Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
June 15, 2021जब Madhubala की हंसी के चलते 7 दिन तक टली फिल्म की शूटिंग, सुनिए मुगल-ए-आज़म का दिलचस्प किस्साफिल्म में अनारकली और शहजादे सलीम की खूबसूरत, मुश्किलों से भरी और अधूरी लवस्टोरी को के. आसिफ (K. Asif) ने इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा था कि लोग इसकी तारीफ करते आज भी नहीं थकते हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म को बनने में कुल 14 साल लगे थे जिसे ब्लैक एंड व्हाइट रिलीज किया गया था। बाद में इस फिल्म को कलर के साथ दोबारा रिलीज किया गया था। ये उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। 1.5 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 11 करोड़ रुपए का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था#Madhubala #KAsif #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 15, 2021Shatrughan Sinha के अलावा Rajesh Khanna की दीवानी थीं Reena Roy, सुनिए मोहब्बत का दिलचस्प किस्साबॉलीवुड फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) का नाम शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) से जुड़ता रहा है। वहीं रीना रॉय को राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) भी बहुत पसंद थे। इतना ही नहीं रीना रॉय तो राजेश खन्ना के घर के चक्कर तक काटा करती थीं। इस बारे में रीना रॉय ने खुद बताया था।#ShatrughanSinha #ReenaRoy #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
June 13, 2021जब आज़ादी की जंग में गिरफ्तार किए गए Dilip Kumar, सुनिए कैसे बोला था अंग्रेजों के खिलाफ हल्ला98 वर्षीय दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों खराब सेहत से जूझ रहे हैं। 11 दिसंबर 1922 को जन्में अभिनेता ने भारतीय फ़िल्म जगत को कई बेहतरीन फिल्में दी। लेकिन दिलीप कुमार का यह सपना नहीं था कि वो फिल्मों में काम करें बल्कि वो अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाया करते थे। उनके पिता फलों के व्यापारी थे और दिलीप कुमार भी बिजनेस में पिता की मदद करते थे। लेकिन एक बार किसी बात को लेकर पिता से उनका झगड़ा हो गया और वो घर छोड़कर पुणे चले गए। दिलीप कुमार ने यही रहते हुए भारत की आजादी के लिए गिरफ्तारी दी थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#DilipKumar #DilipKumarMovie #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 13, 2021Rishi Kapoor की वो हीरोइन जो चार शादियां करने के बाद भी रह गई थीं तन्हां, Zeba Bhakhtiar की कहानीबॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुकी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की एक एक्ट्रेस ऐसी रही हैं, जिनकी मेरेटल लाइफ बेहद खराब रही है। एक नहीं चार शादियां करने वाली ये एक्ट्रेस जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने वाले राज कपूर (Raj Kapoor) थे। ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘हिना’से पहचान बनाने वाली जेबा ने के करियर का ग्राफ तो हाई रहा, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी नहीं रही। जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के अलावा सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) से भी शादी की थी, लेकिन ये शादियां भी नहीं चलीं. #RishiKapoor #ZebaBhakhtiar #TheBollywoodRadio #TheMytholohyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
June 12, 2021Rajesh Khanna की लिव पार्टनर अनीता आडवाणी ने कहा था – Rajesh Khanna ने मेरी मांग भरी थीराजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने अंतिम दिनों में आशीर्वाद बंगले में रहे थे और उनके साथ उनकी दोस्त और लिव-इन पार्टनर (Live-In-Partner) अनीता आडवाणी (Anita Advani) भी रहती थीं। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) बहुत साल पहले ही आशीवार्द छोड़कर चली गई थीं। राजेश खन्ना जब अपनी बीमारी के अंतिम दौर से लड़ रहे थे तो उनसे मिलने कभी मुमताज (Mumtaz) तो कभी अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) आती रहती थीं। काका की दोस्त अनीता का दावा था कि मई 2012 में जब राजेश की तबियत एकदम नासाज़ हो गई थी तब उनका परिवार उनसे मिलेने आने लगा था। काका की मौत के बाद एक इंटरव्यू में अनीता ने काका के साथ अपने अनुभव और संबंधों पर खुलकर बात की थी।