ईरान के तेल को लेकर पश्चिमी दुनिया दुविधा में है. यूरोपीय संघ ने ईरानी तेल पर पाबंदी लगा दी लेकिन भारत और चीन बढ़ चढ़ कर उससे तेल ले रहे हैं. अब जर्मनी का कहना है कि उन्हें भी ऐसा नहीं करना चाहिए लेकिन आर्थिक विकास के लिए सस्ता तेल तो चाहिए ही. चीन और भारत को समझाना पश्चिमी दुनिया के लिए अब आसान नहीं. इन सबके बीच सवाल है कि ईरान का क्या किया जाए...