
Sign up to save your podcasts
Or


Vidyantriksh Parenting Series | Ep28 | वाइपर, बच्चे और पेरेंटिंग | TeacherParv Podcasts
क्या वाइपर जैसी साधारण वस्तु से पेरेंटिंग के बारे में आप कुछ सीख सकते हैं?
जी हाँ, वही वाइपर जिसे आप हर रोज़ नहाने के बाद बाथरूम का पानी साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो वाइपर दोनों साइड से काम करता है। लेकिन यदि आप वाइपर को सही साइड से इस्तेमाल करेंगे तो फर्श पर रुका पानी एकदम साफ हो जाएगा। और इस साइड से इस्तेमाल करते समय आपको कोई ताकत नही लगानी पड़ेगी। बस सिर्फ़ एक बार पूरे फर्श पर वाइपर घूमा दीजिए।
लेकिन यदि आपने गलत साइड से वाइपर का इस्तेमाल किया, तो समझिए कि आपको पानी साफ़ करने के लिए बहुत ताकत ओर समय लगेगा, और अंत मे, फ़र्श फिर भी पूरी तरह से साफ नही होगा (कोशिश करके देखें)।
अब इसी सिद्धान्त को आप पेरेंटिंग पर लागू करके देखिए।
यदि आप अपने बच्चे को सही साइड (यानी उसके टैलेंट, व्यक्तित्व और नेचर के अनुसार) के हिसाब से हैंडल कर रहे हैं तो आपको उसपर कम ऊर्जा लगाकर, बिना कोई दबाव या तनाव दिए अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।
लेकिन यदि आपने बच्चे को गलत साइड से हैंडल किया तो याद रखिये, पानी आपको फर्श पर ही मिलेगा। इसलिए अगली बार वाइपर को सही साइड से ही हैंडल करें।
और बच्चों को तो करना ही है।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं:
https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at https://twitter.com/TeacherParv
TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.
Vidyantriksh Parenting Series | Ep27 | नम्बरों की कोचिंग से क्या हासिल | TeacherParv Podcasts
2020 में लगभग 40 हज़ार सीटों के लिए 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने JEE की परीक्षा दी।
2020 में ही करीब 1 लाख MBBS और BDS की सीटों के लिए लगभग 16 लाख बच्चों ने नीट की परीक्षा दी।
इन 26 लाख बच्चों में से लगभग 95% बच्चे इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेते हैं। सोचिये, कितना प्रेशर और तनाव झेलते हैं हमारे बच्चे। कोचिंग लेते समय प्रेशर से ना जाने हम कितने ही बच्चों को खो चुके हैं। फिर भी कहीं कोई सुधार नही दिखता। हर साल पहले से ज्यादा बच्चे कोचिंग लेते हैं, इन परीक्षाओं में बैठते हैं।
चिंता उन बच्चों की ज्यादा होती है जिनका इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्सेज के लिए कोई एप्टीट्यूड नही होता। मेडिकल, इंजीनियरिंग काउंसलिंग के बाद करीब 24 लाख बच्चे बच जाते हैं। क्या करते हैं ये बच्चे? कुछ भी करें, लेकिन ये बच्चे टेस्ट पास ना कर पाने की टीस, माता पिता के सपने पूरे नही कर पाने का प्रेशर, और इसी कारण, कमजोर सेल्फ एस्टीम के साथ ताउम्र जीते हैं।
क्या सच में इतना मुश्किल है मेडिकल, इंजीनियरिंग ओर कोचिंग के इस मायाजाल से बाहर निकलना। बिल्कुल नहीं। बस आपकी सोच और इच्छा होनी चाहिए।
अपने बच्चे का टैलेंट समझें और उसी हिसाब से उसके लिए कोई कोर्स/ कैरियर चुनें। उलझन में हैं तो प्रोफेशनल सलाह लें। कैरियर कॉउंसल्लर की मदद लें। लेकिन भगवान के लिए, अपने बच्चों को ये बेवजह का तनाव मत दें। मत झोंकें उन्हें कोचिंग की इस भठ्ठी में।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं:
https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at https://twitter.com/TeacherParv
TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.
