The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • महाराजा Hanwant Singh, Krishna Kumari और Zubaida की असली कहानी | Rekha | Karishma Kapoor
    साल 2001 में रेखा, करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म जुबैदा बनी. श्याम बेनेगल ने 2001 में जुबैदा और हनवंत सिंह की प्रेम कहानी और शादी पर जुबैदा नाम से फिल्म बनाई थी। 2001 में मनोज बाजपेयी, रेखा और करिश्मा कपूर अभिनीत यह फिल्म रिलीज हुई। इसे राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में वाजपेयी ने महाराज, करिश्मा कपूर ने जुबैदा और रेखा ने कृष्णा कुमारी का रोल किया था। महाराज की मौत के बाद उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी की राजनीति में सक्रियता रही। इस साल जुलाई में ही कृष्णा कुमारी की मौत हुई है। इंदिरा गांधी ने जब राजघरानों का प्रिवीपर्स तोड़ा तब विरोध स्वरूप राजमाता कृष्णा कुमारी भी जोधपुर से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीती थीं। वह 1977 में भी जीतीं। उनके बेटे महाराज गज सिंह 1990 में राज्यसभा के लिए चुने गए। उनकी बड़ी बेटी चंद्रेश कुमारी 2009 में जोधपुर से सांसद बनी और मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहीं। चंद्रेश 1984 में कांगड़ा से सांसद रहीं। वह हिमाचल प्रदेश में मंत्री भी रहीं।
    7 min
  • फिल्म Deewar और Kabhi Kabhi से कैसे बाहर हुए Rajesh Khanna, सालों बाद सलीम खान ने बताई वजह
    अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर के हिट होते ही राजेश खन्ना का सितारा डूबने लगा था. यश चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म दाग में तो राजेश खन्ना को साइन किया मगर फिर दीवार और कभी कभी में अमिताभ बच्चन एक बार फिर नज़र आए. सालों बाद सलीम खान ने बताया कि दीवार में अमिताभ बच्चन को क्यों लिया?
    4 min
  • Devdas Unknown Facts: 'देवदास' के 20 साल और 20 मजेदार फैक्‍ट्स, Sushmita Sen बनने वाली थीं चंद्रमुखी
    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास को 20 साल पूरे हो चुके हैं। देव शाहरुख खान, पारो ऐश्वर्या राय बच्चन और चंद्रमुखी माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर कमाल कर दिया था। देवदास के 20 साल पूरे होने के मौके पर आइए आपको 20 ऐसे फैक्ट्स बताते हैं जिन्हें पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे
    7 min
  • जब Rajesh Khanna हेयर कटिंग रेट में भी Amitabh Bachchan से पिछड़ गए, ज़जीर ने अचानक कमाल कर दिया
    राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की नमक हराम की शूटिंग के बीच में ही अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर रिलीज़ हो गई. इस फिल्म ने कमाल कर दिया. जिसका लोहा सब मान रहे थे.
    4 min
  • जब Rajesh Khanna ने ऋषिकेश मुखर्जी से Amitabh Bachchan के लिए कहा - ये है कल का सुपरस्टार
    नवंबर 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म नमक हराम में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का जलवा था. राजेश खन्ना सुपर स्टार थे तो अमिताभ बच्चन जंजीर के बाद अचानक से नायक बनकर उभरे थे. लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों से फिर कभी साथ में काम नहीं किया. फिल्म रिलीज़ हुई तो दोनों ही एक-दूसरे पर भारी पड़े. खुद सुपरस्टार राजेश खन्ना ने भी ये मान लिया कि अब अमिताभ बच्चन अगले सुपर स्टार होंगे.
    6 min
  • Pran Death Anniversary: सदी का खलनायक जिसने हीरो से ज्यादा फीस ली, प्राण की कहानी
    आज प्राण साहब की पुण्यतिथि है. प्राण का करियर आज़ादी से पहले ही शुरू हो गया था. प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण सिकंद सिविल इंजीनियर थे। प्राण के तीन भाई और तीन बहनें थीं। जवानी के दिनों में फोटोग्राफी का शौक रखने वाले प्राण ने बंटवारे से पहले कुछ पंजाबी और हिंदी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया। लाहौर में भी उन्होंने 1942 से 46 तक 22 फिल्मों में काम किया। बंटवारे के बाद वह पाकिस्तान से अपनी पत्नी और बेटे संग भारत आ गए थे।
    5 min
  • पहली महिला सुपर स्टार जिसने बंटवारे के बाद India में रहने के लिए पति को छोड़ दिया| Naseem Banu
    सायरा बानो की माँ और दिलीप कुमार की सास नसीम बानो अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं. बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 दिल्ली के एक रसूखदार परिवार में हुआ था। उन्हें हमेशा फूलों की तरह रखा गया। कहा जाता है कि वह स्कूल में पढ़ने के लिए पालकी से जाया करती थीं। वो इतनी सुंदर थीं कि उन्हें हमेशा पर्दे में ही रखा जाता था।
    3 min
  • Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan ने फिल्म नमक हराम के बाद साथ में नहीं किया काम
    ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म नमक हराम में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना फिर एक साथ आए. लेकिन इस फिल्म के आखिरी सीन को लेकर दोनों में ठन गई. बाद में अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश मुखर्जी पर धोखा देने का आरोप लगाया.
    6 min
  • Rekha और Saroj Khan के झगड़े का किस्सा, सालों बाद सरोज खान ने किया था खुलासा | Sheshnaag | शेषनाग
    रेखा और सरोज खान के झगड़े का एक किस्सा फिल्म शेषनाग से जुड़ा हुआ है. एक गाने की शूटिंग होनी थी और उसकी रिहर्सल पर काफी मिन्नतों के बाद भी रेखा जब नहीं आईं तो सरोज खान ने उससे वजह पूछी. रेखा रोने लगीं.
    5 min
  • Rajesh Khanna से शादी के बाद कैसे बदली Dimple Kapadia की जिंदगी, फिल्मी मैगज़ीन से गायब हो गईं अंजू
    राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी के बाद दोनों में एक बड़ा बदलाव आया. डिंपल अब सिर्फ एक सोलर साल की एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी थीं. जिसका असर उस दौर की फिल्मी पत्रिकाओं में नज़र आता था.
    5 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners