Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
February 05, 2023जब अचानक से बदले Amitabh Bachchan के सितारे, Rajesh Khanna का कद छोटा पड़ गया | Film Namak Haramऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगा कि इस फिल्म के हीरो तो अमिताभ बच्चन हैं और राजेश खन्ना गेस्ट अपीयरेंस में हैं. ऐसे में, वे अमिताभ की फिल्म को खरीदने में हिचक रहे थे, लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी बड़े फिल्मकार थे, उनकी अपनी अलग छवि और इज्जत इंडस्ट्री में थी, ऐसे में सीधे फिल्म को रिजेक्ट करने की बजाय फिल्म की कमियां निकालने लगे. कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अमिताभ के बड़े-बड़े और कान ढंकने वाले हेयर स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आपका हीरो बंदर की तरह लगता है, उससे कहिए कि कम से कम बाल तो ठीक से कटवा ले, ताकि हमे पता चल सके उसके कान हैं भी या नहीं’. इस बात पर सारे डिस्ट्रीब्यूटर्स हंस पड़े’....more4minPlay
February 05, 2023जब Meena Kumari की फोटो Dharmendra के साथ देखकर भड़क गए पति Kamal Amrohi, दे दिया तीन तलाक | PodcastMeena Kumari Life Story: एक्ट्रेस मीना कुमारी अपने जमाने की सबसे फेमस अदाकारा थीं. उनकी प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ भी हर तरफ खूब चर्चा में रही. मीना कुमारी ने 1952 में फिल्ममेकर कमाल अमरोही से शादी की थी, लेकिन इस शादी में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े. एक समय ऐसा भी आया, जब कमाल ने अभिनेत्री को तलाक दे दिया....more3minPlay
February 04, 2023जब Hema Malini को करना पड़ा B- ग्रेड फिल्मों में काम, बोलीं - इसके पोस्टर शहर से दूर लगवाना| Podcastये बात उन दिनों की है जब पहली डिलिवरी होने के बाद वह काम की तलाश में थीं. इसी दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें एक नोटिस भेजा. इसके मुताबिक उन्हें एक करोड़ रुपए जमा करवाने थे. इतनी बड़ी रकम एक साथ जुटाकर टैक्स भरना उनके लिए काफी मुश्किल था. इस पर वह धर्मेंद्र से मदद नहीं लेना चाहती थीं. इन्हीं दिनों उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया था. बड़े भाई की पोस्टिंग कोलकाता हो गई, छोटे भाई का बिजनेस ठीक नहीं चल रहा था. लेकिन जितना हो सकता था वह मदद को तैयार था. फिर भी हेमा मालिनी की मुश्किल आसान होती नहीं दिख रही थी....more4minPlay
February 04, 2023जब Kishore Kumar से गाना गवाने के लिए अड़ गए Rajesh Khanna, Mohammad Rafi हो गए किनारे | podcastराजेश खन्ना, मुमताज, मीना कुमारी के अभिनय से सजी फिल्म ‘दुश्मन’ सुपर-डुपर हिट रही थी. शानदार अभिनय के लिए सुपरस्टार राजेश खन्ना को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था. किशोर कुमार की आवाज में गाया गया ‘वादा तेरा वादा’ गाना आज 51 बरस बीत जाने के बावजूद सुना जाता है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो 1987 तक राजेश खन्ना की फिल्मों के गाने किशोर कुमार ने ही गाए. सैकड़ों फिल्मों में राजेश की आवाज बने किशोर ने ‘दुश्मन’ फिल्म का गाना ‘वादा तेरा वादा’ गाने से इनकार कर दिया था. किशोर कुमार का कहना था कि इस गीत को मुझसे बेहतर रफी साहब गा सकते हैं....more4minPlay
