओं की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल19:36 - पुरुषों की 50 मीटर बटरफ़्लाई फ़ाइनल19:42 - महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फ़ाइनल19:50 - पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फ़ाइनल20:16 - पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल फास्ट हीट20:48 - पुरुषों की 4x100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले फ़ाइनल21:06 - महिलाओं की 4x200 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले फ़ाइनल...more2minPlay
September 27, 2023Asian Games 2023: चौथे दिन भारत ने जीते कुल 8 मेडल, जानें कौन है पॉइंट्स टेबल में नंबर 1Asian Games 2023 के चौथे दिन भारत के खिलाड़ियों ने मिला-जुला प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतने में कामयाबी पाई. इन 8 पदकों में 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. चौथे दिन के खेल में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग में अपने नाम किए. भारत के लिए सिफ्ट कौर सामरा, मानिनी कौशिक और आशी चौकसी ने 50 मीटर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं 50 मीटर राइफल इवेंट में भारत की सिफ्ट कौर ने स्वर्ण पदक जीता. स्कीट शूटिंग मेन्स टीम इवेंट में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. विष्णु सरवनन ने सेलिंग मेन्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. Asian Games 2023: गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी Roshibina Devi, बेहद खास होगा यह मुकाबला घुड़सवारी के लिए भारत का दिन अच्छा रहा. हृदय छेडा और अंशु अग्रवाल ने फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर ली है. इसके अलावा वूशु में रोशिबिना देवी ने गोल्ड मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. बता दें कि 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और और 10 कांस्य पदक के साथ भारत के अबतक कुल 22 मेडल हैं....more1minPlay
September 27, 2023IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीता तीसरा वनडे, भारत ने 2-1 से जीती सीरीजIndia vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को कंगारूओं ने 66 रनों से जीत लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे. मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली वहीं स्मिथ, वॉर्नर और लाबुशेन के बल्ले से भी अर्धशतक निकले. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को 66 रनों से हार गई. IND vs AUS: Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चिढ़ाते हुए किया फनी डांस, वीडियो हुई वायरल रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली वहीं कोहली के बल्ले से 56 रन निकले. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया ने भले ही ये मैच अपने नाम किया हो लेकिन टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है....more1minPlay
September 27, 2023Asian Games 2023: 20 ओवर में 314 रन से लेकर 9 गेंदों में फिफ्टी तक, मंगोलिया के खिलाफ नेपाल ने रचा इतिहासAsian Games Mens T20I 2023: नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. बुधावार को एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट में नेपाल की टीम टी20 इंटरनेशल में 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है. इसी के साथ मंगोलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. उन्नीस साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुशाल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक पूरा किया. उन्होंने डेविड मिलर और रोहित शर्मा के संयुक्त रूप से 35 गेंदों पर शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुशाल ने 12 छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 137 रन की पारी खेली जिसकी मदद से नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 314 रन बनाए जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सर्वाच्च स्कोर है. World Cup 2023: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, Tamim Iqbal को नहीं मिली जगह इसके अलावा नेपाल के पांचवें नंबर के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंद में अर्धशतक बनाकर युवराज सिंह के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. युवराज ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच में 58 रनों की पारी खेलने के दौरान 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था. 🚨| 𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝 𝐀𝐥𝐞𝐫𝐭#DipendraAiree 🆚 Mongolia - 5️⃣0️⃣ - 9 BallsWitness history in the making as Nepal's Dipendra Airee's fastest-ever innings breaks @YUVSTRONG12's T20I record 🏏#SonySportsNetwork #Cheer4India #IssBaar100Paar #Cricket #Hangzhou2022 |… pic.twitter.com/oFwfEa9Oxv — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 27, 2023...more1minPlay
September 27, 2023Asian Games 2023: गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी Roshibina Devi, बेहद खास होगा यह मुकाबलाAsian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाओरेम रोशिबिना देवी ने वियतनाम की थी थू थूय पर जीत के साथ महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में वुशु फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस जीत के साथ ही रोशिबिना देवी ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है. ये भारत का वुशू में एकमात्र पदक होगा. Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिगड़ी का कमाल, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल एशियाई खेल में कल यानी पांचवें दिन वुशु इवेंट का फाइनल खेला जायेगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नाओरेम भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच पाती हैं या नहीं....more1minPlay
September 27, 2023IND vs AUS: Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चिढ़ाते हुए किया फनी डांस, वीडियो हुई वायरलIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली का फनी अवतार देखने को मिला, जहा वह ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मार्नस लाबुशेन को चिढ़ाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट लाबुशेन के सामने मजेदार डांस मूव करते हैं, जिसे देखने के बाद खुद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अपनी हंसी नही रोक पाते. यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रही है. Asian Games 2023: 20 ओवर में 314 रन से लेकर 9 गेंदों में फिफ्टी तक, मंगोलिया के खिलाफ नेपाल ने रचा इतिहास यह दृश्य पहली पारी के 28वें ओवर की समाप्ति के बाद का है. जब स्टीव स्मिथ गर्मी के कारण कुर्सी पर बैठकर अपने सिर पर बर्फ लगा रहे थे। इस दौरान लाबुशेन स्मिथ के पास ही खड़े होते है. इस बीच कोहली दोनों खिलाड़ियों के पास आते है और मस्ती करने लगते है....more1minPlay
September 27, 2023Asian Games 2023: निखत जरीन का जलवा बरकरार, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहAsian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत की मुक्केबाज निखत जरीन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. बॉक्सिंग में विमेंस 50 किलो कैटेगरी में निखत ने राउंड ऑफ 16 मुकाबला में साउथ कोरिया की बाक चोरोंग को 5-0 से शिकस्त दी है. Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिगड़ी का कमाल, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल मैच की बात करें तो निखत जरीन शुरुआत से ही आक्रामक रही और तीनों मुकाबलों के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहीं. शुरुआती दो राउंड में जरीन ने सटीक पंच लगाए. इस जीत के साथ ही भारत एशियन गेम्स में एक और मेडल की ओर बढ़ गया है....more1minPlay
FAQs about Sports News - हिन्दी:How many episodes does Sports News - हिन्दी have?The podcast currently has 99 episodes available.