Vidyantriksh Parenting Series | Ep26 | कितना टोकते हैं आप बच्चों को | TeacherParv Podcasts
बच्चों को ज्ञान या कुछ न करने की सलाह देने में एक बहुत बड़ा जोखिम ये होता है कि या तो वो काम आप भी पहले कर चुके होते हैं या आप भविष्य में कर सकते हैं। किसी विषय को लेकर हमारी सोच कभी भी बदल सकती है। ये नहीं पता कि पहले सही थे या बदली हुई सोच के साथ सही / गलत हैं। ऐसे में बच्चे जब आपको देखते हैं तो उनके मन में ये सवाल आता है कि मम्मी पापा पहले ऐसा कहते/ करते थे अब ऐसे कहते/ करते हैं। पेरेंटिंग में आपकी निरंतरता पर भी संदेह करते हैं बच्चे। और फिर वो ये भी सोचते हैं कि बदलने का ये अधिकार उन्हें क्यों नहीं?
छोटा सा उदाहरण - आपको फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद नहीं। आपको डिओडरेंट का इस्तेमाल पसंद नहीं। या और ऐसी बहुत सारी बातें/ चीज़ें होंगी जिन पर आपकी अपनी एक सोच है- सही या गलत। अब अधिकतर पेरेंट्स की कोशिश यही रहती है कि जो उन्हें पसंद नहीं वो काम/ चीज़ बच्चे न करें।
लेकिन क्या ये हो सकता है कि भविष्य में आप जंक फ़ूड खाने लग जाएँ / आप डिओडरेंट का इस्तेमाल शुरू कर दें या किसी मुद्दे पर आपकी सोच पहले से विपरीत हो जाये। बहुत सम्भव है।
इसीलिए बच्चों के साथ हमें बहुत टोका-टाकी तब तक नहीं करना चाहिए जब तक उनका कोई बहुत बड़ा नुक्सान न होने वाला हो। जिंदगी उनकी है और हर एक्शन के परिणाम उनको ही भुगतने होंगे। हाँ, ये बात आप उन्हें प्यार से समझाते जरूर रहें कभी-कभी। और ऐसा नहीं कि किसी संकट में आप उनका किसी भी प्रकार से साथ छोड़ देंगे। पेरेंट्स होने के नाते हमें तो साथ रहना ही है।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at https://twitter.com/TeacherParv TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.
Vidyantriksh Parenting Series | Ep25 | पेड़ पौधे और बच्चे एक जैसे होते हैं | TeacherParv Podcasts
पेड़ पौधे और बच्चों का पालन पोषण लगभग एक जैसा होता है। कोई भी पेड़ पौधा हो उसकी नेचुरल प्रवर्ति है ऊपर जाने की। हमारा काम है उनमें समय पर पानी, धूप और खाद डालने का। कई बार फूट के पास से टहनी टूट जाती है, कई बार खुद के वजन से या किसी अन्य कारण से पौधा झुक जाता है, ऊपर नही बढ़ता या समय लेता है। ऐसे में अक्सर लोग पेड़ को सीधा करने के लिए किसी पाइप का सपोर्ट लगा देते हैं। वो पेड़ सीधा तो चल पड़ता है लेकिन जिस दिन सपोर्ट वाला पाइप हटाते हैं वो फिर नीचे की तरफ झुक जायेगा।
यदि हम थोड़ा इंतेज़ार करें तो जो नई फूट चलती है वो ऊपर की तरफ ही जाती है। कुछ लोग पेड़ को जल्दी बड़ा करने के लिए उनकी नीचे की टहनियां काट देते हैं। वो पेड़ तो ऊपर निकल जाता है लेकिन उसका तना मजबूत नही हो पाता। और किसी दिन तेज हवा या बारिश के दबाब ना झेल पाने के कारण टूट जाता है।
एक जंगल में उगे पेड़ और एक घर में कांट छांटकर बड़ा किया गया पेड़, इनमें सुंदर भी ओर मजबूत भी जंगल वाला पेड़ ही होता है। इसलिए पेड़ पौधों के साथ छेड़छाड़ न करके धैर्य रखते हुए उन्हें नैचुरली यानी स्वाभाविक रूप से बढ़ने देना चाहिए।
बस अब पेड़ की जगह बच्चों को रखकर देख लीजिए कि आप क्या कर रहे हैं और आपको क्या करना है। धैर्यपूर्वक उन्हें बिना बड़े करने की जल्दी किये, बिना किसी वैचारिक छेड़छाड़ के बड़े होने दें। न ही उनके सपोर्ट पाइप लगाएं, बस पानी, खाद और धूप लगाते रहें। बच्चे कैसे होंगे ये सोचने की जरूरत नही आपको।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at https://twitter.com/TeacherParv TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.