February 03, 2023Rajesh Khanna की पहली मोहब्बत, जो कम उम्र में शादी करके हमेशा के लिए चली गई, जानिए वो कौन थी?Rajesh khanna First Love: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का असली नाम जतिन (Jatin) था. उनकी लाइफ में अंजू महेंद्रू और डिंपल कपाड़िया आईं और इनके प्यार की दास्तां हमने खूब सुनी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इनसे पहले एक्टर की लाइफ में एक लड़की की एंट्री हुई थी जो उम्र में बड़ी भी थी. एक्टर की पहली मोहब्बत का किस्सा, जिसे खुद राजेश ने बताया था....more5minPlay
February 02, 2023जब सालों बाद Farida Jalal ने Rajesh Khanna के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, बोलीं - आसान नहीं थाएक दौर था जब दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता था। उनका कैरिजमैटिक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करता था। उनके साथ काम करके हर कलाकार खुद को खुशनसीब समझता था। उन्हीं कलाकारों में से एक थीं अभिनेत्री फरीदा जलाल। फरीदा जलाल जब इंडस्ट्री में नई थीं तभी उन्होंने राजेश खन्ना के साथ काम किया था। उनके साथ काम करने के अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने एक बार बताया था कि न्यूकमर्स के साथ काम करने में वो झिझकते थे।...more4minPlay
February 01, 2023जब Mala Sinha ने Sharmila Tagore को शूटिंग के दौरान जड़ दिया थप्पड़, डायरेक्टर के हाथ पांव फूल गएइसके बाद एक दिन दोनों एक्ट्रेस के बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त लड़ाई हो गई. माला सिन्हा पर सहन नहीं हुआ और उन्हें शर्मिला टैगोर को थप्पड़ जड़ दिया. इस बारे में तुरंत जब जॉय मुखर्जी को पता चला, तो वह सब काम छोड़ कर दोनों एक्ट्रेस के पास पहुंचे और उन्हें समझाया. जॉय उस वक्त थोड़ा घबरा गए थे कि कहीं उनकी फिल्म डब्बे में न चली जाए. उस वक्त हर सिने मैग्जीन और अखबारों में ये खबर पहले पन्ने पर थी....more4minPlay
February 01, 2023Arshad warsi Life story : बचपन में उठा माँ- बाप का साया, बिंदी लिपिस्टिक बेचकर हीरो बने अरशद वारसीArshad Warsi Life Story : अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाले अरशद वारसी फैंस के दिलों पर राज करते हैं. बॉलीवुड में अरशद वारसी 'सर्किट' के नाम से फेमस आज बॉलीवुड के सक्सेसफुल हीरो कहे जाते हैं लेकिन उन्होंने बचपन में बहुत मुश्किलों का सामना किया. घर-घर जाकर लिपस्टिक, नेल पॉलिश और चूड़ी-बिंदी तक बेचा. कम ही लोग जानते होंगे कि जया बच्चन ने यह फिल्म अरशद वारसी को ऑफर की थी....more6minPlay
January 31, 2023Pathan Exclusive : मीडिया से बातचीत में छलका Shahrukh Khan का दर्द, बोले - प्यार से रिलीज़ हों फिल्मशाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और 'पठान' फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की सफलता के बाद सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए, जिनमें जॉन संग शाहरुख की खटपट से लेकर 'पठान 2' तक शामिल है। आइये आपको बताते हैं सबकुछ।...more6minPlay
January 30, 2023जब सालों बाद Rekha ने Vinod Mehra से अपने रिश्तों पर खुलकर की बात, Talk Show में बताया शादी का सचरेखा और विनोद रिलेशनशिप में थे। ये भी दावा किया जाता है कि 1973 में दोनों ने शादी भी की थी। जब ये सवाल रेखा से पूछा गया तो वो चौंक गईं। उन्होंने इससे साफ इनकार करते हुए कहा था कि ये सच नहीं है। उन्होंने कहा, 'कोई भी कुछ भी बोल सकता है। मेरे लिए ये जरूरी नहीं है, इसलिए मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'वो हमेशा मेरे शुभचिंतक रहे और वो मेरे बहुत बहुत करीब थे।'...more6minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.