#RajeshKhanna #RajeshKhannaMovies #TheBollywoodRadio #TheMytholohyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 10, 2021फिल्मी पर्दे पर Geeta Bali के साथ रोमांस क्यों नहीं करना चाहतेहिंदी सिनेमा में राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) ने फ़िल्म ‘पतंगा’ से शुरूआत की थी, लेकिन बतौर हीरो पहली बार वह 'वचन' में नज़र आए थे। इस फ़िल्म में राजेंद्र कुमार के अलावा गीता बाली (Geeta Bali) भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फ़िल्म के बाद राजेंद्र कुमार और गीता बाली ने कभी साथ में काम नहीं किया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#GeetaBali #RajendraKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 09, 2021जब बीमार Nargis ने की Sanjay Dutt की फिल्म देखने की जिद, Sunil Dutt ने सुनाया इमोशनल किस्सासंजय दत्त (Sanjay Dutt) उस वक्त बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे थे। 1981 में संजय दत्त की फिल्म रॉकी रिलीज होने वाली थी। संजय को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, फैमिली ने छोटे संजू को दूसरों की नकल उतारे और एक्टिंग की ओर झुकते हुए देखा था। ऐसे में पूरा परिवार संजय दत्त को स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत उत्सुक था। ऐसा भी हुआ था जब संजय दत्त फिल्म ‘रॉकी’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त उनका पूरा परिवार उन्हें सपोर्ट करने सेट पर पहुंचा था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#Nargis #SunilDutt #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 03, 2021जब थर्ड क्लास में सफर कर Mumbai पहुंचे Dharmendra तब सता रहा था इस बात का डरबॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra ) ने जब माया नगरी में कदम रखा था उस वक्त उनके पास कुछ भी नहीं था। एक्टर धर्मेंद्र पंजाब के एक छोटे से गांव से जब मुंबई आए तो उनके पास रहने तक के लिए जगह नहीं थी। लेकिन धर्मेंद्र ने अपने करियर को बनाने में इतना संघर्ष किया कि मुंबई शहर ने उन्हें झट से अपना लिया। धर्मेंद्र तब का किस्सा शेयर करते हैं जब वह अपने गांव साहनेवाल से मुंबई की तरफ आ रहे थे उस वक्त उनको कहा गया था कि वह फर्स्ट क्लास में आएं लेकिन एक डर की वजह से धर्मेंद्र फर्स्ट क्लास में न जाकर थर्ड क्लास के डिब्बे में सफर कर मुंबई पहुंचे थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#Dharmendra #DharmendraMovies #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 03, 2021जब सेट पर Amitabh Bachchan ने Vinod Khanna की ठुड्डी पर फेंक कर मारा गिलासअमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने साथ में कई फिल्में की। एक वक्त था जब विनोद खन्ना की लोकप्रियता अमिताभ बच्चन से तनिक भी कम नहीं थी। कहा जाता है कि दोनों ही एक्टर्स के बीच एक तरह का मनमुटाव भी हो गया था। हालांकि विनोद खन्ना ने इस तरह की बातों से हमेशा इनकार ही किया लेकिन कहने वाले कहते रहे कि अमिताभ को विनोद खन्ना की लोकप्रियता से थोड़ा डर जरूर लगा था। जब दोनों अपने करियर के पीक पर थे तब प्रकाश मेहरा ने दोनों ही सुपरस्टार्स को साथ लेकर फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ बनाने की सोची. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#AmitabhBachchan #VinodKhanna #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more4minPlay
June 03, 2021Parveen Boby ने सुनाया Shatrughan Sinha का किस्सा, सेट पर रखते थे सबसे बड़ा शीशाशत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) एक वक्त हिंदी सिनेमा जगत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाते थे। कहा यह भी जाता था कि उनके बढ़ते स्टारडम से इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) भी परेशान हो गए थे। उन्हीं दिनों शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बात मशहूर थी कि उनके पास सभी स्टार्स से बड़ा आईना होता था। माना जाता था कि बड़ा आईना बड़े स्टारडम का प्रतीक है। शत्रुघ्न सिन्हा के मेकअप रूम में उस वक्त के सभी स्टार्स से बड़ा आईना रखा जाता था। इस किस्से का जिक्र मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी ने किया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ#ShatrughanSinha #ParveenBoby #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma...more3minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.