Vidyantriksh Parenting Series | Ep24 | कितनी तरह के बच्चों को जानते हैं आप | TeacherParv Podcasts
वैसे तो हर बच्चा अपने आप में अलग, अनूठा, अद्वितीय होता है। लेकिन बचपन से मैंने दो ही तरह के बच्चे देखे और सुने हैं - एक वो जिनके नम्बर बढ़िया आते हैं और दुसरे वो, जो नम्बर कम लेकर आते हैं (जैसे जान बूझकर)। अन्य तरह के बच्चे भी होते हैं लेकिन अधिकतर पेरेंट्स के लिए इन दो केटेगरी के बिना उनका कोई अस्तित्व नहीं। पढाई में होशियार बच्चों की सभी कमियां भी स्वीकार (दूध वाली गाय की तरह) जबकि कम नम्बर लाने वालों की हज़ार अन्य खूबियां भी बेकार। ऐसा क्यूँ?
कुछ तो हमारी शिक्षा प्रणाली ही ऐसी है और फिर पेरेंट्स भी इस प्रणाली को ही अंतिम मानकर बैठ जाते हैं। हमेशा ही ऐसे बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा रही है जो हमारी शिक्षा प्रणाली के हिसाब से एवरेज कहलाते हैं। ऐसे में अधिकतर पेरेंट्स बच्चों के नम्बर कैसे बढ़ें इसके लिए नए-नए तरीके आजमाते हैं। फिर थक हारकर ये पेरेंट्स बच्चों के कम नंबरों को अपनी नियति मानकर दुखी मन से स्वीकार कर लेते हैं कि उनके बच्चों का कुछ नहीं हो सकता।
पेरेंट्स जीवनभर इस मानसिक पीड़ा से खुद और अपने बच्चों को गुजारते रहते हैं लेकिन नंबरों से अलग अपने बच्चों का टैलेंट ढूंढने की कोशिश नहीं करते।
हर क्षेत्र में स्पेशलिस्ट की तरह ही, आपके बच्चे किस क्षेत्र में बढ़िया कर सकते हैं/ करियर बना सकते हैं ये मार्गदर्शन करने वाले एक्सपर्ट्स भी उपलब्ध हैं आज। सौ फीसदी ना सही लेकिन काफी हद तक ये आपकी मदद कर सकते हैं। नम्बरों की दुनिया से बाहर आज एक बहुत बड़ी दुनिया है जो आपके इन "नम्बर नहीं लाने वाले" बच्चों की मददगार बन सकती है। नम्बरों के इस मकड़जाल से निकलिए।
आपका बच्चा भी अपने आप में अलग, अनूठा, अद्वितीय है। एक बार दिल से इस बात को स्वीकार तो करके देखिये।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at: https://twitter.com/TeacherParv TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.
