The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • जब Indra Gandhi की वजह से मीडिया ने Amitabh Bachchan को 15 साल बैन रखा
    गांधी परिवार (Gandhi Family) के साथ नजदीकियों की वजह से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcan) पर कई इल्जाम भी लग चुके हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब मीडिया ने उन्हें 15 साल तक बैन दिया। यहां तक कि बोफोर्स घोटाले में उनका नाम तक उछाला गया। दरअसल ये उन दिनों की बात है जब अमिताभ को राजनीति में आए कुछ साल ही हुए थे। राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) के कहने पर अमिताभ राजनीति में आए थे। 1984 के आम चुनावों में अमिताभ इलाहाबाद (Allahabad) सीट से मैदान में उतरे और जीत हासिल की, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ
    #AmitabhBachchan #RajeevGandhi #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    6 min
  • वो गायिका जिसने लगा दिया था Pakistan के तानाशाह को फोन, मच गया था हड़कंप
    मलिका-ए-तरनुम्म’ के नाम से विख्यात नूरजहां का नाम लीजेंड्री गायिकाओं में लिया जाता है. ब्रिटिश काल में पैदा हुईं नूरजहां(Noor Jahan) बंटवारे के बाद पाकिस्तान (Pakistan) चली गई थीं. हालांकि, इसके बावजूद उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई थी. दोनों ही देशों में नूर के ढ़ेरों चाहने वाले थे. आपको बता दें कि नूरजहां का असली नाम अल्लाह वसाई था और उन्होंने कलकत्ता से अपने कला के सफ़र की शुरुआत की थी. यहीं से अल्लाह वसाई का नाम नूरजहां पड़ गया था, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ
    #Pakistan #NoorJahan #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    3 min
  • Nalini Jaywant वो हीरोइन जिसने Madhubala को हरा दिया था
    अभिनेत्री नलिनी जयवंत (Nalini Jaywant Death) ने 40 के दशक से लेकर 60 के दशक तक, हिंदी सिनेमा पर राज किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मानी जाने वालीं एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) को भी हराया था, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ
    #NaliniJaywant #Madhubala #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    5 min
  • Pakistan के वो Prime Minister जो Madhubala के इश्क़ में दीवाने थे, बाद में मिली थी फांसी
    ये वाकया हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर कही जाने वाली फिल्म मुगल-ए-आजम की शूटिंग के दौरान का है। जब दिलीप कुमार (Dileep Kumar) से उनका ब्रेकअप हो चुका था। तब पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो मधुबाला के काफी करीब आ गए, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ
    #ZulfikarAliBhutto #Madhubala #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    4 min
  • साहिर लुधियानवी, वो शायर जो 'पल दो पल' की कह कर युगों की बात कह गया
    साहिर का जन्म 8 मार्च 1921 को हुआ और 25 अक्टूबर 1980 को मौत। दुनिया को अलविदा कहे चार दशक से ज़्यादा हो चुके हैं लेकिन आज भी नए गीतकारों से पूछें तो वे तपाक से साहिर का ही नाम लेते हैं। अतिशयोक्ति न होगी जो मैं कहूं कि साहिर गीतकारों की धरती की वो फ़लक हैं जिसके तले बैठकर कितने शजर अपने आप को बड़ा होते देखना चाहते हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    6 min
  • जब सेट पर जया बच्चन ने अमिताभ के सामने रेखा को थप्पड़ जड़ दिया
    एक बार तो जया ने रेखा को फिल्म तक से निकलवा दिया था. ये फिल्म थी राम बलराम. जब जया को पता चला कि इस फिल्म में अमिताभ के साथ रेखा भी काम कर रही हैं तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर टीटो से बात की वो और जया अच्छे दोस्त थे. जब जया ने उनसे रेखा को हटाकर किसी और अभिनेत्री को लेने की अपील की और टीटो मान भी गए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    4 min