Vidyantriksh Parenting Series | Ep23 | पैसे की जरूरत सबको होती है, बच्चों को भी | TeacherParv Podcasts
बच्चों की एक बहुत ही व्यावहारिक जरूरत जिसे अधिकतर पेरेंट्स नजरअंदाज करते हैं, वो है- पैसे की जरूरत। मैंने देखा है ऐसे पेरेंट्स को भी जो पोस्टग्रेजुएशन कर रहे, शादी हो चुके, अपने बच्चों को भी खर्च के लिए पैसे देना जरुरी नहीं समझते। उन्हें लगता है कि सब कुछ तो हम दे रहे हैं, फिर बच्चे पैसे का क्या करेंगे। बच्चों से पूछिए, वो आपको जरूरतें बताएंगे। दूसरा, जेब में पैसा जब आपको कॉन्फिडेंस देता है तो यही बात बच्चों के लिए भी सच है। पेरेंटिंग का एक अहम हिस्सा है फाइनेंसियल लिटरेसी (वित्तीय साक्षरता), जो तब तक बच्चों को नहीं आएगी जब तक आप उन्हें पैसे नहीं देंगे।
और पैसे देने के लिए बच्चों के बड़े होने के इंतजार मत करिये। पॉकेट मनी की शुरुआत बचपन से ही कीजिये। बच्चों की उम्र, आपकी सोच और परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से इसे तय करते रहें। बच्चे पैसों का दुरूपयोग न करें इसके लिए आप कुछ सकारात्मक शर्तों के साथ पैसे दें। खर्च की एक लिमिट रख कर सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया को बच्चों और स्वयं के लिए भी बोझिल न बनाएं। पैसे देकर बच्चों पर इसका अहसान मत करें। कभी बच्चे गलत जगह खर्च भी कर देते हैं तो सकारात्मक तरीके से हैंडल करें।
मकसद को महत्व दें, पैसे को नहीं। कुछ पैसे खराब करके यदि बच्चे पैसे का सही इस्तेमाल सीख जाएँ तो ये अनमोल बात होगी। और पैसे बचाने के चक्कर में आप बच्चों को कुछ सीखा नहीं पाए तो बचत किस काम की।
ध्यान रखें, पैसे आप नहीं देंगे तो या तो बच्चा किसी गलत तरीके से इसे हासिल करने की कोशिश करेगा, नहीं तो जब वह अपने दोस्तों में जायेगा हीन भावना का शिकार होगा।
और दोनों ही स्थितियां गलत होंगी।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at https://twitter.com/TeacherParv TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.
Vidyantriksh Parenting Series | Ep22 | कहीं आप हेलीकाप्टर पेरेंट तो नहीं | TeacherParv Podcasts
कहीं आप हेलीकाप्टर पेरेंट तो नहीं?
ये ऐसे पेरेंट्स होते हैं जो वैसे तो बच्चों की परवरिश में कोई रूचि नहीं रखते, कभी कुछ नहीं कहते, लेकिन जब कभी इनका मूड (खराब) होता है, (बच्चों की कोई शिकायत आ जाये, नम्बर कम आ जाएँ या किसी अन्य कारण से), उस दिन बच्चों को पकड़ लेते हैं। फिर ये पिछले छह महीने तक को सारी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों की क्लास लगाते हैं। और ज्ञान बांटकर, डांट डपटकर, महीने, दो महीने के लिए पेरेंटिंग की जिम्मेदारियों से फिर मुक्त हो जाते हैं। फिर किसी एक दिन ऐसा ही करने के लिए।
ये कभी-कभी की पेरेंटिंग न करें। हेलीकाप्टर पेरेंट्स व् उनकी बातों को बच्चे कभी गंभीरता से नहीं लेते।
नौकरी या अन्य कारण से समय की दिक्क्त हो सकती है। लेकिन सारी व्यवहारिक दिक्कतों के बावजूद समय कैसे, कब और कितना निकालना है ये आपको देखना है। लेकिन निकालना है और नियमित रूप से। निरंतरता का बहुत महत्व है पेरेंटिंग में। काम या अन्य किसी बहाने की आड़ में यदि आप पेरेंटिंग की जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेंगे तो गलत है। हेलीकाप्टर पेरेंटिंग तो बिलकुल न करें।
ध्यान रखें, जितना गुड़ आप डालेंगे, उतना ही मीठा होगा यानि जितना क्वालिटी समय आप बच्चों में इन्वेस्ट करेंगे, उनकी परवरिश उतनी ही बढ़िया होगी।
अपने सुझाव-सराहना-विचार भेज सकते हैं: https://www.facebook.com/thevidyantrikshschool/ या लिखें: TeacherParv[@]gmail.com Connect at: https://twitter.com/TeacherParv TeacherParv Podcasts are available on Spotify, Apple Podcasts, JioSaavn, Google Podcasts, Anchor, Breaker, OverCast, Radio Public, PocketCasts, Castbox.