  • दृष्टिहीन Ravindra Jain जिनका गाना Raj Kapoor ने सवा रुपए में खरीदा था
    सोचिए वो कौन सी दृष्टि थी, जिससे सूरदास या रवींद्र जैन, न सिर्फ इतनी खूबसूरत चीज़ें देख लेते थे, बल्कि उन्हें अपने गीतों, अपनी धुनों में सजा भी लेते थे? ऐसे कि उनके गीतों को पढ़ने वाले, उनकी धुनों को सुनने वाले भी ये सब जस का तस देख पाते थे. महसूस कर पाते थे, रवींद्र जैन. 28 फरवरी, 1944 को अलीगढ़ में जन्मे. आंखें यूं बंद थीं कि चीरा लगाना पड़ा. आंखें तो दिखने लग गईं लेकिन आंखों से कुछ न दिखा. डॉक्टर बोले कि शायद बाद में दिखाई दे. उम्मीद है. रवींद्र जैन ने एक बार बताया था-मैं ईश्वर का शुक्रगुज़ार हूं, उसने मेरी आंखों की बजाय मेरा दिमाग रौशन किया है, पिता एक जैन पंडित थे. पण्डित इन्द्रमणि जैन. वैद्य थे. रवींद्र को एक छोटा हारमोनियम खरीद कर दिया. रवींद्र को अपने साथ मंदिर लेकर जाते. रवींद्र पहले तो ये भजन सीखते, फिर धीरे-धीरे गाने भी लगे. इन्द्रमणि एक रुपया देते. उस वक्त के हिसाब से बहुत बड़ी धनराशि। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
    #RavindraJain #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    7 min
  • हिन्दी फिल्मों का डाकू Goga Kapoor जिससे लोग असल जिंदगी में करते थे नफरत
    गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहे। आज उनकी पुण्यतिथि है। गोगा कपूर (Goga Kapoor) को शायद आप उनके नाम से भले ही ना पहचानते हों लेकिन बी आर चोपड़ा (B.R. Chopara) की महाभारत (Mahabharat) में आपने इन्हें जरूर देखा होगा। महाभारत में इन्होंने भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) के मामा कंस की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्होंने इतनी लोकप्रियता बटोरी की असल जिंदगी में लोग इन्हें कंस समझ बैठते थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. संपर्क - [email protected]
    3 min
  • Rajesh Khanna जिस कंपटीशन से स्टार बने, उसमें एक नंबर से पिछड़े थे Vinod Mehra
    एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर विनोद मेहरा की दूसरी फिल्म का नाम ‘शारदा’(1957) था. हालांकि ये मूवी पहले रिलीज़ हो गई थी, फिर जाकर वो मूवी रिलीज़ हुई जो उन्होंने इससे पहले साइन की थी. नाम था – ‘रागिनी’ (1958)। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ एक नंबर से पिछड़ गए थे विनोद मेहरा (Vinod Mehra), सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. संपर्क - [email protected]
    #RajeshKhanna #VinodMehra #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    7 min
  • ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह, गेंडास्वामी और ‘फ्यूज़ कंडक्टर’ के साथ ‘तिरंगा’ बनने की कहानी
    मेहुल के बहुत मनाने पर नाना ‘तिरंगा’ करने को तैयार हो गए. मगर उन्होंने मेहुल को चेता दिया था कि अगर राज कुमार ने उनके काम में ज़रा भी इंटरफेयर किया, तो वो सेट छोड़कर चले जाएंगे. और कभी वापस नहीं आएंगे. फिल्म बने या मत बने उन्हें कोई परवाह नहीं. मेहुल ने नाना से कहा कि उनकी बाउंड स्क्रिप्ट में शूटिंग शुरू होने के बाद एक भी शब्द नहीं बदला जाएगा. यानी जो कहानी उन्होंने नाना को सुनाई है, फिल्म बिल्कुल वैसी ही बनेगी. नाना से निपटने के बाद मेहुल राज कुमार के पास पहुंचे. साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकने की वजह से दोनों के बीच एक कंफर्ट था. मेहुल ने नाना की सारी बातें राज साहब को बताईं. राज साहब ने कहा कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट और नाना के काम में कोई दखल नहीं देंगे. फाइनली फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स ऑन बोर्ड आ गए थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ। संपर्क - [email protected] #RajKumar #NanaPatekar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma
    8 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners